देखिये एग्जिट पोल्स के आंकड़े क्या कहते हैं देश के उत्तरी राज्यों के बारे में

आखिरी चरण के चुनाव खत्म होते ही कल शाम एग्जिट पोल्स के नतीजे सामने आए। अधिकतर एग्जिट पोल्स के मुताबिक देश में फिर एक बार मोदी सरकार बनने जा रही है। देश के उत्तरी राज्यों की बात करें तो हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और पंजाब जैसे राज्यों के एग्जिट पोल्स के नतीजों के अनुसार 23 मई के नतीजों में हमें मिला-जुला जनादेश देखने को मिल सकता है। एग्जिट पोल्स के मुताबिक उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भाजपा को भारी बहुमत मिल सकता है, तो वहीं कांग्रेस, पंजाब राज्य में क्लीन स्वीप कर सकती है। जम्म-कश्मीर के एक्ज़िट पोल्स के नतीजों में भाजपा के अलावा अन्य क्षेत्रीय दलों को भी कुछ सीटों पर जीत हासिल हो सकती है। इन चार राज्यों में कुल मिलाकर 28 लोकसभा सीटें हैं जिनमें से वर्ष 2014 में भाजपा ने 17, कांग्रेस ने 4, पीडीपी ने 3 और आम आदमी पार्टी ने 4 सीटों पर जीत हासिल की थी। यानि भाजपा ने इस क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन किया था, और एग्जिट पोल्स के मुताबिक इस साल भी भाजपा अपने इसी प्रदर्शन को जारी रख सकती है। आइए वर्ष 2019 के एग्जिट पोल्स के नतीजों पर एक नजर डाल लेते हैं।

हिमाचल प्रदेश

उत्तराखंड

पंजाब

जम्मू-कश्मीर

एग्जिट पोल्स के नतीजों के मुताबिक एनडीए को इन राज्यों की 28 सीटों में से लगभग 15 सीटों पर जीत हासिल हो सकती है, जो कि पिछली बार मिली 17 सीटों से थोड़ा ही कम है। वहीं, उत्तराखंड और हिमाचल में क्लीन स्वीप के आसार हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय राजनीति में अपनी एंट्री का सपना देख रहे केजरीवाल को 23 मई के नतीजों में गहरा झटका पहुंच सकता है। पिछली बार आम आदमी पार्टी को पंजाब में 4 सीटें मिली थी, लेकिन अब की बार वहाँ पार्टी के लिए खाता खोलना भी बड़ा मुश्किल दिखाई दे रहा है। हिमाचल और उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी क्लीन स्वीप कर सकती है। कुल मिलाकर भाजपा उत्तर भारत के राज्यों में मजबूत स्थिति में है जिसकी वजह से उसे केंद्र की सत्ता हासिल करने में आसानी होने वाली है।  

Exit mobile version