कांग्रेस महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं, कांग्रेस प्रत्याशी फराह नईम ने अचानक पार्टी से दिया इस्तीफा

कांग्रेस में महिलाओं का सम्मान नहीं अपमान होता है!

फराह नईम इस्तीफा
मुख्य बिंदु

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, कांग्रेस पार्टी का राज्य में जनाधार मजबूत होने के बजाय खिसकता जा रहा है। वर्तमान समय में कांग्रेस पार्टी ने राज्य में एक और प्रभावशाली उम्मीदवार को खो दिया है। पाठकों की जानकारी के लिए बता दें कि “लड़की हूं लड़ सकती हूं” तथा मुस्लिम सहभागिता और धर्मनिरपेक्षता का नारा देने वाली कांग्रेस के दोहरे चरित्र को एक मुस्लिम महिला कांग्रेस प्रत्याशी ने ही उजागर कर दिया है। उत्तर प्रदेश के बदायूं में शेखूपुर विधानसभा सीट से पार्टी की उम्मीदवार फराह नईम ने जिला पार्टी अध्यक्ष द्वारा अनुचित टिप्पणी का आरोप लगाने के बाद पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

और पढ़ें: कांग्रेस अपने उम्मीदवारों का चयन कैसे करती है?

फराह नईम ने दिया इस्तीफा

दरअसल, ANI के साथ एक साक्षात्कार में फराह नईम ने जिला पार्टी अध्यक्ष ओंकार सिंह पर आरोप लगाते हुए कथित तौर पर कहा कि उन्होंने भरपूर कोशिश की कि मुस्लिम महिलाओं को टिकट नहीं मिलना चाहिए। पार्टी जिलाध्यक्ष ओंकार सिंह ने खुलेआम कहा कि मुस्लिम महिलाओं को टिकट नहीं मिलना चाहिए और वो एक चरित्रहीन महिला हैं। जिला इकाई में महिला कार्यकर्ता सुरक्षित नहीं हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि सिंह ने यह टिप्पणी करके उनके चरित्र और अन्य महिलाओं पर कीचड़ उछालने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हर जाति और बिरादरी को टिकट देना चाहती है लेकिन सिंह ने समावेशी टिकट वितरण के लिए कोई जगह नहीं छोड़ी और उन्हें धमकाने की भी कोशिश की। फराह नईम ने कहा, “अगर इस पार्टी में ओंकार सिंह जैसे लोग मौजूद हैं तो मैं चुनाव नहीं लड़ूंगी और मैं इस्तीफा दे दूंगी।” सिंह द्वारा अपने खिलाफ लगाए गए आरोपों के बारे में पूछे जाने पर, उन्होंने कहा, “ऐसी बातचीत हुई है कि मेरे पास जीवित रहने के लिए पर्याप्त धन नहीं है तो मैं चुनाव क्या लडूंगी? उन्होंने दूसरा आरोप लगाया कि मैं चरित्रहीन हूं। उन्होंने कई आरोप लगाए जिससे मुझे दुख हुआ।”

और पढ़ें: कांग्रेस कर रही है हरीश रावत को दरकिनार, हो सकता है उनके राजनीतिक करियर का अंत

कांग्रेस पार्टी महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं

भावुक होते हुए उन्होंने कहा, “मैं एक लड़की हूं और मैं लड़ सकती हूं और इसलिए मैं नहीं टूटूंगी।” आपको बता दें कि ये यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी का नारा है। उनके इस्तीफे के बाद कांग्रेस ने अब बदायूं के शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र से ममता देवी प्रजापति को मैदान में उतारा है। यूपी की 403 विधानसभा सीटों के लिए सात चरणों में 10 फरवरी से मतदान होना है। मतदान 10, 14, 20, 23, 27 फरवरी और 3 मार्च को होंगे। मतों की गिनती 10 मार्च को होगी।

पार्टी ने 125 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की, जिनमें से 50 महिलाएं थीं। 40 प्रतिशत महिला उम्मीदवारों को रखने का यह वादा राजनीतिक दल द्वारा अक्टूबर 2021 में लखनऊ में पार्टी के कार्यालय में एक प्रेस मीट के दौरान किया गया था। ऐसे में, भले ही पार्टी महिला सुरक्षा का दावा करती हो किंतु इस तरह के बयानों से जाहिर होता है कि कांग्रेस पार्टी में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।

Exit mobile version