बड़ी खबर: PM मोदी ने राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड का नाम बदल कर किया मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवार्ड

बहुत शानदार!

मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरुस्कार

ओलंपिक में हॉकी टीम ने एक लंबे समय बाद बेहतरीन प्रदर्शन कर देश को कांस्य पदक दिलवाया हैं। ऐसे में हॉकी के प्रति देश में एक विशेष जोश है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस जोश से अछूते नहीं रहे हैं, उन्होंने जीत के तुरंत बाद ही भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान से फोन पर बात भी की। हॉकी को लेकर दिख रहे देश के इसी उत्साह के बीच अब पीएम मोदी ने बड़ा फैसला लिया है। भारत में खेलों से संबंधित खेल रत्न पुरस्कार को लेकर पीएम मोदी ने बड़ा एलान करते हुए इसका नाम ‘मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार’ रख दिया है, जिसे एक बड़ा क़दम माना जा रहा है।

मेजर ध्यानचंद को देश में हॉकी का जादूगर माना जाता है, और अब टोक्यो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। ऐसे में पीएम मोदी लगातार हॉकी के मैचों से जुड़े रहे, और अब बरसों से चली आ रही एक मांग को पूरा करते हुए उन्होंने खेल रत्न पुरस्कार का नाम मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार कर दिया है, जो कि एक बड़ा कदम माना जा रहा है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, “मुझे पूरे भारत के नागरिकों से खेल रत्न पुरस्कार का नाम मेजर ध्यानचन्द के नाम पर रखने के लिए कई अनुरोध प्राप्त हो रहे हैं। उनकी भावना का सम्मान करते हुए, खेल रत्न पुरस्कार को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार कहा जाएगा।”

पीएम ने अपने एक अन्य ट्वीट में लिखा, “मेजर ध्यानचन्द भारत के उन अग्रणी खिलाड़ियों में से थे, जो भारत के सम्मान और गौरव के प्रतीक हैं। यह सही है कि हमारे देश का सर्वोच्च खेल सम्मान उन्हीं के नाम पर रखा जाएगा।” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस ऐलान के बाद से ही उन्हें धन्यवाद देने का सिलसिला शुरू हो गया है।

मुख्य बात ये भी है कि पहले ये खेल रत्न पुरस्कार पूर्व पीएम राजीव गांधी के नाम पर था जिसको लेकर खूब आलोचना की जाती रही है। पिछली सरकार से इसका नाम बदलने के लिए कहा गया, लेकिन कांग्रेस सरकार ने इस पर कोई खास ध्यान नहीं दिया, परन्तु पीएम मोदी ने अब इसमें बदलाव कर मेजर ध्यानचंद को अब तक का सबसे बड़ा सम्मान दिया है। जिसको लेकर उनके फैसले की सराहना की जा रही है।

और पढ़े : हॉकी की दशा सुधारने के लिए धनराज पिल्लई ने PM मोदी को किया धन्यवाद, तो काँग्रेसी चाटुकार उबल पड़े

केन्द्रीय मंत्री किरण रिजजू ने ट्विटर पर लिखा, “हमेशा हमारे सच्चे नायकों का सम्मान करने और उन्हें मनाने के लिए पीएम मोदी जी का धन्यवाद। हमारे देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार कहा जाएगा! जो कि उनके लिए एक उच्च श्रद्धांजलि है।” कुछ इसी तरह ट्विटर पर लगातार ट्वीट्स में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस फैसले की सराहना की जा रही है।

और पढ़े : कौन हैं PR श्रीजेश, जिन्हें कहा जा रहा है ‘भारतीय हॉकी की दीवार’

Exit mobile version