अशरफ शेख के प्यार में खुशी परिहार बनी ‘ज़ारा शेख’, उसी प्यार ने ली जान

महाराष्ट्र के नागपुर की एक बेहद शर्मनाक घटना में 19 वर्षीय मॉडल की उसके प्रेमी ने हत्या कर दी है। पीड़ित मॉडल की पहचान खुशी परिहार के रूप में हुई है वहीं आरोपी की पहचान अशरफ शेख के रूप में हुई है। स्थानीय पुलिस के अनुसार मृत लड़की का शव पंधुरना-नागपुर राजमार्ग पर मिला। शव का सिर सर और चेहरा बुरी तरह से कुचला हुआ था ताकि उसकी पहचान न हो सके। शव को एक स्थानीय राहगीर ने एक गड्ढे में पड़ा देख पुलिस को इसकी सुचना दी थी।   

सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और घटनास्थल पर पहुंच गयी। लड़की का पहनावा देख कर पुलिस ने अनुमान लगाया की यह शव किसी शहरी लड़की है। मॉडल के शरीर पर टैटू भी बने थे जिसकी मदद से पुलिस उस लड़की की शिनाख्त करने में सफल हुई। पहला टैटू उसके पीठ पर बना था जिस पर खुशी लिखा था। एक दूसरे टैटू में एक ताज बना था और ‘क्वीन’ लिखा था वही तीसरे टैटू में ‘आशु’ लिखा था जो उसके हाथ पर बना था। पुलिस ने इस लड़की की पहचान उसके फेसबुक और अन्य सोश्ल मीडिया अकाउंट के फोटो तथा उसके टैटू से की। पुलिस ने इस मामले पर जानकारी देते हुए कहा, ‘इस मॉडल की पहचान उसके सोश्ल मीडिया अकाउंट के जरिये की गयी। वह स्थानिय फ़ैशन शो में हिस्सा लेती थी और एक मॉडल बनने की ख्वाइश रखती थी।‘ इस मामले में पुलिस ने जब अशरफ की तस्वीर उस लड़की के सोश्ल मीडिया अकाउंट पर देखा तो उससे पूछताछ शुरू कर दी लेकिन वह पुलिस को बरगलाने की कोशिश करने लगा. पुलिस से पूछताछ में उसने बताया कि वह खुशी से आखिरी बार उस शुक्रवार (12 जुलाई) की रात 9 बजे मिला था। इसके बाद जब पुलिस को अशरफ पर शक हुआ और उसके मोबाइल की लोकेशन चेक की, तो पता चला कि वो आखिरी बार खुशी परिहार के साथ ही था। और बाद में इस बात को स्वीकार भी किया कि उसी ने  खुशी की हत्या की है।

सोश्ल मीडिया के तस्वीर देख कर यही लगता है कि लड़की अपने प्रेमी और हत्यारे अशरफ के प्यार में पागल थी। अपने संबंध से काफी खुश थी. यहां तक कि उसने अपना नाम भी खुशी परिहार से बदलकर अपना जारा शेख रख लिया था तथा अशरफ के साथ अपनी जोड़ी को उसने ‘मिस्टर और मिस शेख’ के नाम दिया था।

एक महत्वाकांक्षी मॉडल की इस घिनौनी हत्या से सोश्ल मीडिया पर रोष है. यूजर्स बे अपना गुस्सा भी जाहिर किया है। अशरफ से पूछताछ के दौरान यह पता चला कि वह खुशी से दस दिन के अंदर शादी करने वाला था तथा इसने गिट्टीखदान क्षेत्र में एक फ्लैट भी ले रखा था जहां वह लड़की कभी कभी रहने भी जाया करती थी। आरोपी ने बताया कि उसने खुशी को एक कार और मोबाइल भी गिफ्ट किया था। पूछताछ के दौरान उसने हत्या के सभी राज उगले और कारण भी बताया कि उसने शक के कारण उसने खुशी की हत्या की। पुलिस के मुताबिक आरोपी अशरफ शेख ने अपना जुर्म कबुलते हुए कहा कि वह दोनों कलामना के एक ढाबे में गए थे और यहां उन्होंने शराब भी पी थी। इसके यहां से वो दोनों पंधुरना गए जहां उनका एक दूसरे लड़के से संबंध को लेकर झगड़ा हो गया जिसके बाद उसने खुशी कि सिर कुचल कर हत्या कर दी।

Exit mobile version