देश का पहला मामला: CCTV में कैद हो गई थी गुटका थूकते हुए की फोटो और फिर जो हुआ वह मिसाल बन गई

स्वच्छ अहमदाबाद

PC: Newsd

गुजरात के अहमदाबाद में सार्वजनिक स्थान पर पान मसाला खा कर थूकने के लिए एक व्यक्ति का चालान काट दिया गया। ये चालान अहमदाबाद नगर निगम द्वारा काटा गया। जानकारी के मुताबिक अहमदाबाद नगर निगम ने पूर्वी उपनगर नरोदा के महेश कुमार का 100 रूपय का चालान काटा। महेश के गुटका थूकते हुए तस्वीरें सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गयी, जिसके बाद उसके घर 100 रूपये का ई चालान भेजा गया। 

वैसे भारत में ये पहले मामला है जब पान मसाला खाने के लिए किसी व्यक्ति का चालान कटा गया हो। अहमदाबाद नगर निगम ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर ये जानकारी दी। अहमदाबाद के इस सकारात्मक कदम से देश भर में ये संदेश ज़रूर गया है कि देश को गंदा करने वालों को अब छोड़ा नहीं जाएगा। साथ ही अगर आप अपने देश को साफ रखने में मदद नहीं कर सकते तो कम से कम उसे गंदा करने में भागीदार न बनें।

बता दें की हाल ही में देश भर में राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण आयोजित किया गया था जिसमें अहमदाबाद शीर्ष राज्यों की सूची में शामिल था। अहमदाबाद 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों में प्रथम स्थान पर रहा। वहीं मध्यम आबादी (3-10 लाख) वाले शहरों वाले स्थान में उज्जैन को पहला स्थान मिला और सबसे साफ राजधानी के रूप में मध्य प्रदेश की राजधानी ‘भोपाल’ को चुना गया। इस सर्वेक्षण में मध्य प्रदेश का इंदौर शहर पहले स्थान पर रहा।  आपको बता दें की इंदौर लगातार तीसरी बार इस सर्वेक्षण में पहले स्थान पर बना हुआ है।

देश भर में यहां-वहां थूकना और खुले में शौच करने की समस्या को, समस्या नहीं के तौर नहीं देखा जाता। ऐसे में ये कदम वाकई सराहनीय है। स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने की दिशा में ये एक बेहतरीन कदम है। ऐसा देश के अन्य राज्यों में भी होना चाहिए, जिससे देश साफ बने स्वच्छ बने। ये बात तो सभी जानते हैं कि स्वच्छता ही स्वस्थ जीवन की कुंजी है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वछ भारत मिशन के अंतर्गत देश को स्वछ बनाने का संकल्प निश्चित तौर पर सराहनीय कदम है। धीरे-धीरे ही सही लेकिन मेरा देश बदल रहा है, आगे बढ़ रहा है।

Exit mobile version