झारखंड सरकार 28 लाख किसानों को देगी मोबाइल फोन

रघुवर दास मोबाइल झारखंड

PC: Hindustan

देश को डिजिटल बनने का प्रयास केंद्र सरकार लगातार कर रही है लेकिन भारत डिजिटल तब बनेग जब हर स्तर से लोग आगे आकर इस दिशा में कदम बढ़ाएंगे। ऐसा तभी संभव है जब देश का हर वर्ग इससे जुड़े। इसी को समझते हुए देश के अन्न दाता किसानों को डिजिटल से जोड़ने के लिए झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने महत्वपूर्ण घोषणा की। दीवाली के अवसर पर किसानों के लिए ये खुशियों की सौगात की तरह होगा।

झारखंड मंत्रालय में आयोजित कृषि समागम में मुख्यमंत्री रघुवर दास शामिल हुए इस दौरान उन्होंने कहा कि ‘एग्रीकल्चर के सेक्टर में झारखंड का लोहा दुनिया जल्द मानेगी। ‘इसके बाद उन्होंने किसानों की आय दोगुनी करने के साथ उन्हें डिजिटल बनाने के लिए मोबाइल फोन देने की बात कही। रघुवर दास ने घोषणा करते हुए कहा कि राज्य के 28 लाख किसानों को सरकार मोबाइल फोन देगी।  इसका उद्देश्य डिजिटल इंडिया से किसानों को जोड़ना है। इससे किसानों को उनके फसल का सही मूल्य मिल सकेगा और वो देशभर की कृषि मंडियों से डिजिटल तौर पर भी जुड़ सकेंगे। बता दें कि नवंबर के आखिरी सप्ताह में रांची में होने वाली ग्लोबल एग्रीकल्चर एंड फूड समिट की तैयारियों के सिलसिले में कृषि समागम का आयोजन किया गया था। इस दौरान झारखंड सरकार ने दिवाली के तोहफे के रूप में किसानों को मोबाइल फ़ोन देने की घोषणा की है। 

झारखंड के सीएम रघुवर दास का ये कदम सराहनीय है। किसानों जब डिजिटल होंगे तो उन्हें अपनी फसलों का सही मूल्य पता चलेगा और बिचौलिया उनका फायदा नहीं उठा सकेंगे। किसान अपनी फसल का सही मूल्य प्राप्त कर सकेंगे। इसके साथ ही वो खेती संबंधी जानकारी मोबाइल से घर बैठे या कहीं से भी ले सकेंगे। इसतरह का कदम देश के अन्य राज्यों को भी उठाने चाहिए। देश के किसान जब डिजिटल होंगे देश का कृषि क्षेत्र और तेजी से विकसित होगा। किसानों के आम जीवन से जुड़ी समस्या का निदान भी जल्दी हो सकेगा।

इससे पहले अक्टूबर में रघुवर दास ने किसानों को नयी तकनीक व आधुनिक खेती की जानकारी हासिल करने के लिए इस्राइल भेजा था।य ही नहीं अक्सर ही वो समय समय पर किसानों से मुलाक़ात करते हैं और उनकी समस्यों को सुनते हैं। उनके प्रयासों की वजह से राज्य में सब्जी के उत्पादन में बढ़ोतरी हुई है। वो समय समय पर किसानों को दिशा-निर्देश देते रहते हैं। झारखंड सरकार किसानों की मदद के लिए हर स्तर पर सहयोग के लिए तैयार रहती है। सूखे से निपटने के लिए राज्य सरकार ने किसानों को 100 करोड़ दिए हैं।

झारखंड के सीएम रघुवर दास द्वारा उठाये गये कदमों के लाभ भी नजर आते हैं। विद्युतीकृत सिंचाई पम्पों की संख्या में बढ़ोतरी, समर्थन मूल्य नीति के तहत धान खरीदी की कम्प्यूटरीकृत पारदर्शी व्यवस्था, और कई लाभकारी योजनायें बनाई हैं जिससे किसानों को लाभ मिला है। इसके अलावा राज्य के विकास के लिए भी रागुवर दास लगातार प्रयासरत हैं। उनके नेत्रित्व में झारखंड राज्य से कृषि क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है किसानों में संतोष की स्थिति बनी हैं। किसान आधुनिक मशीनों और तकनीकों से जुड़ रहे हैं। वो दिन दूर नहीं जब झारखंड कृषि क्षेत्र में अपनी ऐसी छाप छोड़ेगा जिससे पूरी दुनिया और देश के अन्य राज्यों को सीख मिलेगी।

Exit mobile version