बंपर कमाई कर रही ‘उरी-द सर्जिकल स्ट्राइक’, देशवासियों का जोश भी हुआ हाई

उरी सर्जिकल स्ट्राइक

PC: MOVIEKOOP

How’s The Josh?… HIGH SIR!!… आतंकियों के हमले से सेना के उरी बेस कैंप में शहीद हुए 19 जवानों का बदला लेने के लिए घातक जवानों की टुकड़ी तैयार है। पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक पर निकलने से पहले तेज आवाज में कैप्टन तीन बार पूछते हैं, How’s The Josh?..और हर बार पूरी टुकड़ी दहाड़ती है, HIGH SIR!!…। उरी-‘द सर्जिकल स्ट्राइक’ फिल्म के सिर्फ इसी सीन में ही नहीं, बल्कि पूरी फिल्म में शायद ही कोई सीन हो जिसमें दर्शकों के रोएं खड़े ना हुए हों। यही कारण है कि, इन दिनों देशवासियों का जोश भी हाई चल रहा है। इस फिल्म ने उन्हें देश के जवानों पर फक्र महसूस करने का मौका दिया है। उरी-‘द सर्जिकल स्ट्राइक’ फिल्म तमाम प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद भारत की सीमाओं की रक्षा करने वाले फौजी भाइयों की बहादुरी, उनके जज्बात और देश के लिए उनके समर्पण को दिखाती है। यही कारण है कि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी हाई चल रही है। बता दें कि, यह फिल्म उरी में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय फौज द्वारा पाकिस्तान की सीमा में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक करने की कहानी पर बनी है।

तीन दिनों में ही इस फ़िल्म ने इतनी कमाई कर ली है कि, ट्रेड विश्लेषक भी हैरान है। उनको उम्मीद भी नहीं थी कि, महज़ तीन दिनों में ‘उरी’ इतनी कमाई कर लेगी। विक्की कौशल अभिनीत और आदित्य धर द्वारा निर्देशित उरी- द सर्जीकल स्ट्राइक 11 जनवरी को रिलीज़ हुई है। पहले दिन इस फ़िल्म ने 8.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। पहले दिन की कमाई से ही उरी ने संकेत दे दिये थे कि, फ़िल्म पहले वीकेंड में ही कोई बड़ा कारनामा करेगी। इसके बाद दूसरे दिन यानि शनिवार को उरी के कलेक्शंस में लगभग 52 फ़ीसदी का उछाल आया। फ़िल्म ने 12.43 करोड़ रुपये का बहुत बढ़िया कलेक्शन किया। इस तरह दो दिनों में उरी ने 20.63 करोड़ रुपये अपने खाते में कर लिये हैं। कलेक्शंस की यही रफ़्तार अगर रविवार को भी जारी रही। फिल्म ने तीसरे दिन 14 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर डाली है। इस हिसाब से ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक‘ ने करीब 34 करोड़ की ताबड़तोड़ कमाई तो कर डाली है। हालांकि, तीसरे दिन के कलेक्शन का रियल फिगर अभी सामने नहीं आया है। ऐसी उम्मीद है कि, इस फ़िल्म ने अपने ओपनिंग वीकेंड में 35-40 करोड़ रुपये के बीच कमा लिया है। जबकि फिल्म का टोटल बजट ही 25 करोड़ था। शनिवार और रविवार को उरी के अधिकांश शो हाउसफुल गए हैं।

‘उरी’ विक्की कौशल की पहली फ़िल्म है, जिसमें उन्होंने लीड रोल निभाया है। ऐसे में उरी की कामयाबी विक्की के करियर को ज़बरदस्त पुश देने वाली है। फ़िल्म में यामी गौतम, मोहित रैना, परेश रावल और कीर्ति कुल्हरी अहम भूमिका में हैं। परेश रावल का किरदार राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहाकार अजीत डोभाल से प्रेरित है। वहीं, रजित कपूर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के किरदार में हैं।

यह है कहानी

18 सितंबर 2016 में जम्मू-कश्मीर के उरी बेस कैंप में हुए हमले में देश के 19 जवान शहीद हुए थे। इस हमले के 10 दिनों बाद ही आतंकियों को करारा जवाब देने के लिए भारत ने 29 सितंबर 2016 को सर्जिकल स्ट्राइक की थी और इसी घटना को आम जनता तक पहुंचाने का जिम्मा आदित्य धर ने उठाया है। सर्जिकल स्ट्राइक के दो साल पूरे होने के अवसर पर आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘उरी शुक्रवार को रिलीज़ हो गयी। फिल्म में विक्की कौशल अपने अभिनय से हर बार साबित करते हैं कि वो अब एक डिपेंडेबल हीरो के तौर पर एक दम तैयार हैं। फिल्म में परेश रावल उनका भरपूर साथ देते नजर आये हैं।

फिल्म में देशभक्ति के जज्बे से भरे मेजर विहान सिंह शेरगिल (विक्की कौशल) जो म्यांमार में भारत के लिए एक गुप्त मिशन को सफलतापूर्वक पूरा लौटा है। मेजर विहान सिंह शेरगिल यूनिट में पसंद किया जाने वाला ऑफिसर है लेकिन जब वो दिल्ली मुख्यालय में एक आराम की ज़िंदगी को चुनता है तो हैरानी होती है। हालांकि, बाद में ये ऑफिसर वापसी करता है और जब उरी का हमला होता है तो इस हमले की जवाबी कारर्वाई के लिए वो फिर से वापस आता है। सर्जिकल स्ट्राइक मिशन को पूरा करने के बाद विहान आर्मी लाइफ से रिटायर होना चाहता है क्योंकि उसकी मां को उसकी जरूरत है। उसके बाद पीएम मोदी के रोल में दिखे रजित कपूर ने विहान को याद दिलाया कि “देश भी तो हमारी मां है”। देशभक्ति से भरी फिल्म का थीम है ‘हिंद’ है। विश्लेषकों ने भी फिल्म को काफी अच्छी रेटिंग दी है।

Exit mobile version