टिकैत ने हड़पी लाखों की जमीन, UP की महिला ने दर्ज कराई फर्जी किसान आंदोलन के नेता के खिलाफ FIR

राकेश टिकैत के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग

राकेश टिकैत आंदोलन

किसान आंदोलन के नाम पर पिछले 6 महीनों में खूब अराजकता फैलाई गई है। इसका नेतृत्व भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत कर रहे हैं। TFI आपको पहले ही बता चुका है कि कैसे टिकैत अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए मासूम किसानों को भड़का रहे हैं, जबकि वो खुद आर्थिक तौर बेहद ही मजबूत हैं। इसी बीच अब एक महिला ने टिकैत की मुश्किलें बढ़ाते हुए आरोप लगाया है कि मुजफ्फरनगर में टिकैत ने एक महिला की 3 बीघा जमीन पर कब्जा किया है। महिला का कहना है कि टिकैत ने उसकी पूरी फसल ही तहस नहस कर दी है।‌

राकेश टिकैत आए दिन क़ृषि कानूनों के खिलाफ लोगों को भड़काते रहते हैं, जिसके चलते पिछले 6 महीनों से दिल्ली की सीमाओं पर तथाकथित किसान आंदोलन जारी है। इसी बीच अब टिकैत पर सुशीला देवी नाम की महिला ने गंभीर आरोप लगाया है। राकेश टिकैत पर एक महिला और उसके पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि उनकी 3 बीघा जमीन राकेश टिकैत द्वारा हड़प ली गई है और उनकी जमीन पर खड़ी फसल को भी बर्बाद की गई है जो कि टिकैत पर एक बेहद ही संगीन आरोप है।

मुजफ्फरनगर निवासी इस परिवार ने जिला प्रशासन के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है और राकेश टिकैत के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। सुशीला देवी और उनके बेटे विनीत बालियान का आरोप है कि उनकी 3 बीघा से ज्यादा जमीन रेलवे अधिग्रहण में आई थी, जिसमें उन्हें सरकार से पैसा मिलने वाला था। ऐसे में राकेश टिकैत ने अपनै बेटे चरण सिंह के साथ 30 मई की रात उनके खेत पर अवैध कब्जा किया, और उसमें खड़ी फसल को बर्बाद कर दिया।

इस मामले में पीड़िता ने बताया है कि जिला प्रशासन से लगातार कार्रवाई की गुहार लगाई जा रही थी, जिस पर कोई एक्शन नहीं लिया गया, जिसके बाद अब उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का रुख किया है और राकेश टिकैत को किसान नहीं बल्कि एक भूमाफिया बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। इसके इतर इस मामले में खुद पर और अपने बेटे पर लगाए गए आरोपों को लेकर टिकैत ने कहा है कि सारे आरोप बेबुनियाद हैं।

और पढे़ं- राकेश टिकैत की संपत्ति 80 करोड़ है, बच्चे बाहर पढ़ते हैं- ये “करोड़पति” क्या किसानों की आवाज़ उठाएगा

राकेश टिकैत, जो अपने आप को एक साधारण नेता बताते हैं वो 80 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति के मालिक हैं। देश के कई राज्यों में उनके पेट्रोल पंप, शॉपिंग मॉल और फैक्ट्रियां हैं जहां से बड़ी मात्रा में टिकैत की संपत्ति बढ़ रही है। सवाल उठते रहते हैं कि आखिर इतना सबकुछ कैसे हो रहा है, लेकिन अब जब इस महिला ने भूमाफिया होने का दावा किया है तो ये कहा जा सकता है कि राकेश टिकैत एक दिखावटी किसान हैं। उनका असली खेल तो मजलूमों पर अत्याचार करके उनकी संपत्तियों पर कब्जा करना है।

मुजफ्फरनगर की महिला द्वारा योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाना राकेश टिकैत के लिए बेहद भारी पड़ सकता है, क्योंकि टिकैत पहले से ही योगी सरकार के रडार में हैं और ये मामला उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए बेहद कार्रवाई का न्यौता प्रतीत हो रहा है, जिसमें मुश्किलें टिकैत की ही बढ़ेंगी।

Exit mobile version