PUBG 2.0: यह मोदी सरकार की बड़ी जीत है और साथ ही टेक कंपनियों के लिए बड़ा संदेश

PUBG भारत में दोबारा आ सकता है, लेकिन दुनिया के लिए एक बड़े संदेश के साथ

PUBG

PC: DNA India

कल (शुक्रवार) को PUBG के आधिकारिक YouTube चैनल पर PUBG इंडिया का टीजर लॉन्च किया गया था। हालांकि, लॉन्च होने के थोड़े देर बाद उसे हटा दिया गया। रिपोर्ट्स से उम्मीद लगाई जा रही है कि PUBG Mobile India इस बार भारत सरकार द्वारा बनाए गए नियमों के तहत ही चलेगा। बता दें कि PUBG मोबाइल  को भारत सरकार ने सितंबर 2020 में डेटा चोरी और राष्ट्रीय सुरक्षा की चिंताओं के कारण प्रतिबंधित कर दिया था।

PUBG मोबाइल/लाइट को पिछले साल भारत में प्रतिबंधित कर दिया गया था। प्रतिबंध के महीनों बाद, PUBG के पैरेंट कंपनी  क्राफ्टन ने PUBG मोबाइल भारत में एक नया वर्जन लाने के लिए चीन के Tencent गेम्स कंपनी से अलग हो गया है। इसके बाद दक्षिण कोरियाई कंपनी क्राफ्टन ने नवंबर में PUBG इंडिया के नाम से नया वर्जन लाने की घोषणा की। बता दें कि मार्च में रिपोर्ट्स आई थी कि गेम को भारत सरकार से मंजूरी मिल गई है।

और पढ़ें-ट्रंप के जाने के बाद, चीन के लिए सबसे बड़ा खतरा बने PM मोदी

इस बीच केंद्र सरकार ने पिछले साल भारत में प्रतिबंधित चीनी ऐप्स से उनके ऑपरेशन को लेकर 77 सवालों का जवाब मांगा था। चीनी कंपनियों द्वारा दिए गए जवाब से भारत सरकार की चिंता दूर नहीं हुई।। उसके बाद यह अटकलें लगाई जा रही थी कि PUBG मोबाइल के भारत में स्थायी रूप से प्रतिबंधित हो सकता है।

लेकिन दक्षिण कोरियाई कंपनी  Krafton ने वादा किया था कि PUBG मोबाइल इंडिया Microsoft की कंपनी Azure से क्लाउड सुरक्षा सेवा के लिए साझेदारी करने के बाद भारत देश में प्रवेश करेगा।

अगर आप Krafton द्वारा लिए गए फैसलों पर गौर करे तो यह देखेंगे कि कैसे Krafton PUBG को भारत में लाने के लिए भारत सरकार द्वारा दिए गए निर्देश का पालन कर रहा है। वहीं बाकी चीनी एप्स जो कि केंद्र सरकार के शर्तों को नहीं स्वीकारा है, उनकी भारत में वापसी की कोई उम्मीद नहीं है। PUBG का भारत में आने से चीनी कंपनियों के सामने भारत की सांकेतिक जीत होगी।

और पढ़ें-PUBG की हो सकती है भारत में वापसी, माइक्रोसॉफ़्ट के साथ हो सकता है करार

वहीं हम यह भी कह सकते है कि भारत सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा, डेटा प्राइवेसी जैसे अहम मसलों पर काफी ज्यादा सक्रिय है। भारत सरकार के लिए देश संप्रभुता प्राथमिकता है। आज यही वजह है कि Krafton भारत सरकार की शर्तों के सामने घुटने टेक दिए है।

Exit mobile version