कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा को आई देश को बांटने वाले मोहम्मद अली जिन्ना की याद

शत्रुघ्न सिन्हा जिन्ना

PC: Jagran

इसी महीने भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी ही पार्टी के लिए मुश्किलें खड़ी करने का बयान दिया है। मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश के विकास में मोहम्मद अली जिन्नाह समेत सभी कांग्रेस नेताओं का बहुत बड़ा योगदान रहा है। भाजपा इन चुनावों में कांग्रेस और पाकिस्तान के कथित गठबंधन को लेकर पहले से ही हमलावर है, ऐसे में शत्रुघ्न सिन्हा द्वारा पाकिस्तान के संस्थापक और भारत को धर्म के नाम पर बांटने वाले मोहम्मद अली जिन्ना की तारीफ किए जाना कांग्रेस पार्टी के लिए बड़ी मुश्किलें खड़ी कर सकता है। इसके साथ ही कहीं न कहीं उन्होंने अपने बयान से कांग्रेस का जिन्ना के प्रति प्रेम को भी सामने रखा दिया है।  

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा से मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुल नाथ चुनावी मैदान में हैं। उन्हीं के प्रचार के लिए सिन्हा वहां पर पहुंचे थे। इस दौरान शत्रुघन सिन्हा ने ने कहा ‘ये कांग्रेस परिवार है। यह कांग्रेस परिवार पार्टी महात्मा गांधी से लेकर, सरदार पटेल से लेकर, मोहम्मद अली जिन्ना से लेकर जवाहर लाल नेहरु, इंदिरा गांधी से लेकर, राजीव गांधी से लेकर, राहुल गांधी से लेकर और पहले जो नेता रहे सुभाष चंद्र बोस की पार्टी है। इनका देश के विकास, तरक्की, आजादी में महत्वपूर्ण योगदान रहा।” शत्रुघ्न सिन्हा जब यह बयान दे रहे थे, उस वक्त मंच पर मुख्यमंत्री कमलनाथ समेत उनके बेटे नकुल नाथ भी मौजूद थे, लेकिन वे भी शत्रुघ्न सिन्हा की इन बातों से संतुष्ट नज़र आए।

आपको बता दें कि कांग्रेस और मोहम्मद अली जिन्ना का प्रेम पहले भी कई मौकों पर खुलकर सामने आ चुका है। कई मौकों पर कांग्रेस का जिन्ना के प्रति लगाव सामने आया है। यहां तक कि एएमयू में सालों से लगी जिन्ना की तस्वीर पर जब विवाद उठा था तब कांग्रेस की तरफ से कोई प्रतिक्रिया शायद ही देखने को मिली थी। इसके साथ ही एक अहम् सवाल भी तब सबके जहन में था कि इस पार्टी ने अपने शासनकाल में एक नामी शैक्षिक संस्थान में एक हत्यारे की तस्वीर को प्रदर्शित करने के खिलाफ कोई कदम क्यों नहीं उठाया था?  इस मामले पर कोई स्पष्टीकरण भी कांग्रेस की तरफ से देखने को नहीं मिला था।

ये शर्मनाक है कि कांग्रेस के नेता शत्रुघन सिन्हा खुलेआम देश को धर्म के नाम पर बांटने वाले और कोलकाता में डायरेक्ट डायरेक्शन डे के नाम पर बड़े पैमाने पर हिंदुओं के नरसंहार के साजिशकर्ताओं में से एक जिन्ना का महिमामंडन कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ चुपचाप मंच पर इसका आनंद उठा रहे हैं।

Exit mobile version