अमेरिकी सेब उद्योग को बर्बाद करने वाली मशहूर PR कंपनी, अब पाकिस्तान के लिए करेगी PR

पाकिस्तानी सरकार का ये दांव उल्टा न पड़ जाए!

Fenton/Arlook LLC

Fenton/Arlook LLC करेगी पाकिस्तान का PR 

अमेरिका में सरकार बदलने के बाद अब पाकिस्तानी सरकार अमेरिका के साथ रिश्ते सुधारने के लिए तिगड़म लगाती नज़र आ रही है। पाकिस्तानी सरकार ने अपने PR को बूस्ट करने के लिए अमेरिका स्थित Fenton/Arlook LLC कंपनी के साथ हाथ मिलाया है। इस कंपनी को हर महीने पाकिस्तानी सरकार से 25 हज़ार डॉलर फीस के रूप में मिलेंगे। Fenton पाकिस्तानी सरकार के संदेश को मीडिया और अमेरिकी सरकार के खास लोगों तक पहुंचाने का काम करेगी। हालांकि, Fenton कंपनी का इतिहास बेहद विवादों से घिरा रहा है। Fenton वही कंपनी है जिसपर पूर्व में अमेरिका के सेब उद्योग को बर्बाद करने के आरोप लग चुके हैं।

बता दें कि, Fenton/Arlook LLC कंपनी PR पेशेवरों Ira Arlook और David Fenton द्वारा चलायी जाती है। ये दोनों ही 70 के दशक से PR क्षेत्र में काम कर रहे हैं। वर्ष 1989 में इसी कंपनी ने अपने नकली PR के आधार पर अमेरिका के सेब उद्योग को करीब 375 मिलियन डॉलर का नुकसान पहुंचाने का काम किया था। दरअसल, उन दिनों Natural Resources Defense Council (NRDC) नामक एक तथाकथित Food safety कंपनी ने Fenton/Arlook कंपनी को हायर किया था। NRDC ने यह दावा किया था कि सेब को जल्दी पकाने के लिए इस्तेमाल होने वाले कैमिकल Alar यानि Daminozide से कैंसर होता है। इस दावे के प्रचार के लिए NRDC ने Fenton/Arlook LLC का सहारा लिया।

Fenton/Arlook LLC ने बिना किसी जांच पड़ताल के इस दावे को “तथ्य” की शक्ल में फैलाना शुरू कर दिया, वह भी तब जब इन दावों को सच साबित करने के लिए NRDC के पास कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं था।

कंपनी का विवादों से गहरा नाता है

मीडिया में बड़े-बड़े लेखों और जमीनी स्तर पर चलाये गए भीषण “जागरूकता” अभियानों की सहायता से Fenton/Arlook LLC ने लोगों को सफलतापूर्वक गुमराह कर दिया और लोगों ने बड़ी संख्या में सेबों का बहिष्कार करना शुरू कर दिया। सेब और सेब के जूस को सड़कों पर बिखेरा जाने लगा। ऐसे में सेब उद्योग को करीब 375 मिलियन डॉलर का नुकसान झेलना पड़ा था।

बाद में Wall Street Journal ने इस मुद्दे पर एक रिपोर्ट प्रकाशित कर यह खुलासा किया था कि यह पूरा अभियान एक झूठे दावे के आधार पर आगे बढ़ाया गया था। सेब उत्पादकों को Alar यानि Daminozide कैमिकल के इस्तेमाल पर रोक लगानी पड़ी और बेवजह सेब के उद्योग को इतना बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। बाद में स्वयं David Fenton की ओर से यह खुलासा किया गया था कि उन्होंने NRDC की वित्तीय सहायता और कंपनी के लिए ज़्यादा funds जुटाने के लिए इस अभियान को ज़्यादा तीव्र किया था।

जिस Fenton/Arlook LLC कंपनी का इतिहास इतना विवादित रहा हो, और जो कंपनी केवल मुनाफ़े के लिए लोगों को गुमराह करने के काम में निपुण हो, उसे अब पाकिस्तान ने अपनी PR को बूस्ट करने के लिए काम पर लगाया है। इससे पहले पाकिस्तानी सरकार ने पहले ही 3 अन्य PR कंपनियों के साथ पाकिस्तान के लिए PR करने का समझौता किया है। अब पाकिस्तान को उम्मीद है कि नकली PR के सहारे अमेरिकी लोगों को ठगने वाली कंपनी के बूते उसकी नैया पार लगेगी। हालांकि, इसके आसार कम ही हैं।

Exit mobile version