‘यह वूमन कार्ड हर जगह खेलना बंद करो’, नेहा धूपिया का फेक फेमिनिज्म पर भड़के यूजर्स

धोखाधड़ी पर अभिनेत्री नेहा धूपिया द्वारा की गई टिप्पणी सोशल मीडिया के यूजर्स को रास नहीं आई, जिसके बाद से उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। आती भी कैसे जिस तरह से यहाँ नेहा धूपिया ने फेमिनिज्म के नाम पर अपने विचार रखें वो बेहद शर्मनाक थे.

नेहा ने रोडीज रिवल्यूशन के जारी सीजन के एक एपिसोड में एक लड़की को थप्पड़ मारने के लिए एक पुरुष प्रतिभागी को फटकार लगाई थी। लड़की ने पांच अन्य लड़कों के साथ ही कथित तौर पर उसे धोखा दिया था।

दरअसल रोडीज शो के दौरान जब एक कंटेस्टेंट ने बताया कि उसने अपनी गर्लफ्रेंड को थप्पड़ मारा था,पांच और ब्वॉयफ्रेंड बनाने के लिए थप्पड़ मारा था तो इस बात पर नेहा भड़क गईं और उन्होंने उससे कहा कि ये उस लड़की की च्वॉइस है। लड़के की बात सुनने के बाद नेहा ने उससे कहा ये जो तुम क्या बकवास कर रहे हो कि वो एक नहीं 5 अन्य लड़कों के साथ गई थी, तो सुन मेरी बात ये उसकी च्वॉइस है कि वो किसके साथ घूमे। शायद समस्या तेरे साथ है। अगर वो चीट कर रही है तो शायद वो तुझसे खुश नहीं है। कोई भी बात तुझे एक लड़की पर हाथ उठाने का अधिकार नहीं देती है।’

नेहा के इस कथन पर यूजर्स भड़क गये कुछ ने तो काफी ट्रोल भी क्या।

https://twitter.com/RagLakRadha/status/1238418016322412546?s=20

https://twitter.com/bunMaskaa/status/1238354136359243776?s=20

https://twitter.com/ahsasrkf_/status/1238338690386026497?s=20

https://twitter.com/abhishek_at7/status/1238354578745278464?s=20

सोशल मीडिया पर तो कई यूजर्स ने उन्हें एक नकली नारीवादी कहा।

https://twitter.com/IamShishirkDube/status/1238060577550823425?s=20

एक यूजर ने ट्वीट किया, नेहा धूपिया आप अपने शो में इस तरह के एक व्यक्ति को गाली देने वाली कौन होती हैं। यह वूमन कार्ड हर जगह खेलना बंद कीजिए।

एक अन्य ने ट्वीट किया, हम इसे नकली नारीवाद कहते हैं। इसके बाद नेहा धूपिया ने यूजर्स के कमेंट से परेशान होकर इन्स्टा और अपना कमेंट आप्शन ही गायब कर दिया।

 

Exit mobile version