जैकी चैन – हाँग-काँग से होकर भी CCP का गुलाम है ये सुपरस्टार, इसलिए लोगों को फूटी आँख नहीं सुहाता

पर्दे पर Hero, असल ज़िंदगी में Zero!

जैकी चैन

पश्चिमी दुनिया के लिए जैकी चैन एक मार्शल आर्ट नायक और लोकप्रिय एक्शन फिल्म स्टार हैं। लेकिन अपने जन्मस्थान हाँग-काँग में, चैन बेहद अलोकप्रिय हैं, खासकर शहर के लोकतंत्र समर्थक आंदोलन करने वालों के बीच। इसका कारण है, उनका चीन और CCP का समर्थक होना।

सिनेमाई दुनिया में अपनी कलाबाजी और मारधाड़ तथा कॉमेडी के लिए जाने जाने वाले चैन का चीनी नाम चेंग लॉन्ग हैं। आज के समय में वह एशिया के सबसे प्रभावशाली सितारों में से एक हैं। 1970 के दशक में एक स्टंटमैन के रूप में शुरुआत करने वाले जैकी चैन आज एक अंतर्राष्ट्रीय सुपरस्टार हैं। चैन ने 200 से अधिक फिल्मों में काम किया है और हाँग-काँग के मनोरंजन उद्योग में सबसे बड़े नामों में से एक है।

परंतु आज जैकी चैन की CCP के प्रति निष्ठा एक बड़ा मुद्दा बन चुका है, क्योंकि इस मार्शल आर्ट्स के नायक ने जब सबसे अधिक जरूरत थी तभी हाँग-काँग के  साथ धोखा किया है और बीजिंग द्वारा लागू किए गए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून का समर्थन किया। पश्चिमी दुनिया के लिए, जैकी चैन शायद एक प्रभावशाली नायक हैं, लेकिन हॉन्गकॉन्गर्स के लिए, वह एक कायर है जो CCP के इशारों पर नाचता है।

बता दें कि जैकी चैन हाँग-काँग में हो रहे लोकतंत्र के लिए प्रदर्शन के सबसे बड़े खलनायक हैं और उन्हें लगता है कि लोकतन्त्र लोगों के हित में नहीं है। वर्ष 2009 में, चैन ने एक स्वतंत्र प्रेस के विचार पर भी सवाल उठाया और चीन की सरकार के नियंत्रण को एक सकारात्मक चीज बताया था। उन्होंने उस दौरान कहा था, “मुझे पता नहीं है कि स्वतंत्रता होना अच्छा है या नहीं। मैंने धीरे-धीरे महसूस करना शुरू कर दिया कि हम चीनी नागरिकों को नियंत्रित करने की आवश्यकता है। यदि हमें नियंत्रित नहीं किया जा रहा है, तो हम वही करने लगेंगे जो हम चाहते हैं।”

यही नहीं, चैन ने अपने 2018 के स्टेट टीवी इंटरव्यू में हाँग-काँग के लोकतंत्र समर्थक विरोध प्रदर्शन की आलोचना भी की थी, जिसमें उन्होंने चीन समर्थक रुख को दोहराया था। हाल ही में, चीन द्वारा हाँग-काँग पर लगाए गए विवादास्पद राष्ट्रीय सुरक्षा कानून को भी जैकी चैन ने सही ठहराया था। यह कानून हाँग-काँग के लोगों को उनकी स्वतंत्रता से वंचित करता है और सभी प्रकार के विरोध को अपराध के श्रेणी में रखता है। कई कलाकारों ने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून का विरोध किया, लेकिन चैन का मानना है कि यह कानून हाँग-काँग के अच्छे के लिए है।

इसके जवाब में,हाँग-काँग और ताइवान के लोगों ने चैन को  ” a two-faced scumbag ” और ” a deviant traitor” घोषित कर दिया था। हाँग-काँग की डेमोक्रेटिक पार्टी के उपाध्यक्ष लो किन-हेई ने कहा, ” हाँग-काँग की सुरक्षा और मुख्य मूल्यों के बारे में जागरूकता बढ़ाने और सुरक्षा के बजाय, चेंग लॉन्ग चीन के साथ है।”

https://twitter.com/lokinhei/status/1293962830052376576?s=20

 

चीनी सेंसरशिप के लिए जैकी चैन के प्यार के कारण उन्हें Chinese People’s Political Consultative Conference के लिए नामित किया गया था जो चीनी विधायिका के एक राजनीतिक सलाहकार समिति के रूप में काम करती है। यही नहीं, चैन “वन चाइना पॉलिसी” के प्रबल समर्थक भी हैं, और दावा करते हैं कि हाँग-काँग और ताइवान दोनों चीन के आंतरिक हिस्से हैं।

बाहर की दुनिया के लिए, जैकी चैन अभी भी एक हीरो हैं। कई लोगों के लिए, वह चीन नामक एक रहस्यमय देश से एकमात्र कलाकार हैं, जिसके बारे में वे जानते हैं। लेकिन जैकी चैन वास्तव में हीरो नहीं हैं बल्कि वह CCP के हाथों का एक मोहरा हैं ,जिसका इस्तेमाल चीन लोकतांत्रिक दुनिया के खिलाफ अपनी लड़ाई में करता है। सिर्फ हाँग-काँग ही नहीं बल्कि जब भारत और चीन के बीच बॉर्डर पर तनाव बढ़ा हुआ था, तब चीन के भारत में राजदूत Sun Weidong ने जैकी चैन का एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वे शांति की बात करते हुए नजर आ रहे थे।

 

इसी तरह, कुछ जापानी मीडिया आउटलेट्स ने भी कहा था कि चीन अपने कलाकारों की लोकप्रियता का लाभ उठा रहा है और हॉलीवुड स्टार जैकी चैन ऐसे कलाकारों का नेतृत्व कर रहे हैं। हाँग-काँग निवासियों को पता है कि जैकी चैन के व्यक्तित्व के पीछे एक मार्शल आर्ट नायक नहीं बल्कि CCP का एक कठपुतली है और इसलिए वे उसका बहिष्कार करते हैं। अब समय आ चुका है कि जब पश्चिमी दुनिया भी अपने हैंगओवर से बाहर निकले और जैकी चैन का असली चेहरा पहचाने।

Exit mobile version