जब आलिया भट्ट की मां ने झूठी खबर फैलाकर वोटर्स को बरगलाने की कोशिश की तो कंगना रनौत की बहन ने दिया करारा जवाब

PC : simplyamina

हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान पाकिस्तान की तारीफ करने की वजह से चर्चा में थीं। अब एक बार फिर से वो अपने फेक न्यूज़ फ़ैलाने की वजह से चर्चा में आयीं हैं। उनके इस फेक न्यूज़ प्रोपेगंडा पर बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल ने कड़ा जवाब दिया।

रंगोली चंदेल ने आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान के एजेंडा को समझने के लिए जनता से अपील की और कहा कि अब देश की जनता को जागरूक होने की जरूरत है ऐसे लोगों के बहकावे में न आने की जरूरत है।

https://twitter.com/Rangoli_A/status/1117369661568503808

रनौत की बहन रंगोली चंदेल ने ट्विटर पर लिखा, ‘यह विदेशी हैं भारतीय नहीं है। ये लोग भारत के लोगों और स्रोतों का उपयोग कर लूट खसोट कर रहे हैं। ये लोग असहिष्णुता के बारे में जो बोल रहे हैं वो झूठ है। ये लोग नफरत फैला रहे हैं। अब समय आ गया है कि हम उनके एजेंडा को समझे और उनके भड़काऊ कृत्य को समझते हुए कोई प्रतिक्रिया ना दें।“ बता दें कि आलिया भट्ट और उनकी मां  सोनी राजदान के पास ब्रिटिश पासपोर्ट है जिस वजह से वो भारत में वोट नहीं दे सकती। इसका खुलासा एक इंटरव्यू में खुद आलिया भट्ट ने किया था। भारतीय नागरिक न होने के बावजूद देश की जनता को वोट देने जाने के लिए अपील करना अलग बात होती है लेकिन वोट देने के लिए आम जनता को भड़काना या फेक न्यूज़ फैलाना गलत है। आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने कुछ ऐसा ही किया वो आम जनता को भड़काने का प्रयास कर रही थीं। हालांकि, इसपर अभी तक आलिया भट्ट की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

दरअसल, सोनी राजदान ने ट्विटर पर एक पुरानी फोटो शेयर करते हुए लिखा कि, “मैं जुनैद खान हूं, मुस्लिम लड़का उम्र 15 है। मुझे मुस्लिम होने के कारण ट्रेन में भीड़ द्वारा मार दिया गया। वोट करते समय मुझे याद रखें।” इस ट्वीट के बाद कई लोगों ने ट्विटर पर उनकी खूब आलोचना की।  

जानी मानी अदाकारा पायल रोहतगी ने भी तीखे स्वरों में सोनी राजदान की आलोचना की पायल रोहतगी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि ‘कलंक की मुख्य एक्ट्रेस सोनी राजदान की बेटी हैं, जिसने जुनैद की मॉब लिंचिग की झूठी खबरें फैलाई हैं। सोनी राजदान भारत के मासूम लोगों को गुमराह करना चाहती हैं।‘  अपनी फिल्म ‘नो फादर्स इन कश्मीर’ के प्रमोशन के दौरान देश के सबसे बड़े दुश्मन पाकिस्तान की तारीफ करना और भारत के पूरी तरह हिंदू देश बनने के खिलाफ होने की बात कहने वाली सोनी राजदान का ट्वीट ज्यादा हैरान भी नहीं करता। हालांकि, सोशल मीडिया पर उनका झूठ जल्द ही यूजर्स ने पकड़ लिया था और खूब ट्रोल किया था।

आपको बता दें कि जुनैद खान की हत्या 22 जून 2017 में हुई थी रिपोर्ट्स के मुतबिक 16 वर्षीय जुनैद को हरियाणा के बल्लभ गढ़ में कुछ लोगों ने ट्रेन में पीटा था और फिर भीड़ में ही चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी गयी थी।

सोनी राजदान महेश भट्ट की दूसरी पत्नी है और वो एक ब्रिटिश नागरिक भी है साथ ही आलिया भट्ट ने भी ब्रिटिश नागरिकता ले रखी है। जिसके चलते वो भारत में मतदान नहीं कर सकतीं। ऐसे लोग जो देश की शांति और अखंडता को भंग करने कि कोशिश करते है बेहतर होगा कि कोई भी बात कहने से पहले वो ये पता कर लें कि बात में कितनी सच्चाई है। भारत के नागरिक न हुए तो क्या हुए आप यहां रहते है यहां का खाते है, यहां के लोगों ने आपको इतना फेम दिया है। तो थोड़ी ज़िम्मेदारी तो आपकी भी बनती है इस देश और यहां के लोगों के प्रति। 

Exit mobile version