पीयूष गोयल ने राहुल की नागरिकता पर कहा कि वो अपना रुख स्पष्ट करें

राहुल गांधी चुनाव आयोग झूठ

PC : indiatvnews

लोकसभा चुनावों के बीच कांग्रेस आए दिन नयी मुसीबतों में घिरती नज़र आ रही है। भारत में वैसे ही देश की सबसे पुरानी पार्टी का तमगा लिए कांग्रेस वर्तमान में अपनी पैरों के नीचे की ज़मीन बचाने तक में असमर्थ सी दिख रही है… कांग्रेस के खेमें में वैसे तो काफी सारी दिक्कतें हैं लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी हमेशा से ही इन मुसीबतों के डेयरिंग राजा बने रहे हैं। ऐसा लगता है मानो राहुल गांधी का दिक्कतों से कोई पुराने जन्म का प्यार हो।

दरअसल, राहुल गांधी की नागरिकता अभी भी एक अनसुलझी पहेली बनी हुई है। जहां पूरे देश में उनकी नागरिकता पर सवाल उठ रहे है वहीं वो ये कहते दिखते है की वो प्योर हिंदुस्तानी है साथ ही पूरा गांधी परिवार भी उनको हिंदुस्तानी साबित करने में जुटा हुआ है।

राहुल गांधी के हिंदुस्तानी होने पर एक बार फिर से सवाल खड़ा हो गया है। अब केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि राहुल गांधी अगर ब्रिटेन के नागरिक है तो ये देश के साथ धोखा है। पीयूष गोयल ने ये बात एक संवाददाता सम्मेलन में की।

दरअसल, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल रांची के निकट रामगढ़ में केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा के लिए एक चुनावी सभा करने गए थे, जिसके बाद मीडिया से बातचीत में उन्होनें ये बयान दिया। पीयूष गोयल ने मीडिया से बातचीत में राहुल की नागरिकता पर सवाल पूछे जाने पर कहा कि ‘यदि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ब्रिटेन के नागरिक हैं तो ये बहुत ही विचित्र बात है क्योंकि देश के संविधान के अनुसार कोई भी दूसरे देश का नागरिक भारत का सांसद नही हो सकता और इसलिए यह देश के साथ धोखा है।‘ पीयूष गोयल आगे कहा, ‘‘एक ऐसी पार्टी जो देश की सत्ता पर 55 वर्ष तक काबिज रही और हाल में 2004 से 2014 तक भी सत्ता में रही है. उसके अध्यक्ष राहुल गांधी ब्रितानी नागरिक बनकर ब्रिटेन में निवेश कंपनी बनाते हैं. इससे गलत संदेश जाता है क्योंकि भारत में दोहरी नागरिकता का प्रावधान नहीं है. इतना ही नहीं यदि वह ब्रितानी नागरिक हैं तो आखिर उन्होंने इसका खुलासा आज तक क्यों नहीं किया. उन्होंने झूठ बोलकर ब्रिटेन में अपनी कंपनी क्यों खोली?’’ केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सही कहा अगर वो सच में ब्रितानी नागरिक हैं तो अब तक उन्होंने ये सच क्यों छुपाया?

वैसे इससे पहले भी राहुल गांधी की दोहरी नागरिकता को लेकर सवाल उठते रहे हैं। भाजपा के राज्यसभा सदस्य सुब्रमण्यम स्वामी ने कोर्ट में याचिका दायर करते हुए ये मुद्दा एक बार फिर से उठाया है। सुब्रमण्यम स्वामी 2017 में भी इस मुद्दे को कोर्ट में उठा चुके हैं। भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने उस समय शिकायत याचिका दायर की थी जिसमें लिखा था कि ‘ब्रिटेन में एक कंपनी है जिसका नाम बैकॉप्स लिमिटेड है, इस कंपनी के निदेशक और सचिव मौजूदा लोकसभा सदस्य राहुल गांधी हैं।” स्वामी ने अपनी शिकायत में यह भी दावा किया था कि कंपनी के फाइल किए गए वार्षिक रिटर्न में राहुल गांधी  की जन्मतिथि 19-06-1970  अंकित है और नागरिकता ब्रिटिश है। फिर से भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने गृह मंत्रालय को चिट्ठी लिखी और जिसके बाद राहुल गांधी से गृह मंत्रालय ने जवाब माँगा है।

कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाले अमेठी में भी निर्दलीय चुनाव लड़ रहे ध्रुव लाल ने भी राहुल की नागरिकता पर सवाल उठाते हुए रिटर्निंग ऑफिसर से शिकायत की थी और कहा था कि राहुल गांधी भारतीय नागरिक नहीं है, इसलिए अमेठी में उनका नामांकन रद्द किया जाना चाहिए।

इसके विपरीत गांधी परिवार राहुल को हिंदुस्तानी बताता आया है और कई कांग्रेसी नेता भी उनका बचाव करते रहे हैं। भाजपा नेताओं के विरोध के बाद कांग्रेस के नेता ने कहा था कि ‘राहुल को इस कंपनी से जोड़ा जा रहा है। कांग्रेस नेता ने बाद में इसे ‘अनजाने में हुई गलती’ और ‘लिखने में हुई गलती’ बताया था। कांग्रेस का इस तरह के बयान से तो यही लगता है कि शायद कांग्रेस के अन्य नेताओं को भी राहुल की नागरिकता पर शक है।

ये बात बिल्कुल जायज़ है कि कोई भी दूसरे देश का नागरिक देश के किसी संवैधानिक पद पर आसीन नहीं हो सकता। न तो वो यहां मतदान कर सकता है न ही यहां से चुनाव लड़ सकता है। अगर सच में कांग्रेस अध्यक्ष ब्रिटेन के नागरिक हैं तो कांग्रेस पार्टी इतनी बड़ी बात को छुपाकर बस सत्ता हथियाने में लगी हुई है। वहीं दूसरी तरफ राहुल गांधी के देश के प्रधानमंत्री बनने के सुनहरे ख्वाब मिट्टी में मिलना तय हैं।  

Exit mobile version