चीनी माफिया पाकिस्तानी लड़कियों को वेश्यावृत्ति में फंसा रहा और पाकिस्तान सब कुछ देखकर भी साधे है चुप्पी

चीन पाकिस्तानी

(PC: Dawn)

पाकिस्तान वैसे तो चीन को अपना ‘ऑल-वैदर फ्रेंड’ मानता है लेकिन आज कल उसका वही दोस्त जमकर उसपर जुल्म ढहाने में लगा हुआ है। एक तरफ चीन कर्ज़ में डूबे पाकिस्तान को और ज़्यादा कर्ज़ देकर उसे अपना उपनिवेश बनाने में जुटा हुआ है, तो वहीं अब चीनी पुरुषों द्वारा अवैध रूप से पाकिस्तानी महिलाओं से शादी करके उन्हें चीन में वेश्यावृति करने पर मजबूर करने की खबरें भी सामने आ रही है। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक चीनी पुरुष गरीब पाकिस्तानी महिलाओं को 40 हज़ार रुपये, एक मोबाइल फोन और चीनी वीसा देने के नाम पर पाकिस्तानी युवतियों और महिलाओं को फंसाते हैं, और उन्हें चीन में देह-व्यापार करने पर मजबूर किया जाता है। कई पाकिस्तानी पत्रकारों का तो यह भी कहना है कि चीन में उनके शरीर के अंगों को बेचा जाता है, और पीड़ित महिलाओं में वयस्क युवतियों से लेकर 13 साल तक की उम्र की लड़कियां भी शामिल होती हैं। 

पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों में ऐसी कई खबरें सामने आई हैं जिनमें यह देखने को मिला है कि चीनी पुरुष अपने नकली दस्तावेज़ बनाकर पाकिस्तानी महिलाओं को अपने जाल में फंसाते हैं, और अपना नकली नाम रखकर अपने आप को मुस्लिम दिखाने का ढोंग रचते हैं। चीनी पुरुषों का यह गिरोह पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बहुत सक्रिय हैं। यहां तक कि गलियों में चीनी पुरुषों के साथ शादी करने के प्रस्ताव वाले पोस्टर भी लगे नज़र आते हैं। माना जाता है कि यह गिरोह कम उम्र की लड़कियों के माता-पिता को अपनी बातों में फंसाकर बच्चियों को अपने साथ ले जाता है।

पाकिस्तानी अधिकारी और सरकारी तंत्र चीनी नागरिकों के इस गिरोह पर चाहकर भी कोई कार्रवाई करने से बच रहे हैं, क्योंकि पाकिस्तानी सरकार अभी किसी भी सूरत में अपने चीनी आकाओं को नाराज़ नहीं करना चाहती। पिछले दिनों ही पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान का एक बेहद चौकाने वाला बयान भी सामने आया था जिसमें वो यह स्वीकार कर रहे थे कि उन्हें चीन में ऊइगर मुसलमानों पर जारी अत्याचारों के बारे में कुछ नहीं पता। 

पाकिस्तानी सरकार का चीनी नागरिकों को इतनी खुली छूट देना,  उनके अज्ञान को नहीं बल्कि उनकी मज़बूरी को दिखाता है। पैसों की भारी तंगी से जूझ रहे पाकिस्तान को चीन ने पिछले वर्ष नवम्बर में 6 बिलियन यूएस डॉलर का कर्ज दिया था। चीन पाकिस्तान में ‘चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे’ को भी विकसित कर रहा है जिसके तहत पाकिस्तान में लम्बी सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। चीन को पाक का ‘ऑल वेदर फ्रेंड’ भी माना जाता है, जिसके तहत वह संयुक्त राष्ट्र जैसे अंतर्राष्ट्रीय मंचो पर पाकिस्तान की बात को रखता आया है। ऐसे में पाकिस्तान अपने आका चीन के खिलाफ बोलने की हिम्मत बिल्कुल नहीं कर सकता। उसे इस बात का पूरा ज्ञान है कि यदि उसने ऐसा करने की हिम्मत जुटाई तो पाक का हुक्का-पानी बंद होना तय है।

Exit mobile version