वियतनाम ने मछुआरे लड़ाकों की एक बड़ी फौज तैयार कर ली, उधर चीन भौचक्का रह गया

चीन के नक्शेकदम पर चलकर वियतनाम ने चीन को ही पटखनी दे दी!

Fishing Militia

(PC: Samui Times)

क्या आपने चीन की Fishing Militias के बारे में सुना है? दरअसल, ये चीनी सेना का वो (अनाधिकारिक) अंग है जो fishing और अन्य आर्थिक गतिविधियों की आड़ में समुद्र में चीन की सुरक्षा नीतियों को लागू करने का काम करता है। दक्षिण चीन सागर में अपने इसी तंत्र के सहारे चीन यहाँ अपने दावों को मजबूत करने का काम करता है। हालांकि, अब यही रास्ता चीन के सबसे कट्टर दुश्मन वियतनाम ने अपना लिया है। वियतनाम ने कंबोडिया से लगते बॉर्डर पर Kien Giang प्रांत में एक Fishing Militia को तैनात करने का फैसला लिया है, जिसका मुख्य काम वियतनाम की सीमाओं की रक्षा करने के साथ-साथ कुछ आर्थिक गतिविधियों को अंजाम देना भी होगा।

ऐसी तरकीब चीन अपनाता रहा है। चीन अपने Fishing Militias के सहारे दक्षिण चीन सागर के देशों को डराता-धमकाता आया है। हालांकि, अब चीन की दादागिरि खत्म होकर ही रहेगी क्योंकि वियतनाम खुद अपनी Fishing Militias को समुद्र में उतारने जा रहा है। वियतनाम दक्षिण में Mekong Delta क्षेत्र में इस नई Squadron को तैनात करेगा। यह इलाका सुरक्षा दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। इसके साथ ही आर्थिक गतिविधि के लिए अहम रूट होने के कारण वियतनाम की अर्थव्यवस्था के लिए भी यह रास्ता बेहद महत्वपूर्ण है।

आधिकारिक दस्तावेजों के अनुसार इस Squadron का मुख्य काम पेट्रोलिंग से लेकर इलाके में पड़ने वाले द्वीपों की सुरक्षा और Marine Exploitation तक होगा। यानि Fishing Militia के जरिये ना सिर्फ वियतनाम अपनी सुरक्षा को मजबूत कर पाएगा बल्कि क्षेत्र में चीन के समक्ष अपने दावों को भी मजबूत कर सकेगा। वियतनाम ने अप्रैल में इस प्रकार की पहली Squadron को समुद्र में उतारने के फैसला लिया था और अब 9 जून को वियतनाम ने दक्षिण क्षेत्र में भी अन्य Squadron को तैनात कर दिया है।

वर्ष 2019 में वियतनाम सरकार ने चीन की बढ़ती गुंडागर्दी को देखते हुए अपने Defense White Paper में इस प्रकार के Militia और Self-Defense Forces की तैनाती की बात कही थी। Fishing Militia के इस्तेमाल की मुख्य वजह “एक युद्ध के संकट को टालते हुए” देश की सुरक्षा बनाए रखने हेतु अहम Operations को अंजाम देने की है। वर्ष 2009 के एक कानून के अंतगर्त वियतनाम के Fishing Militias को पहले ही समुद्र में सैन्य गतिविधि को अंजाम देने की छूट हासिल है। अब जिस प्रकार चीन अपनी Maritime Militia के सहारे दक्षिण चीन सागर को अपनी मुट्ठी में करने के प्रयास कर रहा है, उसको देखते हुए कहा जा सकता है कि वियतनाम ने भी चीन से टक्कर लेने की पूरी तैयारी कर ली है।

Exit mobile version