‘वो अपने घटिया व्यवहार से 16 वर्षीय जिया को डरा रहा था’, सुशांत के बाद अब जिया के साथ महेश भट्ट का कनेक्शन आया सामने

जिया खान में साथ क्या कर रहे थे महेश भट्ट ?

महेश भट्ट

सुशांत सिंह राजपूत की असामयिक मृत्यु से कई लोगों की प्रतिष्ठा पर गहरा बट्टा लगा है। लेकिन अगर किसी को सुशांत की मृत्यु से सबसे अधिक नुकसान हुआ है, तो वो एक बहुत ही प्रभावशाली और कद्दावर बॉलीवुड निर्माता और निर्देशक है। नहीं नहीं, हम यहाँ करण जौहर की बात नहीं कर रहे, बल्कि हम बात कर रहे हैं महेश भट्ट की। रिया चक्रवर्ती के बाद अब  सोशल मीडिया पर महेश भट्ट जिया खान के साथ एक वीडियो सामने आई है जिसमें महेश भट्ट की घिनौनी हरकत देखी जा सकती है।

बता दें कि अभी हाल ही में  सुशांत के कई फैंस ने उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और महेश भट्ट की नजदीकियों वाली तस्वीरों पर सवाल उठाया था। दरअसल, महेश भट्ट ने मीडिया के हवाले से यह जताने का प्रयास किया था कि सुशांत सिंह राजपूत मानसिक रूप से विक्षिप्त थे, जिसके लिए उन्होंने सुशांत की महिला मित्र और अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को आगाह भी किया था। परंतु उसका यह दांव उल्टा पड़ गया और सुशांत के प्रशंसकों सहित कई सिनेमा प्रेमियों ने महेश भट्ट को इस  घटिया बयान के लिए जमकर लताड़ा। तब से महेश भट्ट लगातार ट्रोल हो रहे हैं।

परंतु यह तो मात्र प्रारम्भ था, क्योंकि जैसे-जैसे दिन बीतते गए, महेश भट्ट की पोल भी जनता के समक्ष खुलती गई। यह सभी को पता है कि भट्ट अल्पसंख्यक तुष्टिकरण में बहुत विश्वास रखते हैं, परंतु अपने से कई वर्ष छोटी लड़कियों के साथ affair की वजह से भी चर्चा में रहा हैं।

हाल ही में जब डायरेक्टर महेश भट्ट ने एक ट्वीट कर लिखा था, ‘इतिहास के पाठों से पुरुष बहुत कुछ नहीं सीखता है। यहीं सबसे महत्वपूर्ण पाठ है जो इतिहास को पढ़ाना होगा- Aldous Huxley’. इस ट्वीट  पर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। पर हैरानी तब हुई जब एक यूजर ने भट्ट के साथ जिया खान की एक क्लिप शेयर की। इस क्लिप में महेश भट्ट जिया खान के साथ हाथ में हाथ डाले बैठे हुए नजर आ रहे हैं। यूजर ने लिखा- Creepozoid lech, इस इंसान के साथ कुछ दिक्कत है। जिया को पूरा फील कर रहा है।

https://twitter.com/vivek_dhruv/status/1281558326493339649?s=20

तब से सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है और महेश भट्ट को लोग लताड़ रहे हैं। इससे पहले भी ये वीडियो सामने आ चुकी है। दरअसल, फाइट फॉर जिया नाम से ट्विटर अकाउंट के जरिये जिया खान के न्याय के लिए उनके चाहने वाले अभियान चला रहे हैं। इसी परिप्रेक्ष्य में जब एक यूजर ने बताया कि किस प्रकार से महेश भट्ट ने जिया खान के बारे में कहा था कि कैसे वो आत्महत्या के एक दिन पहले उनसे काम मांगने आई थी। महेश भट्ट की धज्जियां उड़ाते हुए फ़ाइट फॉर जिया ने ट्वीट किया था, “झूठ बोलने की भी कोई सीमा होती है। मेरी बहन उसके पास कभी नहीं जाती। उसके पास छह फिल्में थी, जिसका हमने सीबीआई को साक्ष्य भी दिया। ये बॉलीवुड माफिया है जो इस केस को दबाना चाहता है और मुंबई की न्यायिक व्यवस्था को नियंत्रण में करना चाहता है”।

परंतु बात यहीं पर नहीं रुकी। इस ट्वीट थ्रेड में आगे फ़ाइट फॉर जिया ने अपने में आगे कहा था, “वो अपने घटिया व्यवहार से मेरी बहन को डरा रहा था। वे केवल सोलह साल की थी, वो उसके पिता भी नहीं थे। इसीलिए मेरी बहन उसके फिल्म से भाग निकली। मैंने पढ़ा की उसने जिया को उसके पास काम मांगने के लिए आते हुए कहा। क्या झूठा व्यक्ति है ये। जिया ने इसके साथ साथ लेस्बियन प्रोजेक्ट्स के लिए राम गोपाल वर्मा को भी ठुकराया था”।

जब ये सारा प्रकरण हो रहा था, तब जिया खान की आयु 18 वर्ष भी नहीं थी। इसलिए फ़ाइट फॉर जिया द्वारा लगाए गए यह आरोप कोई मामूली आरोप नहीं है। परंतु महेश भट्ट के इतिहास को देखते हुए यह कोई हैरानी की बात भी नहीं है, क्योंकि ये वही आदमी है, जिसने 80 के दशक के अंत में अपनी बेटी के साथ ‘लिप लॉक’ करते हुए मैगज़ीन के लिए फोटोशूट कराया था। महेश भट्ट के लिए जितना भी अपशब्द कहे जाएँ, वो हमेशा कम पड़ेंगे, क्योंकि वे ऐसे व्यक्ति हैं, जिनके सुधरने के कोई लक्षण दूर दूर तक नहीं दिखते।

Exit mobile version