गज़ब का सरनेम है आतिशी मार्लेना, हर चुनाव से पहले बदल जाता है

सरनेम ‘मार्लेना’ तो वैसे ही बड़ा अजीब है!

आतिशी मार्लेना

(PC: Aaj Tak)

आम आदमी पार्टी की ‘आतिशी मार्लेना’ अब फिर से ‘आतिशी सिंह’ हो गयी हैं।  दिल्ली में विधानसभा चुनाव सर पर हैं और सभी अपने अपनी तैयारियों में जुट गए हैं। एक तरफ जहां आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है, तो वहीं BJP भी अब तक 57 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर चुकी है। चुनाव जीतने के लिए आम आदमी पार्टी हर प्रकार का तिकड़म लगा रही है।

इसी क्रम में मार्क्स और लेनिन से प्रेरणा लेकर अपना नाम ‘आतिशी मार्लेना’ रखने वाली आम आदमी पार्टी की बहुचर्चित नेता आतिशी ने अपना नाम बदल कर अब फिर से आतिशी सिंह कर लिया है। आतिशी सिंह के नाम से वे लोगों के बीच अपनी लोकप्रियता बनाने और वोट बैंक साधने की कोशिश में लगी हुई हैं।

हालांकि, उन्होंने खुद ही यह स्वीकार किया है कि उनका सर्टिफिकेट्स पर उनका नाम आतिशी मार्लेना है।

कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी आतिशी मार्लेना ने इससे पहले लोकसभा चुनावों के दौरान अपने सरनेम ‘मार्लेना’ को हटा दिया था। उस दौरान वे भाजपा के गौतम गंभीर के खिलाफ ईस्ट दिल्ली से चुनाव लड़ रहीं थी, जिसमें उन्हें करारी हार मिली थी। द प्रिंट की एक रिपोर्ट के अनुसार आतिशी मार्लेना ने अब आतिशी सिंह का उपयोग करना शुरू कर दिया है, क्योंकि उनके पिता और उसके पति दोनों के नाम में “सिंह” है। हालाँकि, आतिशी मार्लेना की टीम द्वारा भेजी जाने वाली प्रेस रिलीज में सिर्फ आतिशी नाम का ही उपयोग किया जाता है। द प्रिंट की रिपोर्ट में यह कहा गया है कि आतिशी लोगों तक पहुंचने के लिए जिस Text Message का उपयोग कर रहीं है उसमें ‘आतिशी सिंह’ का उपयोग किया गया है।

यह कहा जा रहा है कि AAP के इस बहुचर्चित चेहरे ने खास वोट बैंक को साधने के लिए जान बूझकर “सिंह” सरनेम का इस्तेमाल करना शुरू किया है। बता दें कि कालकाजी की अधिकतर आबादी पंजाबी समुदाय से ताल्लुक रखती है। कालकाजी विधानसभा क्षेत्र में लगभग 1लाख 64 हजार वोटर्स हैं जिसमें 92 हजार पुरुष और 72 हजार महिला वोटर्स शामिल हैं। अगर जातीय समीकरण की बात की जाए तो यहां पर 8% सिख की आबादी, 25% पंजाबी, 22% ओबीसी, 10% ब्राह्मण, 9% वैश्य, 4% गुर्जर, एससी 15%, मुसलिम 6% और दो प्रतिशत अन्य हैं।

इससे स्पष्ट पता चलता है कि इस क्षेत्र में पंजाबी और सिख समुदाय के लोगों का प्रभाव है। यहां की 33 प्रतिशत आबादी इसी दोनों समुदाय से ही आती है, और आतिशी मार्लेना इन दोनों ही समुदाय को अपने पक्ष में करने के लिए यह ढोंग कर रहीं हैं।

Exit mobile version