मायावती के जन्मदिन पर केक की ऐसी मची लूट कि, हाथापाई के साथ-साथ फायरिंग भी हो गई

मायावती जन्मदिन केक

PC: Jagran

बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती मंगलवार को 63 साल की हो गईं। उनके जन्मदिन के मौके पर यूपी में कई जगहों पर बसपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया इससे जुड़े  वीडियो भी सामने आये हैं। दरअसल, यूपी के कई जगहों पर उनके जन्मदिन के मौके पर केक काटा गया, लेकिन इस दौरान अजीब स्थिति बन गई। इस मौके पर मौजूद लोग केक को लूटने लगे। इसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मंच पर एक बड़ी टेबल पर बड़ा केक रखा होता है, थोड़ी देर में लोग इस पर टूट पड़ते हैं और उसमें से केक का टुकड़ा ले-लेकर वहां से चले जाते हैं। कई जगह तो खींचतान, हाथापाई, केक लूट, और हर्ष फायरिंग जैसी घटनाएं भी सामने आयीं। यहां तक कि एक मामले में तो मुकदमा भी दर्ज किया गया है।

बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती का 15 जनवरी को जन्मदिन पूरे उत्तर प्रदेश में मनाया गया। मायावती ने अपने जन्दीन के मौके पर प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सपा-बसपा के गठबंधन पर भी काफी कुछ कहा। उन्होंने बसपा-सपा के कार्यकर्ताओं को मिलकर आगामी चुनाव के लिए तैयारी करने के लिए कहा। मायावती ने कहा, “कार्यकर्ता आगामी लोकसभा चुनाव में सपा बसपा के संयुक्त प्रत्याशियों को जिताएं। यही जन्मदिन पर मेरे लिए सबसे अच्छा उपहार होगा।“ बता दें कि सपा-बसपा के कार्यकर्ताओं ने मिलकर मायावती का जन्मदिन मनाया और केक भी काटा लेकिन इसके बाद एक अलग ही नजारा देखने को मिला जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहा है।

दरअसल, मायावती के जन्मदिन के अवसर पर बसपा के कार्यकर्ताओं ने पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाया और कई जगहों पर केक भी काटा गया और बांटा गया लेकिन कई जगहों पर लूट की स्थिति बन गयी। मुजफ्फरनगर 20 किलो का केक काटा गया इस दौरान करीब 15 हज़ार लोग भी जुटे थे। जैसे ही केक कट हुआ लोगों की भीड़ केक पर टूट पड़ी। लोग आपस में छीना झपटी भी की। यही नहीं लूट ऐसी की धक्का मुक्की भी खूब हुई। इसी तरह की लूट अमरोहा, मेरठ और फैजाबाद शहर में भी देखी गयी। वहीं बागपत के विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी धर्मपाल सिंह के एक निजी गार्ड ने जन्मदिन का केक काटने के दौरान लाइसेंसी बंदूक से हर्ष फायरिंग भी की जिससे वहां के लोगों में अफरा तफरी का माहौल हो गया। जन्मदिन के अवसर पर बसपा कार्यकर्ताओं के बीच केक को लेकर इस तरह की लूट का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

सही तरीके से कार्यक्रम का आयोजन न करना ही इस तरह की स्थिति बनने का कारण बना है। वैसे ये कोई पहली बार नहीं है जब बसपा सुप्रीमों के बर्थडे पर इस तरह की लूट और छीनाझपटी देखी गयी हो। इससे पहले साल 2015 और 2016 में ये भो ये स्थिति देखी जा चुकी है। इसके बावजूद जन्मदिन के लिए इस तरह का कार्यकर्म आयोजित किया जाता है जिसमें लूट के साथ छीना झपटी यहां तक कि फायरिंग भी हुई है। इसका मतलब साफ़ है पिछली घटनाओं से बसपा के कार्यकर्ता कोई सीख नहीं ले रहे और न ही खुद मायावती कार्यकर्ताओं को सावधानी बरतने के लिए कहती हैं। इस तरह की स्थिति में तोड़-फोड़ के साथ किसी की जान पर भी खतरा बन सकता है। ऐसे में ये जरुरी हो जाता है कि इस तरह के आयोजन अगर किये जाएँ तो सुव्यवस्थित ढंग से किये जा।

Exit mobile version