भारत विरोधियों, इस्लामिस्टों और मार्क्सवादियों का गढ़ बन चुका है भारत का आधिकारिक Subreddit पेज

अगर कोई राष्ट्रवादी चर्चा में शामिल होना भी चाहे, तो उसे तुरंत moderators  द्वारा बैन कर दिया जाता है।

subreddit पेज logo

(PC: Variety)

इस्लामिस्टों और मार्क्सवादियों का गढ़ बन चुका है Subreddit पेज

ट्विटर, फेसबुक और Instagram के अलवा reddit भी एक प्रसिद्ध सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है। इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की खास बात यह है कि इस पर एक्टिव भारतीयों की संख्या मात्र 13 मिलियन के आस पास है जो कि बेहद कम है। परन्तु इनमें से अधिकतर लोग इस्लामिस्ट मार्क्सिस्ट और भारत विरोधी ही हैं, जिन्होंने Reddit पर भारत-विरोधी सामाग्री का अम्बार लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ रखी है। अगर कोई राष्ट्रवादी चर्चा में शामिल होना भी चाहे, तो उसे तुरंत moderators  द्वारा बैन कर दिया जाता है। Reddit पर ही एक subreddit है /r/India। इस पेज को भारत के आधिकारिक subreddit पेज के तौर पर दिखाया जाता है लेकिन यहाँ पर पोस्ट किए जाने वाला अधिकतर कंटेन्ट भारत-विरोधी ही देखने को मिलता है।

इसी मामले पर एक reddit यूजर ने ट्विटर पर जानकारी दी और बाताया कि कैसे इस पेज के moderators उनके जैसे राष्ट्रवादियों को सही बात कहने पर बैन कर देते हैं।

उन्होंने बताया कि भारत के आधिकारिक subreddit पेज के करीब 5 लाख+ सब्सक्राइबर हैं। रेडिट पर यह ग्रुप हमारे देश को बदनाम करने के लिए लगातार झूठा एजेंडा चला रहा है। सागर पलेजा नामक इस यूजर ने स्क्रीन शॉट की मदद से बताया कि, “हाल ही में इस ग्रुप ने दिशा रवि की गिरफ्तारी का बचाव करना शुरू किया। जब मैंने थ्रेड पर कुछ तथ्य लिखे, तो मॉडरेटर ने मुझ पर स्थायी रूप से बैन लगा दिया।“

Kreately पर दीपक तिवारी नामक यूजर ने बताया है कि /r/India में 10 मॉडरेटर हैं। उन्होंने अपने लेख में लिखा है कि, “अगर इस पेज के पोस्ट और कमेंट्स को देखा जाये तो आप देख सकते हैं कि उनमें से 3 Non-residents हैं। वे भारतीय हैं भी या नहीं, यह भी संदिग्ध है। हो सकता हो कि वे पाकिस्तान, जर्मनी, ब्रिटेन और स्विटजरलैंड में रहते हों। अन्य मॉडरेटरों में से कम से कम एक दिल्ली से और एक बैंगलोर से है।“

जो हाल सागर पलेजा का हुआ ,ठीक वैसा ही बर्ताव दीपक के साथ भी किया गया। उन्होंने बताया है कि कैसे ये मॉडरेटर गैंग बना कर राष्ट्रवादी आवाज़ों को दबा देते हैं।

उन्होंने लिखा है कि, “राष्ट्रवादियों पर प्रतिबंध लगाने का ट्रेंड  /r/India तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ये मॉडरेटर Subreddit /r/worldnews में भी ऐसा करना शुरू कर चुके है क्योंकि दो मॉडरेटर Subreddit /r/worldnews में भी मॉडरेटर बने हुए हैं।“

उन्होंने आगे बताया है कि कैसे ये मॉडरेटर नैरेटिव पर पकड़ बनाये रखने के लिए भारतीय शहर के सबरेडिट जैसे /r/Delhi, /r/kolkata, /r/ Bangalore, /r/ Mumbai, /r/ Kerala को भी ऑपरेट करते हैं। इन सबरेडिट पेज पर भी ये भारत विरोधी कंटेंट को ही बढ़ावा दे रहे हैं और राष्ट्रवादियों को बैन कर रहे हैं।

और पढ़े: “भटके हुए नौजवान”, भारत में इजरायल के खिलाफ कर रहे थे विरोध प्रदर्शन, सरकार ने भेजा जेल

subreddit ग्रुप्स में हिंदू विरोधी प्रोपोगेन्डा चल रहा होता है

दीपक ने आशंका भी जताई है कि इस पेज पर पाकिस्तान से काफी ट्रैफिक आता है। इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि कुछ पाकिस्तानी भी इन subreddit ग्रुप्स को नियंत्रित कर रहे हो सकते हैं क्योंकि इस subreddit पर हर समय या तो पाकिस्तानी, या मुस्लिम समर्थक और हिंदू विरोधी प्रोपोगेन्डा चल रहा होता है। रेडिट में कई discussions  से पता चलता है कि शुरुआती मॉडरेटरों ने अपने usernames बेचे हैं और इससे पाकिस्तानियों को subreddit पर नियंत्रण मिल गया हो सकता है।“

जिस तरह का प्रोपोगेन्डा इन pages पर चल रहा है, ऐसे में इसे रिपोर्ट करने की तुरंत आवश्यकता है।

जब आप रेडिट पर “इंडिया” सर्च करते हैं, तो सबसे पहला group यही आता है और उन्होंने बायो को “ऑफिशियल सबरेडिट ऑफ इंडिया” के रूप में लिख रखा है जो चिंताजनक है और इसलिए इसकी जांच की आवश्यकता है।

अब सरकार को Reddit से यह सवाल पूछना चाहिए कि उन्हें भारत के नाम से यह अकाउंट चलाने के लिए किसने अधिकृत किया है? इस subreddit के माध्यम से गलत सूचना जंगल की आग की तरह फैल रही है। यह subreddit हिंदू विरोधियों, पाकिस्तानियों और देश-विरोधी NRI भारतीयों का अड्डा बन चुका है। इन domains को प्रतिबंधित करने की आवश्यकता है। सरकार को तुरंत ही इस पर कदम उठाना चाहिए।

Exit mobile version