गरीबी का महिमामंडन करने वाले अर्थशास्त्री Amartya Sen भारत के इकलौते ऐसे ‘रत्न’ हैं जो भारत सरकार के खर्चे पर हवाई यात्रा करते हैं

अमर्त्य सेन

PC: NDTV

भारतीय अर्थव्यवस्था पर आए दिन सवाल उठाने में भारत रत्न से सम्मानित अमर्त्य सेन का कोई जोड़ नहीं है। अपने आर्थिक सुझावों के जरिए भारतीय अर्थव्यवस्था को सुधारने की बात करने वाले अमर्त्य सेन सरकार को हमेशा ही कम खर्च करने की सलाह देते फिरते हैं, लेकिन असल में वो खुद सरकारी सुविधाओं को नहीं त्यागना चाहते हैं। इसका प्रमाण एक हालिया RTI से हुए खुलासे से सामने आया है कि भारत रत्न से सम्मानित होने वाले लोगों में अमर्त्य सेन अकेले हैं जो कि सरकार के पैसे पर हवाई यात्रा करते है। ये दिखाता है बड़े-बड़े दावे करने वाले अमर्त्य सेन असल में सरकारी लाभ लेने के आदी है।

और पढ़ें: ‘BJP देश तोड़ रही है’, Nobel Prize विजेता अमर्त्य सेन का ऐसा मानना है

मोदी सरकार क विरोध केवल विपक्षी दल ही नहीं करते हैं, बल्कि कुछ ऐसे वामपंथी सोच के लोग भी सरकार की आलोचना करते हैं जिन्हें मोदी सरकार के आने के बाद कोई खास लाभ नहीं हुआ है। ये लोग आत्मनिर्भर भारत से लेकर मोदी सरकार की सभी आर्थिक स्कीम का विरोध करते रहते हैं। अमर्त्य सेन भी उन्हीं में से हैं। इतना ही नहीं वो तो अमर्त्य सेन तो कांग्रेस को चुनाव जिताने की कोशिश में तटस्थता के नाम पर मोदी विरोधी एजेंडा भी चलाते हैं। ये बात और है कि वो सीमित सरकारी सुविधाएं लेने से बाज नहीं आते हैं, जिसको लेकर इंडिया टुडे ने उनकी मुफ्त की हवाई यात्राओं की पोल खोल दी है।

और पढ़ें- अमर्त्य सेन और मनमोहन सिंह की बेटियां नालंदा विश्वविद्यालय को 5 स्टार होटल की तरह चलाती थीं

इंडिया टुडे द्वारा दायर एक आरटीआई में खुलासा हुआ है कि अमर्त्य सेन अकेले ऐसे भारत रत्न से सम्मानित अकेली ऐसी विभूति हैं जो कि सरकारी खर्च पर हवाई यात्रा करते हैं। आर्थिक क्षेत्र के नोबेल पुरस्कार विजेता ने 2015 से 2019 तक 21 बार इस सुविधा का खूब लाभ उठाया है। एयरलाइंस ने कहा है कि सेन की यात्राओं के मौद्रिक मूल्य का पता नहीं लगाया जा सकता है क्योंकि यात्रा के समय और तारीख पर किराये का विवरण नहीं है, जो कि समय के अनुसार बदलता रहता है।

गौरतलब से कि आज की स्थिति में देश के 48 लोगों को भारत रत्न को सम्मानित किया जा चुका है, जिनमें से अब केवल तीन ही जीवित हैं। इनमें अमर्त्य सेन, पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और स्वर कोकिला लता मंगेशकर का नाम शामिल है। दिलचस्प बात ये है कि सचिन और लता ने सरकारी हवाई यात्रा का लाभ नहीं लिया है, जबकि अमर्त्य सेन मज़े से सरकारी खर्च पर हवा में उड़ते रहते हैं।

और पढ़ें- पश्चिम में राइटविंग और पूर्व में लेफ्टविंग के अर्थशास्त्रियों को नोबेल दिया जाता है, वजह बड़ी अजीब है

अमर्त्य सेन एक सक्षम व्यक्ति हैं जो कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ा नाम हैं। सक्षम व्यक्तियों से उम्मीद की जाती है कि वो मुफ्त में मिलने वाली सुविधाओं को त्यागते हुए उन्हें अन्य लोगों के लिए छोड़ेंगे, लेकिन इंडिया टुडे इस इस खुलासे ने साबित कर दिया है कि सरकारी सुविधाओं का मोह इन लोगों से नहीं छूट रहा है।

Exit mobile version