Sterling Biotech Bank धोखाधड़ी मामले में डीनो मोरिया, अहमद पटेल के दामाद, DJ अकील और अन्य की संपाति की गई जब्त

ED के मुताबिक, इस घोटाले की कुल वैल्यू 16,000 करोड़ से ऊपर है!

संदेसरा ब्रदर्स

कल यानि शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में बॉलीवुड अभिनेता डीनो मोरिया के साथ DJ अकील, संजय खान एवं कांग्रेस के दिवगंत नेता अहमद पटेल के दामाद, इरफान सिद्दिकी की संपाति को जब्त कर लिया है। इस मामले में गुजरात की एक दवा कंपनी स्टर्लिंग बायोटेक समूह और उसके मुख्य प्रमोटर, नितिन संदेसरा और चेतन संदेसरा शामिल हैं। ED के अनुसार, मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच से संदेसरा ब्रदर्स और इरफान सिद्दीकी के बीच वित्तीय लेन-देन का पता चला।

इसी कड़ी में डीनो मोरिया के भी इसमें शामिल होने का पता चला है। इस घोटाले के मुख्य आरोपी संदेसरा ब्रदर्स फिलहाल फरार है। ED  ने जिन लेन-देन को अपराध की आय माना है, उतने की संपाति सभी आरोपियों से कुर्क की गई है। ED ने जांच की जानकारी ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा कि, “इस मामले में संजय खान की 3 करोड़ की संपाति को कुर्क किया गया है, डीनो मोरिया के 1.41 करोड़ की संपति, DJ अकील के 1.98 करोड़ की संपति और अहमद पटेल के दामाद अहमद  सिद्दिकी की 2.41 करोड़ की संपाति को कुर्क किया है। इसके साथ ही ED ने तीन गड़िया, कई बैंक खाते अथवा म्यूचुअल फ़ंड जब्त किए है।”

और पढ़ें-कमला नेहरू ट्रस्ट घोटाला- कांग्रेस का योगी राज में ट्रस्ट के बहाने जमीन लूटने का खेल हुआ खत्म

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को यह दावा किया कि, यह घोटाला पंजाब नेशनल बैंक घोटाले से भी बड़ा घोटाला है, जिसमें नीरव मोदी और मेहुल चोकसी मुख्य आरोपी है। ऐसा इसलिए क्योंकि ED के अनुमान के मुताबिक, इस घोटाले की कुल वैल्यू 16,000 करोड़ से ऊपर है जबकि PNB घोटाले का मूल्यांकन 13,400 करोड़ रुपये था। ED ने इस मामले में साल 2017 में मुकदमा दर्ज किया था।

आरोप यह है कि, डीनो मोरिया और DJ अकील ने साल 2011-12 में इस घोटाले के मुख्य आरोपी संदेसरा ब्रदर्स से गुजरात में किसी पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान मिले थे। जहां सभी की साठ- गाठ बैठी। उसके बाद मोरिया, अकील, खान और सिद्दिकी ने संदेसरा ब्रदर्स द्वारा गबन किए गए पैसों को देश से बाहर लॉन्ड्र किया था।

और पढ़ें-सत्ता में आने से पहले ही घोटाले की नींव रख रही कांग्रेस, पार्टी घोषणा पत्र में छुपा है 72 हजार करोड़ रुपये का घोटाला

बता दें कि, इस मामले में ED ने संदेसरा परिवार के कर्मचारी सुनील यादव को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद सुनील यादव ने संदेसरा ब्रदर्स और उनके सहयोगियों का कच्चा चिठा खोल के रख दिया। यादव ने ED को जानकारी दी कि सिद्दिकी, चेतन संदेसरा के  दिल्ली वाले बंगले पर कब्जा जमा कर बैठा है।

यह सुराग मिलते ही ED ने इस मामले में तफ़तीश शुरू कर दी थी। ED ने बताया कि, संदेसरा ब्रदर्स और चेतन संदेसरा की बीवी दीप्ति संदेसरा और हितेश पटेल को विशेष अदालत ने भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया है।

आपको बता दें की, पिछले साल जुलाई में इस घोटाले में कांग्रेस नेता अहमद पटेल और उनके बेटे फैज़ल का भी नाम सामने आया था तब पटेल  ने ED की जांच के पीछे राजनीतिक कारण बताकर, भारतीय जनता पार्टी को जिम्मेदार ठहराया था।

Exit mobile version