क्या Reddit भारत के आईटी कानूनों का पालन करता है?

सोशल मीडिया प्लेटफार्म Reddit भारत विरोधी प्रोपेगेंडा के लिए एक मंच बन गया है, जहां पर पाकिस्तानी और चीनी एजेंट सक्रिय रूप से भारत के विरुद्ध दुष्प्रचार अभियान चला रहे हैं। Reddit पर “India: United We Stand” नाम से चल रही ऑनलाइन कम्युनिटी इस तरह के दुष्प्रचार अभियान और फेक न्यूज़ को फैलाने का सबसे बड़ा माध्यम बन गई है।

इस Reddit कम्युनिटी में जो स्वयं को भारत का आधिकारिक subreddit बताती है, करीब 6.24 लाख लोग जुड़े हैं। बता दें कि subreddit Reddit का ऑनलाइन कम्युनिस्ट प्लेटफार्म है, जिसमें सामुहिक चर्चा होती है, लोग अपने विचार प्रस्तुत करते हैं। हालांकि, India: United We Stand केवल भारत विरोधी प्रोपेगेंडा के लिए इस्तेमाल हो रहा है।

यदि India: United We Stand खुला मंच होता तो हर राजनैतिक विचारधारा को इस मंच पर स्थान मिलता और वामपंथ का दक्षिणपंथ से जुड़े लोग अपनी बात को खुलकर रख पाते। हालांकि, जैसा अन्य भारत विरोधी वैचारिक मंचों के साथ होता है, वैसे ही यह Subreddit भी केवल एकपक्षीय विमर्श को ही बढ़ावा दे रहा है।

Reddit ने CCP विरोधी वीडियो हटाया

हाल ही में TFI मीडिया ग्रुप में ताइवान और भारत के बीच सेमीकंडक्टर के निर्माण के लिए हो रहे 7.5 बिलियन डॉलर के समझौते पर लेख लिखे थे। यह समाचार कई अन्य मेनस्ट्रीम मीडिया संस्थाओं द्वारा भी चलाया गया। TFI मीडिया ग्रुप में इस समाचार के सामरिक और कूटनीतिक महत्व की ओर प्रकाश डालते हुए बताया कि कैसे यह समझौता चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के लिए एक बुरी खबर है और इस समझौते के कारण अब भारत सीधे तौर पर ताइवान के साथ बातचीत शुरू कर रहा है जो भारत की परंपरागत वन चाइना पॉलिसी से अलग नीति है।

यह लेख विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया गया जिनमें से Subreddit भी एक था। लेकिन पोस्ट होने के तत्काल बाद ही Subreddit की देख रेख करने वाले मॉडरेटर ग्रुप ने इसे हटा दिया, जबकि अन्य किसी सोशल मीडिया पर इस प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की गई। subreddit ने अपनी कार्रवाई कारण कम्युनिटी स्टैंडर्ड का उल्लंघन बताया। उनके अनुसार यह पोस्ट कम्युनिटी को कथित तौर पर ‛safe and civil’ रखने के लिए हटाई गई है।

Reddit में है चीन का निवेश

कहा जा सकता है कि reddit के अनुसार CCP विरोधी बाते करने से कम्युनिटी की सुरक्षा और सभ्यता को खतरा हो जाता है, किन्तु यह कोई आश्चर्यजनक बात नहीं है, भारत के subreddit के मॉडरेटर्स से यही उम्मीद की जा सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि 2019 में चीन की टेक जाइंट कंपनी Tencent ने Reddit में सीरीज डी फंडिंग के तहत 150 मिलियन डॉलर का निवेश किया था। जब Reddit की सेंसरशिप चीनी कंपनी के हाथ में है तो इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से यही उम्मीद की जानी चाहिए कि यह चीन विरोधी किसी भी खबर को अपने प्लेटफार्म पर चलने नहीं देगा।

इस मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई भी ऐसा लेख या वीडियो जो चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव शी जिनपिंग की आलोचना करता है, उसे हटा दिया जाता है। अपने आर्थिक प्रभुत्व का प्रयोग करके चीनी कम्युनिस्ट पार्टी ने इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को नरेटिव वॉरफेयर का हथियार बना लिया है। एक और बात जो इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को संदेहास्पद बनाती है  वह यह है कि Reddit India और Reddit Pakistan का को एक ही व्यक्ति द्वारा बनाया गया है।

Reddit ने नहीं किया है नए आई टी नियमों का अनुपालन

भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार जिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 5 मिलियन रजिस्टर यूजर होते हैं उन्हें ‛Intermediary’ कंपनी का स्टेटस दे दिया जाता है। भारत में कार्यरत intermediary कंपनियों को भारत सरकार की नई आईडी गाइडलाइंस का पालन करना आवश्यक है। इसी वर्ष 26 मई को भारत सरकार ने यह स्पष्ट किया है कि जो कंपनी intermediary स्टेटस पा चुकी है पर नए आई टी नियमों का अनुपालन नहीं करती तो ऐसे में क्रिमिनल केस से बचने के लिए इन कंपनियों को जो कानूनी सुरक्षा या लीगल इम्यूनिटी दी गई है वह समाप्त कर दी जाएगी।

भारत सरकार की घोषणा के कुछ समय बाद गूगल व्हाट्सएप फेसबुक जैसे कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म नए आईटी नियमों का पालन करने लगे। ट्विटर और भारत सरकार के बीच इस मामले में शुरुआती टकराव देखने को मिला लेकिन अंततः ट्विटर ने भी नए आईटी नियमों को स्वीकार कर लिया। इन सबके बीच Reddit, जिस पर आधिकारिक रूप से 13.57 मिलियन यूजर रजिस्टर हैं, उसे भी नए आई टी नियमों का अनुपालन करना चाहिए। नए आईटी नियमों के अनुसार हर intermediary सोशल मीडिया कंपनी के पास एक Chief Compliance Officer होना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त एक नोडल अधिकारी होना चाहिए और एक अधिकारी शिकायत निवारण के लिए नियुक्त किया जाना चाहिए।

नए IT नियम कहते हैं कि एक बार शिकायत दर्ज कराने पर 24 घंटे के भीतर उसका संज्ञान लेना आवश्यक है और अधिकतम 15 दिन के भीतर शिकायत का निवारण करना आवश्यक है। हालांकि Reddit इन नियमों का अनुपालन नहीं कर रहा है।

यदि यही स्थिति रही तो Reddit इस्लामिक और वामपंथी विचारधारा से प्रभावित लोगों द्वारा नियंत्रित एक ऐसा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बन जाएगा जो केवल आधी अधूरी जानकारी देता रहेगा। यह प्लेटफार्म लोगों को सूचनाओं के स्थान पर केवल प्रोपोगेंडा परोसेगा।

Reddit या विकिपीडिया जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोगों का जिस प्रकार का विश्वास है उसे देखते हुए सरकार को तत्काल यह सुनिश्चित करना चाहिए कि यह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लोगों के मस्तिष्क में भारत विरोधी कंटेंट भरने का एक माध्यम न बन जाएं। लोग इन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मिलने वाली जानकारी को बिल्कुल तथ्यपरक और सही मानते हैं। विशेष रूप से भारतीय युवाओं का एक बड़ा वर्ग इस प्रकार के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से बहुत प्रभावित है। ऐसे में भारत सरकार को तत्काल यह सुनिश्चित करना चाहिए कि Reddit अपना भारत विरोधी रवैया छोड़े।

Exit mobile version