इन निजी चैनलों ने खुद भी बनाया है महाभारत-रामायण लेकिन पैसा और नाम कमाने के लिए DD वाला दिखाने जा रहे हैं

इसकी लोकप्रियता के आगे सब फेल

जब से रामायण और महाभारत को टीवी पर पुनः प्रसारित किया गया है, तभी से इसकी लोकप्रियता हर रिकॉर्ड को तोड़ने में जुटी हुई है। ये दोनों शो आर्थिक रूप से भी प्रसार भारती के लिए बहुत फायदेमंद रहा है, क्योंकि इससे उनके विज्ञापन संबंधित कमाई में बहुत तगड़ा इजाफा हुआ है।

यही कारण है कि अब निजी चैनल भी इन दोनों कार्यक्रमों के सहारे अपनी नैया पार लगाना चाहते हैं। एक ओर जहां स्टार प्लस रामानंद सागर वाली रामायण को पुनः प्रसारित किया गया है, तो वहीं कलर्स टीवी ने बीआर चोपड़ा निर्देशित महाभारत को भी पुनः प्रसारित करने का निर्णय लिया है।

परन्तु ऐसा निर्णय क्यों लेना पड़ा है? शायद इसीलिए क्योंकि स्टार प्लस और कलर्स टीवी जैसे चैनल इस अवसर को हाथ से जाने नहीं देना चाहते। दिलचस्प बात तो यह है कि स्टार प्लस और कलर्स के पास रामायण के अपने संस्करण मौजूद है, जैसे सिया के राम, पर यदि स्टार प्लस वाले महाभारत को छोड़ दें, तो इन चैनल को पता है कि वे इतने लोकप्रिय नहीं होंगे जितने दूरदर्शन वाले कार्यक्रम हैं। इसका अर्थ स्पष्ट है कि वास्तव में कौन सा सीरियल ज़्यादा लोकप्रिय और हमारी संस्कृति के करीब है।

बता दें कि राष्ट्रव्यापी लॉक डाउन के कारण लोगों को घर से बाहर न निकलने के लिए कहा गया। इसके बाद कई लोगों ने सरकार को पत्र लिखकर और सोशल मीडिया से यह अनुरोध किया था कि दूरदर्शन पर रामायण और महाभारत का पुनः प्रसारण किया जाए। इसके बाद सरकार ने दूरदर्शन पर प्रचलित सीरियल रामायण को दोबारा प्रसारित करने की घोषणा की ताकि लोगों को घर पर बोरियत महसूस न हो। अब दर्शकों ने रामायण को दुनिया की सबसे ज्यादा देखे जाने वाला शो बना दिया है जोकि हर भारतवासी के लिए गर्व का क्षण है।

फलस्वरूप प्रसार भारती ने देश की जनता के मनोरंजन हेतु रामायण और महाभारत सहित अपने कई चर्चित शो को पुनः प्रसारित करने का निर्णय लिया, लेकिन शायद उन्हें भी नहीं पता था कि ये निर्णय उनके लिए कितना लाभप्रद होगा।

रामायण की टीआरपी के टक्कर में अभी कोई भी शो नहीं है। यहां तक कि साल 2015 से लेकर अब तक जनरल एंटरटेनमेंट कैटगरी के मामले में यह बेस्ट सीरियल बना गया है। इस बात की जानकारी प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर ने ट्विटर के माध्यम से दी है। उन्होंने बताया, ‘मुझे यह बताते हुए काफी मजा आ रहा है कि दूरदर्शन पर प्रसारित हो रहा शो ‘रामायण‘ 2015 से अब तक का सबसे अधिक टीआरपी जनरेट करने वाला हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट शो बन गया है।‘  उन्होंने यह बात BARC के हवाले यह जानकारी दी।

इतना ही नहीं, 90 के दशक के बाद अब लॉकडाउन में दोबारा प्रसारित हुए प्रसिद्ध धारावाहिक रामायण ने फिर से सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। डीडी न्यूज के मुताबिक, बीते 16 अप्रैल को 7.7 करोड़ (77 million) दर्शकों के साथ यह दुनिया का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला मzनोरंजन शो बन गया। डीडी इंडिया के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से गुरुवार की देर रात यह जानकारी दी गई –

दुनिया भर में देखी जाने वाली सबसे चर्चित सीरिज गेम ऑफ थ्रोन्स और फ्रेंड्स के भी रामायण ने व्यूअसशीप में रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। रामायण 77 मिलियन व्यूअरशीप के साथ नंबर वन बन गया है। बता दें कि F R I E N D S (फ्रेंड्स) के दर्शकों की संख्या 52.5 मिलियन है। वहीं गेम ऑफ थ्रोन्स की सातवें सीजन तक, सभी प्लेटफार्मों में औसत दर्शक संख्या मात्र 30 मिलियन प्रति एपिसोड है। यह तब है जब फ्रेंड्स और GOT जैसे शो को हर प्रकार की सुविधा और दर्शकों का समर्थन प्राप्त था। ऐसे में अब निजी चैनल भी डीडी चैनल के सबसे प्रसिद्ध शो के जरिए अपनी अपनी नैया पार लगाना चाहते हैं।

Exit mobile version