कांग्रेस अपने उम्मीदवारों का चयन कैसे करती है?

​टिकट बांटने की होड़ में लगी हुई है कांग्रेस!

कांग्रेस टिकट

यूपी में आने वाले कुछ ही हफ्ते में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। राजनीतिक पार्टियां जोर-शोर से अपनी तैयारियों में लगी है, आरोप-प्रत्यारोप के दौर शुरु हो चुके हैं। राजनीतिक पार्टियों ने आगामी चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची भी जारी कर दी है। जिन नेताओं के टिकट भाजपा में कट रहे हैं या जिनके टिकट की संभावना है, वे दूसरी पार्टियों की ओर रुख कर रहे हैं। एक ओर यूपी चुनाव 2022 में भाजपा और सपा के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। वहीं, राज्य में तीसरे और चौथे पायदान की लड़ाई लड़ रही कांग्रेस पार्टी अपने प्रत्याशियों के टिकट फाइनल कर रही है। प्रत्याशियों की खोज कर रही कांग्रेस अजीबोगरीब लोगों को टिकट बांट रही है।

कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची हुई जारी 

दरअसल, कांग्रेस ने प्रत्याशियों की जो पहली सूची जारी की है, उसमें रीता यादव, सदफजफर और अर्चना गौतम का नाम शामिल है। इन तीनों महिलाओं को किस आधार पर टिकट दिया गया यह तो नहीं पता लेकिन तीनों महिला उम्मीदवारों की कहानी बड़ी दिलचस्प और हास्यास्पद है। कांग्रेस के टिकट पर सुल्तानपुर से चुनाव लड़ रहीं रीता यादव की कुल दो उपलब्धियां है।

प्रथम यह कि उन्हें 16 नवंबर को सुल्तानपुर जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के दौरान प्रधानमंत्री को काला झंडा दिखाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। दूसरी उपलब्धि यह है कि उन्हें अज्ञात बाइक सवारों ने पैर में गोली मारी थी। बाद में पुलिस की जांच में यह खुलासा हुआ कि बाइक सवार रीता यादव के सहयोगी ही थे और उन्होंने रीता यादव के कहने पर ही उन्हें गोली मारी थी। रीता यादव ने अपना टिकट फाइनल करवाने के लिए स्वयं पर हमला करवाया था। पुलिस जांच के बाद रीता यादव और उनके दो सहयोगियों जेल भेज दिया गया है और अब वह संभवतः जेल से चुनाव लड़ेंगी।

और पढ़ें: कांग्रेस का टिकट पाने के लिए रीता यादव ने खुद पर ही चलवाई थी गोली

वहीं, लखनऊ सेंट्रल से कांग्रेस की उम्मीदवार सफदजफर को नागरिकता संसोधन कानून के विरोध में हुए आंदोलन के दौरान दंगा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा “यह एक बड़ी चुनौती है। ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ का नारा उन सभी महिलाओं के लिए है, जिन्होंने संघर्ष किया है। मैं बेरोजगारी, महंगाई और महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ भी लड़ूंगी।  तभी मैं ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ अभियान के साथ न्याय कर पाउंगी।” ऐसे में, महत्वपूर्ण बात यह भी है कि योगी सरकार ने सफदजफर की तस्वीर दंगाइयों वाले बैनर पर लगाई थी।

 

टिकट बांटने की होड़ में लगी हुई है कांग्रेस

यदि अर्चना गौतम की बात करें तो वह कांग्रेस के टिकट पर मेरठ की हस्तिनापुर सीट से चुनाव लड़ रही हैं। अर्चना गौतम एक एक्ट्रेस, मॉडल और ब्यूटीपेजेंट विजेता हैं। अर्चना गौतम ने साल 2014 में मिस उत्तर प्रदेश का ख़िताब अपने नाम किया था। इसके बाद वह मिस बिकिनीयूनिवर्स इंडिया और मिस बिकिनीयूनिवर्स की विजेता बनीं। साल 2015 में उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा था और साउथइंडस्ट्री में उन्हें बिकनी गर्ल के नाम से जाना जाता है।

ऐसे में, प्रियंका गांधी ने महिला मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए 40% टिकट महिला उम्मीदवारों को देने का वादा किया था। कांग्रेस ने अपनी पहली सूची में अपना वादा पूरा भी किया है। वहीं, महिला उम्मीदवारों की खोज में जुटी कांग्रेस पार्टी इस स्तर तक गिर चुकी है कि वह उम्मीदवारों के व्यक्तिगत इतिहास की अनदेखी कर टिकट बांटने की होड़ में लगी हुई है।

Exit mobile version