शाहीन बाग का ‘लंगर हीरो’ ओवैसी की पार्टी का सदस्य निकला, फ्लैट बेचा, हीरो बना ताकि AIMIM की Office खोल सके!

दिल्ली के शाहीन बाग में सीएए और एनआरसी के खिलाफ करीब 2 महीने से विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। देश भर की समूची मीडिया इसे शुरूआत से ही कवर कर रही है। कहने को तो यह संसद से पास हुए एक कानून का विरोध है लेकिन यहां के नारे, पोस्टर देखकर साफ देखा जा सकता है कि यहां सिर्फ हिंदू विरोध और देश विरोध किया जाता है। इनका मुख्य एजेंडा कुछ और ही है। अभी कुछ दिन पहले डीएस बिंद्रा नाम के एक सिख को हीरो बताया जा रहा था। कहा जा रहा था कि वह अपना फ्लैट बेचकर शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों के खाने-पीने और रहने का इंतजाम किया है। लेकिन उस शख्स के बारे में कुछ और ही खुलासा हुआ है।

दरअसल, डीएस बिंद्रा नाम का यह शख्स कोई चैरीटी वाला काम नहीं कर रहा है। न ही यह शख्स आम आदमी है, जिसे सिख-मुस्लिम एकता का पैगाम देना है। यह आदमी AIMIM से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि यह शख्स AIMIM दिल्ली का महासचिव है।

ट्वीटर पर यूजर्स ने इस बात का खुलासा किया है। संजीव गोयल नाम के एक ट्वीटर यूजर ने ट्वीट कर बताया कि डीएस बिंद्रा नाम का यह शख्क AIMIM का जनरल सेक्रेटरी है। संजीव गोयल ने यह भी दावा किया है कि यह शख्स AIMIM के रूपयों से दिल्ली में फ्लैट खरीदकर बाद में बेचा, ताकि यह सब ड्रामा किया जा सके।

एक ट्वीटर यूजर ने लिखा कि एक सिख शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों के लिए अपना घर क्यों बेच दिया जानते हैं? क्योंकि वह ओवैसी की पार्टी AIMIM का सदस्य है।

https://twitter.com/TewariAlok/status/1226731679886106624?s=20

इसी तरह एक और ट्वीटर यूजर ने लिखा कि डीएस बिंद्रा बेनकाब हो गया है। वह ओवैसी की पार्टी का है। यह पर्याप्त है उसकी सच्चाई जानने के लिए।

एक अन्य यूजर ने लिखा कि- DS बिंद्रा AIMIM का दिल्ली महासचिव है। AIMIM के पैसों से फ्लैट खरीदा और उसी फ्लैट को बेचकर शाहीन बाग में लंगर लगाने का नाटक करने लगा।

एक अन्य यूजर ने ट्वीट कर लिखा कि- डीएस बिंद्रा AIMIM के दिल्ली महासचिव हैं। इन्होंने अपना फ्लैट बेचकर शाहीन बाग में खाने-पीने का इंतजाम कराया, जिसे मीडिया गिरोह ने ‘मुसलमान-सिख एकता’ की चासनी में डूबो कर बेचा।

बता दें कि डीएस बिंद्रा नाम के इस शख्स पर कई नामी मीडिया संस्थानों ने स्टोरी की है। जिसमें उसे एक हीरो के तौर पर दिखाया गया था। इसमें लगभग सभी मेन स्ट्रीम मीडिया शामिल थीं। इंडिया टूडे, आजतक, लल्लनटॉप, इंडियन एक्सप्रेस, हिंदुस्तान, द वायर जैसे मीडिया संस्थानों ने इस राजनीति से प्रेरित शख्स को हीरो की तरह पेश किया था।

बता दें कि सीएए के खिलाफ शाहीन बाग में हो रहे प्रदर्शन में कई विवादित संगठनों के होने के भी रिपोर्ट सामने आए थे। हाल ही में ईडी ने एक रिपोर्ट जारी करते हुए कहा था कि आतंकी संगठन पीएफआई के सदस्य व अध्यक्ष इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हैं। जिनसे आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के नेताओं का संपर्क है।

अभी तक आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और आतंकी संगठन पीएफआई के शामिल होने की बात हो रही थी लेकिन अब देश की सबसे विवादित व कट्टरपंथी पार्टी AIMIM भी शाहीनबाग के उत्पातियों के साथ हो गई है। यही कारण है कि इन्हें ”जिन्ना वाली आजादी” , कश्मीर में आजादी, चाहिए।

Exit mobile version