क्या राहुल गांधी एक बार फिर से अपने रहस्यमय विदेशी दौरे पर हैं?

राहुल गांधी

भारत की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी एक बार फिर से गायब हैं। उनकी आखिरी सार्वजनिक उपस्थिति 20 जून की है जब उन्होंने अभिनेता से राजनेता बने कमल हासन से मुलाकात की थी।

कई लोगों के लिए (हालांकि सदस्यों की संख्या तेजी से घट रही है) वो देश के उन महत्वपूर्ण नेताओं में से एक है जो प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं। लोकप्रिय कल्पना में या कम से कम कांग्रेस पार्टी के गणित विभाग में भारतीय राजनीति में उनका कद काफी ऊँचा है। राहुल गांधी जैसे व्यक्ति जिनका इतना बड़ा रुतबा हो उनके लिए ये कैसे सामान्य है कि इस तरह से गायब हो गये हैं और वो भी बिना किसी स्पष्टीकरण के। उनका इस तरह से गायब होना चौंकाने वाला है और अजीब भी है। राहुल गांधी के इस तरह से गायब होने से बीजेपी में चर्चा तेज हो गयी है कि कांग्रेस का स्टार प्रचारक कहां गायब है।

सवाल ये है कि वो भारत में हैं या नहीं ? या उन्होंने काम से ब्रेक लिया है। सबसे महतवपूर्ण सवाल ये है कि वो ठीक हैं या नहीं? एसपीजी उनके साथ है या नहीं? ये जानते हुए भी कि वो बीजेपी और देश के लिए कितने ख़ास हैं वो अपनी सुरक्षा को लेकर इतने लापरवाह कैसे हो सकते हैं। कम से कम उनके दफ्तर और पार्टी के सदस्यों को राहुल गांधी से जुड़ी जानकारी साझा तो करनी चाहिए थी जो एक महत्वपूर्ण पब्लिक फिगर हैं। लोगों को अपने नेता के बारे में जानने का पूरा अधिकार है खासकर भारत की मुख्य विपक्षी पार्टी के अध्यक्ष के बारे में जानने का अधिकार है।

राहुल गांधी के शुभचिंतकों की ये प्रतिक्रिया तब आई है जब एक वरिष्ठ पत्रकार ने दावा किया कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लंदन में हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में आगे कहा कि राहुल गांधी 22 जून को भारत से बाहर गये और वो 28 जून को भारत वापस लौट आयेंगे।

https://twitter.com/arvindgunasekar/status/1011474749250293760?s=19

यदि ये सच है तो ये चौंका देने वाला है। आखिर राहुल गांधी लंदन में क्या कर रहे हैं? क्या वो अपने काम से गये हैं या वो एक बार फिर से अपनी छुट्टी पर हैं? ये जानते हुए भी कि वो भारत के एक महतवपूर्ण नेता हैं उनका यात्रा का विवरण क्या है? इस यात्रा के पीछे की मुख्य वजह क्या है? क्यों कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी इसे छुपा रहे हैं? क्या इसलिए क्योंकि वो अपने दौरे को छुपाकर रखना पसंद करते हैं या कोई अन्य व्यक्तिगत कारण है? वो चुपचाप विदेशी देशों की यात्रा करते रहते हैं, क्या वो भारत से ब्रेक की जरूरत महसूस होने पर कई दिनों तक भारत में नहीं रह पाते हैं? या विदेशी देशों का नियमित रूप से दौरा अन्य परिस्थितियों की वजह से करते हैं जिससे लोग अज्ञात हैं ? क्या ऐसा कोई व्यक्ति भारत का प्रधानमंत्री बन सकता है?  एक व्यक्ति जो प्रधानमंत्री बनना चाहता है और विदेशी देशों का संदिग्ध दौरा करता है। यदि वो तुरंत इस तरह के मुद्दों से पल्ला झाड़ लें तो क्या ये देश के हित में है? हम उम्मीद करते हैं कि उनके साथ सबकुछ ठीक हो और वो जल्दी से भारत लौट आयें ताकि वो अपने काम पर वापस आ सके जो चुनाव में बीजेपी की जीत का रास्ता बुन रहा है। कांग्रेस में राहुल गांधी जैसे कई नेता होने चाहिए जो चुनाव जीतने के बावजूद जीत के लिए किसी भी तरह का श्रेय और जिम्मेदारी लेने से इनकार कर देते हैं, हालांकि ये एक अलग कहानी है कि वो प्रतिद्वंद्वी पार्टी-बीजेपी की जीत में योगदान देते हैं।

Exit mobile version