सोनू निगम और कंगना ने दिया पुलवामा के हमले पर लेफ्ट लिबरल्स के दोहरे रुख को करारा जवाब

सोनू निगम सीआरपीएफ लेफ्ट लिबरल

PC: koimoi.com

पुलवामा के अवंतिपुरा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को चौंका दिया। सीआरपीएफ के काफिले पर हुए हमले में 40 जवान शहीद हो गये जबकि कई घायल हो गये। ये साल 2016 में देश में हुए उरी हमले से भी बड़ा हमला है। इस हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाया और उससे मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा छीन लिया। हर तरफ इस हमले के खिलाफ जनता में आक्रोश है जबकि इस्लामिक आतंकवादियों के अलावा भारत के कुछ वर्ग के लोग जवानों पर हुए हमले की खुशियां मना रहे हैं।

राणा अय्यूब और सागरिका घोष जैसे लेफ्ट-लिबरल पत्रकारों और कुछ नेताओं की शर्मनाक प्रतिक्रिया देखने को मिली। लेफ्ट लिबरल गैंग का आत्मघाती हमलावर का पक्ष लेना उनके निम्न स्तर को दिखाता है। हालांकि, लेफ्ट-लिबरल गैंग को हल्के में न लेते हुए मशहूर गायक सोनू निगम और कंगना रनौत ने करार तंज कसा है। सोनू निगम ने एक वीडियो जारी कर ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ का समर्थन करने वाले लोगों पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा, ‘नमस्ते भारतवासियों, सुना है कि आप लोग काफी बवाल मचा रहे हो। कुछ सीआरपीएफ के लोग मर गये। वो तो सिर्फ 44 ही थें। अरे 44 हो या 440 आप लोग क्यों दुःख मना रहे हो। इसमें दुखी होने वाली क्या बात है? आप तो वो करिए जो इस देश में सही है, जो सेक्युलर लोग करते हैं। इस बातों का दुःख मनाना छोड़ दीजिये बीजेपी पर, संघ, हिंदुत्ववादी, राष्ट्रवादियों पर। आप तो वो करिए जो इस देश में सेक्युलर लोग करते हैं। भारत तेरे टुकड़े होंगे… अफजल हम शर्मिंदा हैं.. फिर लगाइए ऐसे नारे लगाइए। फिर से बोलिए भारत तेरे टुकड़े होंगे.. अफजल हम शर्मिंदा हैं.. शाबाश! भारत में रहना है तो आपकी सोच सेक्युलर होनी चाहिए.. है.. चलिए मिलते हैं। नमस्ते भी नहीं..बोलिए लाल सलाम! इस वीडियो में जिस तरह से सोनू निगम ने तंज कसा है वो उनकी आवाज में साफ़ नजर आ रहा है। उन्होंने किसी कम्युनिटी या किसी धर्म पर हमला नहीं किया लेकिन उनके शब्द लेफ्ट-लिबरल्स को जलाने के लिए काफी हैं। 

वहीं, कंगना ने कहा,‘पाकिस्तान ने न सिर्फ राष्ट्रीय सुरक्षा पर हमला किया है बल्कि हमारी गरिमा को भी तार-तार किया है। उसने हमारी ख़ामोशी को गलत समझा है, हमें इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी होगी। आज भारत का खून बह रहा है। हमारे जवानों को मार दिया गया।’ कंगना ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि, ‘अब जो भी शांति और अहिंसा की बात करेगा उस पर कालिख पोतकर, गधे पर बैठाकर चौराहे पर खड़ा कर देना चाहिए ताकि जो भी आए थप्पड़ मारकर जाए।‘

वैसे ये पहली बार नहीं है जब सोनू निगम और कंगना ने ने लेफ्ट-लिबरल्स पर इस तरह का हमला किया है।लेफ्ट-लिबरल्स द्वारा फैलाए जा रहे दुष्प्रचार, और देशविरोधी गतिविधियों के लिए लताड़ लगाते रहे हैं। यही नहीं सोनू निगम तो बॉलीवुड द्वारा भारतीय कलाकारों को अनदेखा करने और पाकिस्तानी कलाकारों के प्रती झुकाव पर भी बोलने से नहीं झिझकते हैं। वहीं कंगना ने साधु गुरु के कार्यक्रम में लेफ्ट-लिबरल्स पर तंज कसा था। कंगना रनौत भी सोनू निगम की तरह ही देश के दुश्मनों और आरोपियों के खिलाफ बेबाकी से बोलने और उसका विरोध करने से पीछे नहीं हटते। जबकि प्रियंका चोपड़ा का इसपर दोहरा रुख नजर आया प्रियंका चोपड़ा ट्विटर पर शहीद जवानों पर शोक जताते हुए भारत को प्यार का पाठ पढ़ा रही हैं और इन्स्टा पर वैलेंटाइन का जश्न मना रही थीं। इसके बाद कंगना ने करारा जवाब दिया है। कंगना का ये जवाब उन सभी लोगों के लिए काफी होगा जो इस हमले के बाद भी पाकिस्तान के गुण गा रहे हैं। सोनू निगम और कंगना रनौत जैसे सितारे जिस बेबाकी से आतंकियों का समर्थन करने के लिए जवाब देते हैं उसके लिए उनकी तारीफ की जानी चाहिए।

Exit mobile version