काली घटा का घमंड घटा में प्रयुक्त अलंकार एवं अन्य उदाहरण

काली घटा का घमंड घटा

काली घटा का घमंड घटा अलंकार

काली घटा का घमंड घटा नभ मण्डल तारक वृंद खिले।

काली घटा का घमंड घटा के उपर्युक्त पंक्तियों में यमक अलंकार है।वहीं उपर्युक्त काव्य-पंक्ति में शरद के आगमन पर उसके सौंदर्य का चित्रण किया गया है। क्योंकि जब वाक्य या कविता में एक ही शब्द दो या दो से अधिक बार आए और उसका अर्थ हर बार भिन्न हो वहाँ यमक अलंकार होता है। इस वाक्य में ‘घटा’ का अर्थ ‘बादलों का समूह’ और दूसरा ‘घटा’ का अर्थ ‘कम हो गया’ है का वर्णन हो रहा है।

यमक अलंकार

किसी कविता का सौन्दर्य बढ़ाने के लिए एक शब्द का एक से अधिक बार अलग-अलग अर्थों में प्रयोग होता हो, तब वहाँ यमक अलंकार होता है।

और पढ़े: मित्र का पर्यायवाची शब्द – 15 भिन्न समानार्थक शब्द

काली घटा का घमंड घटा से जुड़े अन्य उदाहरण

(1) माला फेरत युग भया, फिरा न मन का फेर।
कर का मनका डारि दे, मन का मनका फेर।

यहाँ मनका शब्द का प्रयोग बार-बार हुआ है। दूसरे और चौथे ‘मनका’ अर्थ है- मोती अथवा माला का दाना। पहले और तीसरे ‘मन का’ का अर्थ है- हृदय का।

(2) कनक कनक ते सौगुनी मादकता अधिकाय। या खाए बौरात नर या पाए बौराय।।

इस पद्य में ‘कनक’ शब्द का प्रयोग दो बार हुआ है। प्रथम कनक का अर्थ ‘सोना’ और दुसरे कनक का अर्थ ‘धतूरा’ है। अतः ‘कनक’ शब्द का दो बार प्रयोग और भिन्नार्थ के कारण उक्त पंक्तियों में यमक अलंकार की छटा दिखती है।

(3) कहै कवि बेनी बेनी ब्याल की चुराई लीनी

ऊपर दिए गए वाक्य में ‘बेनी’ शब्द दो बार आया है। दोनों बार इस शब्द का अर्थ अलग है। पहली बार ‘बेनी’ शब्द कवि की तरफ संकेत कर रहा है। दूसरी बार ‘बेनी’ शब्द चोटी के बारे में बता रहा है।

और पढ़े: शब्दालंकार किसे कहते है? और इसके सभी प्रकारों का वर्णन

अतः उक्त पंक्तियों में यमक अलंकार है।

(4) काली घटा का घमंड घटा

इसमें ‘घटा’ शब्द का दो बार प्रयोग हुआ है। पहली बार ‘घटा’ शब्द का प्रयोग बादलों के काले रंग की और संकेत कर रहा है।दूसरी बार ‘घटा’ शब्द बादलों के कम होने का वर्णन कर रहा है।

अतः ‘घटा’ शब्द का दो बार प्रयोग और भिन्नार्थ के कारण उक्त पंक्तियों में यमक अलंकार की छटा दिखती है।

(5) तीन बेर खाती थी वह तीन बेर खाती है।
इस उदाहरण में ‘बेर’ शब्द का दो बार प्रयोग हुआ है। पहली बार तीन ‘बेर’ दिन में तीन बार खाने की तरफ संकेत कर रहा है तथा दूसरी बार तीन ‘बेर’ का मतलब है तीन फल।

अतः ‘बेर’ शब्द का दो बार प्रयोग और भिन्नार्थ के कारण उक्त पंक्तियों में यमक अलंकार की छटा दिखती है।

और पढ़े: ईद का चाँद होना मुहावरे का हिंदी में अर्थ, वाक्य प्रयोग सहित

अलंकार का शाब्दिक अर्थ क्या है ?

अलंकार दो शब्दों से मिलकर बना है – अलम + कार

यहाँ पर अलम का अर्थ है ‘ आभूषण। जिस प्रकार एक नारी अपनी सुन्दरता को बढ़ाने के लिए आभूषणों को अपने प्रयोग में लाती हैं उसी प्रकार भाषा को सुन्दर बनाने के लिए अलंकारों का प्रयोग किया जाता है। अथार्त जो शब्द काव्य की शोभा को बढ़ाते हैं उसे अलंकार कहते हैं।

आशा करते है काली घटा का घमंड घटा के अलंकार से जुड़ा यह लेख आपको पसंद आया होगा,  ऐसे ही लेख और न्यूज पढ़ने के लिए कृपया हमारा ट्विटर पेज फॉलो करें.

Exit mobile version