रामायण-महाभारत के हिट होते ही DD 90s वाले एक्शन में, अब Netflix-Amazon को मिलेगी तगड़ी टक्कर

अब बेहतरीन कंटेन्ट लाने की तैयारी में जुटा दूरदर्शन

दूरदर्शन, रामायण, महाभारत, प्रसार भारती, शशि शेखर, नेटफ्लिक्स, एमेजॉन प्राइम

अंग्रेज़ी में एक बड़ा प्रसिद्ध मुहावरा है, ब्लेसिंग इन डिसगाइज। इसका अर्थ स्पष्ट है – किसी बुरी घटना में कुछ अच्छाई छुपी होना। राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के कारण जहां भारत का आम जनजीवन ठप पड़ गया, तो वहीं डीडी नेशनल पर रामायण के पुनः प्रसारण से मानो दूरदर्शन नेटवर्क को एक नई राह मिल गई। अब प्रसार भारती ने हाल में जो निर्णय लिया है, वह दूरदर्शन को विश्व प्रसिद्ध बना सकता है।

हाल ही में प्रसार भारती ने बताया कि वे अपने प्रोग्राम सिलेक्शन की पुनः समीक्षा करने वाले हैं। सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों से डीडी का प्रोग्राम सिलेक्शन एल 1 प्रक्रिया में चलता था, जिसमें उसे शो बनाने का अधिकार मिलता था, जो सबसे कम कीमत में काम करे, यानी लोएस्ट बिडर। इसके कारण डीडी के प्रोग्राम के क्वालिटी में गिरावट देखने को मिली, जिसके कारण इस चैनल के प्रशंसकों का जल्द ही मोहभंग होने लगा। अब इस प्रक्रिया को हटाकर उच्चतम क्वालिटी के शो पर ध्यान दिया जाएगा।

परन्तु यह निर्णय अभी क्यों लिया गया? इसके पीछे प्रमुख कारण है डीडी नेशनल पर रामायण के पुनः प्रसारण से आई अपार लोकप्रियता। देश में कोरोना वायरस को लेकर 24 मार्च को 21 दिनों के लिए लॉकडाउन का ऐलान किया गया था। ऐसे में लोगों को घर से बाहन न निकलने के लिए कहा गया।

इसके बाद कई लोगों ने सरकार को पत्र लिख कर और सोशल मीडिया से यह अनुरोध किया था कि दूरदर्शन पर रामायण और महाभारत का पुनः प्रसारण किया जाए। इसके बाद सरकार ने दूरदर्शन पर प्रचलित सीरियल रामायण को दोबारा प्रसारित करने की घोषणा की ताकि लोगों को घर पर बोरियत महसूस न हो। अब रामायण ने TRP के मामले में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

रामायण की टीआरपी के टक्कर में अभी कोई भी शो नहीं है। जितनी टीआरपी एकता कपूर के सास-बहू सीरियल ने कुल कार्यकाल में नहीं कमाया होगा, उसे चंद दिनों में रामायण ने पुनः कमा लिया।

यहां तक कि साल 2015 से लेकर अब तक जनरल एंटरटेनमेंट कैटगरी के मामले में यह बेस्ट सीरियल बना गया है। इस बात की जानकारी प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर ने ट्विटर के माध्यम से दी है। उन्होंने बताया, मुझे यह बताते हुए काफी खुशी हो रही है कि दूरदर्शन पर प्रसारित हो रहा शो ‘रामायण‘ 2015 से अब तक का सबसे अधिक टीआरपी जेनरेट करने वाला हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट शो बन गया है।‘  उन्होंने यह जानकारी BARC के हवाले से दी।

परन्तु दूरदर्शन के कार्यक्रमों की गुणवत्ता को एल1 प्रक्रिया से ऐसा क्या नुकसान पहुंचा? दरअसल, 90 के शुरुआती दशक तक दूरदर्शन के आला अधिकारी कंटेंट की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते थे, जिसके कारण रामायण, महाभारत, चाणक्य जैसे ऐतिहासिक कार्यक्रम, और ब्योमकेश बख्शी, तहकीकात और आरोहण जैसे उच्च क्वालिटी के शो दूरदर्शन की शान बने हुए थे।

परन्तु एल 1 प्रक्रिया के आने से सारा ध्यान राजस्व कमाने पर लग गया, जिसके कारण निजी चैनल ने अपना अलग स्थान बना लिया, और दूरदर्शन के शो की गुणवत्ता में भारी गिरावट आने लगी। रही सही कसर 2016 से प्रसिद्ध हुए ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स और एमेजॉन प्राईम की लोकप्रियता ने पूरी कर दी।

परन्तु जिस तरह से रामायण और महाभारत के पुनः प्रसारण ने डीडी नेटवर्क को जो लोकप्रियता दी है, उसके कारण ना केवल निजी चैनल, अपितु ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म की लोकप्रियता को भी तगड़ी चुनौती मिली है।

बता दें कि इसे दिन में दो बार प्रसारित किया जाता है। सुबह में एक बार और शाम को एक बार और दोनों समय, में इस कार्यक्रम ने क्रमशः 34 मिलियन और 45 मिलियन दर्शकों की संख्या हासिल की। हालाँकि, रविवार को तो इस कार्यक्रम ने सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए एक ही दिन में 51 मिलियन दर्शकों द्वारा देखा गया जो कि वर्ष 2015 के बाद से हिंदी जीईसी यानि जनरल एंटरटेनमेंट चैनल में सबसे उच्चतम आंकड़ा था। इसका शहरों खास कर मेट्रो शहरों से अधिक लोगों ने देखा।

इससे स्पष्ट होता है कि अभी भी ऐसे धारावाहिकों का महत्व है और लोग देखना पसंद कर रहे हैं। यह न सिर्फ सरकार के लिए अच्छी खबर है बल्कि दूरदर्शन और देखने वालों के लिए भी फायदेमंद है। पीछले ही वर्ष  दूरदर्शन ने रिकॉर्ड तोड़ते हुए पिछले पांच वर्षों में सबसे अधिक मुनाफा कमाया था। अब रामायण और महाभारत के इस लोकप्रियता के आसमान छूने से दूरदर्शन और सरकार दोनों को मुनाफा होगा। इसके साथ ही देश की नई पीढ़ी को भारत के इतिहास और संस्कृति का अच्छा एक्सपोजर भी मिलेगा।

यदि दूरदर्शन हमारी संस्कृति और हमारे गौरवशाली इतिहास से ही प्रेरणा ले, तो उन्हें इतना मटेरियल मिल सकता है कि वे नेटफ्लिक्स और अमेज़ॉन प्राइम जैसे प्लेटफॉर्म को काफी पीछे छोड़ सकते हैं। इसलिए नेटफ्लिक्स और एमेजॉन प्राईम के दर्शक तैयार हैं और दूरदर्शन भी अपने नए अवतार को लेकर काफी उत्साहित है.

Exit mobile version