तिरंगा टीवी द्वारा कर्मचारियों की छटनी पर कपिल सिब्बल पर भड़की बरखा दत्त

लोकसभा चुनावों से पहले एक अंग्रेज़ी चैनल हार्वेस्ट टीवी को लॉन्च किया था, जिसके प्रोमोटर्स के समूह में स्वयं पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल शामिल थे। नाम बदलने के पीछे की मजबूरी ये थी कि केरल में ‘हार्वेस्ट टीवी’ के नाम से एक धार्मिक चैनल चलता है पर इसके संचालक बीबी जॉर्ज चाको ने नाम चोरी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज करवाने की चेतावनी दी थी। इस चैनल से बरखा दत्त और करण थापर जैसे कुछ प्रमुख नाम भी जुड़ चुके थे। 

चुनाव के परिणाम घोषित हुए एक महीना भी नहीं हुआ था, जब चैनल पर एक भीषण संकट आन पड़ा। सूत्रों के अनुसार उक्त न्यूज़ चैनल पर कई स्तरों पर छंटनी हुई है। इन रिपोर्ट्स के अनुसार कई पत्रकारों ने अच्छी ख़ासी नौकरियां छोड़कर तिरंगा टीवी जॉइन किया था, परंतु उन्हें अधर में लटकाते हुए केवल एक महीने के अतिरिक्त वेतन के साथ छोड़ दिया गया।

रिपोर्ट्स के अनुसार न्यूज़ चैनल में लोकसभा चुनावों के परिणाम घोषित होने के पश्चात तीन राउंड में छंटनी हुई है। यही नहीं, यह भी पता चला है कि निकाले गए पत्रकारों ने मांग की है कि मार्केट की स्थिति को देखते हुए उन्हें तीन महीने के अतिरिक्त वेतन का भुगतान किया जाये। इन पत्रकारों ने ट्विटर पर प्रबंधन के तानाशाही व्यवहार के विरुद्ध अपनी आवाज़ भी उठाई है।

एक पीड़ित कर्मचारी ने ट्वीट कर कहा था, ‘कपिल सिब्बल जी, तिरंगा टीवी के हम जैसे कर्मचारियों को केवल एक महीने के अतिरिक्त वेतन के साथ नौकरी से निकाला जा रहा है, और हमें इसके पीछे कोई स्पष्ट कारण भी नहीं बताया गया है। हम आपसे मिलना चाहते हैं, क्योंकि प्रबंधन में कोई भी हमसे नहीं बात करना चाहता।‘ 

जब इस छंटनी के बारे में सोशल मीडिया पर खबर फैली, तो लोगों ने पत्रकार बरखा दत्त को इस मुद्दे पर मौन रहने के लिए उन्हें लताड़ा। तब बरखा दत्त ने दो टूक जवाब देते हुए कहा था कि उनका कंपनी के प्रबंधन से कोई लेना देना नहीं है। लेकिन आज अप्रत्याशित रूप से अपनी चुप्पी तोड़ते हुए बरखा दत्त ने अपने लंबे चौड़े ट्विटर थ्रेड पर कपिल सिब्बल और उनकी पत्नी को कठघरे में खड़ा करते हुए उनपर चैनल में हो रही छंटनी के लिए आड़े हाथों लिया –

https://twitter.com/BDUTT/status/1150662282059239425

इसी ट्विटर थ्रेड में आगे बरखा दत्त ने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि कैसे तिरंगा टीवी नेटवर्क ने बिना किसी आधिकारिक सूचना के अपने कर्मचारियों को निकाला। कुछ पत्रकारों को कुछ ही महीने पहले काम पर लगाया गया था, और जल्द ही उन्हें बिना किस ठोस कारण के हटा दिया गया –  

https://twitter.com/BDUTT/status/1150662683676381185

यही नहीं, बरखा ने यह भी खुलासा कपिल सिब्बल की पत्नी प्रोमिला, जो चैनल के उच्च प्रबंधन की सदस्य भी हैं। उन्होंने पत्रकारों के साथ न केवल अभद्र व्यवहार किया, बल्कि उन्हें अपनी मांगें उठाने के लिए अपमानित भी किया –  

https://twitter.com/BDUTT/status/1150662969535025152

हालांकि, यह तो मात्र कुछ उदाहरण थे। बरखा दत्त ने इस बात का भी खुलासा किया कि कैसे कपिल सिब्बल इस छंटनी का दोष भी पीएम मोदी पर मढ़ना चाहते थे, जबकि स्वयं बरखा के अनुसार मोदी सरकार ने चैनल के किसी काम में कोई रूकावट नहीं डाली। बरखा ने यह भी बताया कि कैसे उन्हें यह सत्य उजागर करने के लिए मानहानि के मुकदमों की धमकियां दी जा रही है

एक और महत्वपूर्ण खुलासा करते हुए बरखा दत्त ने यहां तक बताया कपिल सिब्बल और उनकी पत्नी ने चैनल की महिला स्टाफ के साथ बेहद अशोभनीय व्यवहार भी किया था। इसके अलावा बरखा दत्त ने यह भी बताया कि आखिर क्यों उन्हें इस ट्विटर थ्रेड के जरिये ये सत्य सबको बताना पड़ा। बरखा के अनुसार कपिल सिब्बल ने अपने कर्मचारियों की समस्याओं का उचित तरह से निवारण नहीं किया था। बरखा दत्त ने मीडिया से अपील भी की है कि कपिल सिब्बल के विरुद्ध मीडिया और प्रशासन को कठोर से कठोरतम कार्रवाई करनी चाहिए

बरखा दत्त ने कपिल सिब्बल के विरुद्ध जो आरोप लगाए हैं, वो निस्संदेह काफी गंभीर हैं। अब यह देखना बाकी है कि मुख्यधारा की मीडिया कपिल सिब्बल पर क्या प्रतिक्रिया देती है।

Exit mobile version