जनकपुरधाम जायेंगे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ

योगी राम जनकपुरधाम

PC: Patrika

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यूं ही गूगल पर सबसे अधिक सर्च किए जाने वाले नेता नहीं बन गए थे। दरअसल जब से वो सरकार में आए हैं, वो उत्तर प्रदेश में सड़क, सफाई, सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, अपराध मुक्तिकरण, तकनीक को तो एक तरफ से चुस्त-दुरुस्त करने में लगे ही हैं, इसके साथ-साथ वो सत्य सनातन धर्म की सनातनी परंपरा के साथ भी सौतेला व्यहार नहीं होने दे रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी ओर से सत्य सनातन धर्म को नई दिशा देने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। योगी को सीएम बनाते समय आम नागरिक से लेकर युवाओं, महिलाओं, छात्रों, किसानों समेत साधू-संतों ने उनके राज्य में जिस तरह के राम राज्य की कल्पना की गई थी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उस कल्पना पर बिल्कुल खरे उतर रहे हैं। ऐसा हम नहीं, उनके काम बता रहे हैं। यहां हम सनातनी परंपरा को परवान चढ़ाने के उनके प्रयास पर बात करने जा रहे हैं।

दरअसल अगले माह नेपाल में श्री रामजानकी विवाह पंचमी महोत्सव में होने जा रहा है। ये महोत्सन नेपाल के जनकपुरधाम में आयोजित होता है। अभी तक इसमें केवल आम श्रद्धालू और साधू-संत ही शामिल होते थे लेकिन इस बार ये महोत्सव बहुत खास होने जा रहा है। इसमें आम श्रद्धालुओं के साथ खुद भारत के गृह मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होने जा रहे हैं। इस बात की जानकारी जनकपुरधाम जानकी मंदिर के महंत रामतपेश्वर दास वैष्णव ने दी है। महंत ने कहा कि मंदिर के उत्तराधिकारी मंहत रामरोशन दास वैष्णव दीपावली के दिन अयोध्या में महोत्सव होने जा रहा है। 12 दिसंबर को जनकपुरधाम में होने वाले श्री राम जानकी विवाह पंचमी महोत्सव में उत्तर-प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आने का न्योता दिया था। उत्तराधिकारी मंहत रामरोशन दास वैष्णव ने बताया कि इस निमंत्रण को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने स्वीकार कर लिया है।

वैष्णव ने कहा कि भारत के गृह मंत्री राजनाथ सिंह एवं उत्तर-प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या से जनकपुरधाम आने वाली श्री राम की बरात में बराती बनकर आएंगे। हालांकि पूर्व में महंत रामरोशन दास वैष्णव ने भारतीय प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह एवं यूपी के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ के जनकपुरधाम आने के लिए भारतीय राजदूतावास से आग्रह किया था। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के दौरे का कार्यक्रम नहीं बन सका था। गृहमंत्री राजनाथ सिंह एवं यूपी के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ जनकपुरधाम आने वाले अतिथियों का नेपाल के प्रदेश नं. दो के मुख्यमंत्री लालबाबू राउत द्वारा करेंगे। लालबाबू राउत गृहमंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धोती, कुर्ता, गमछा तथा मिथिला पाग से स्वागत करेंगे।

मालूम हो कि हर साल श्री राम जानकी विवाह पंचमी महोत्सव का आयोजित होता है। इसमें अयोध्या से आने वाली भगवान श्री राम की बरात में बड़ी संख्या में साधु-संतों और महंतों के आने की परंपरा है। लेकिन ये पहली बार होगा जब सत्य-सनातन धर्म के इस महत्वपूर्ण महोत्सव को भारत के किसी गृहमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को इतना सम्मान दिया जा रहा है। इससे पहले इस त्योहार में हमेशा साधू-संत और आम नागरिक ही शामिल होते थे। लेकिन इस बार खुद केंद्रिय गृहमंत्री और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शामिल होने से श्रद्धालुओं में आत्मविश्वास और उत्साह जगा है।

Exit mobile version