संयुक्त राष्ट्र दिवस कब और क्यों मनाया जाता है? इसके कार्य

संयुक्त राष्ट्र दिवस कब मनाया जाता है

संयुक्त राष्ट्र दिवस कब मनाया जाता है?

संयुक्त राष्ट्र दिवस कब मनाया जाता है?- संयुक्त राष्ट्र आधिकारिक रूप से 24 अक्टूबर 1945 को अस्तित्व में आया इसलिए प्रतिवर्ष 24 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र दिवस विश्व में मनाया जाता है.

संयुक्त राष्ट्र दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?

प्रतिवर्ष 24 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र दिवस विश्व में मनाया जाता है. लोगों को संयुक्त राष्ट्र संस्थान के उद्देश्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी देने हेतु यह दिवस मनाया जाता है. संयुक्त राष्ट्र दिवस संयुक्त राष्ट्र सप्ताहिक कार्यक्रमों की श्रंखला में 20 से 26 अक्टूबर के मध्य मनाया जाता है. साल 1945 में सभी के लिए शांति, विकास और मानव अधिकारों का संरक्षण करने के लिए सामूहिक कार्रवाई का सहयोग करने के लिए संयुक्त राष्ट्र की स्थापना की गई थी.

सुरक्षा परिषद के पांच स्थायी सदस्यों सहित अपने हस्ताक्षरकर्ताओं के बहुमत द्वारा घोषणापत्र के अनुसमर्थन के बाद संयुक्त राष्ट्र आधिकारिक रूप से अस्तित्व में आया था.
वर्ष 1948 में संयुक्त राष्ट्र की आम महासभा में यह घोषित किया गया कि 24 अक्टूबर को जोकि संयुक्त राष्ट्र के चार्टर की वर्षगांठ होती है उस दिन. हम हम संयुक्त राष्ट्र के उद्देश्यों एवं उपलब्धियों के बारे में तथा लोगों के समर्थन के बारे में जानकारी देने के उद्देश्य से मनाएंगे.

वर्ष 1971 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने आगे यह संकल्प बढ़ाते हुए यह संकल्प लिया कि संयुक्त राष्ट्र दिवस को अंतर्राष्ट्रीय अवकाश दिवस के रूप में घोषित किया जाए और यह भी देखा जाए कि यह उन सभी देशों में जोकि संयुक्त राष्ट्र के सदस्य हैं. सार्वजनिक अवकाश के रूप में मनाया जाए.

संयुक्त राष्ट्र का इतिहास

संयुक्त राष्ट्र आधिकारिक रूप से 24 अक्टूबर 1945 को अस्तित्व में आया, जब चीन, फ्रांस, सोवियत संघ, यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त राज्य अमेरिका और अधिकांश अन्य हस्ताक्षरकर्ताओं द्वारा चार्टर को मजूरी दी गई थी. “संयुक्त राष्ट्र” नाम संयुक्त राज्य के राष्ट्रपति फ्रैंकलिनडी. रूजवेल्ट द्वारा दिया गया था और पहली बार द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान संयुक्त राष्ट्र द्वारा 1 जनवरी 1942 की घोषणा में इस्तेमाल किया गया था.

संघ की स्थापना का उद्देश्य

i. अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर शान्ति और सुरक्षा को बनाए रखना .
ii. राष्ट्रों के बीच समान अधिकार एवं मैत्रीपूर्ण सम्बन्धी का विकास करना .
iii. आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं मानव हितवादी अन्तर्राष्ट्रीय समस्याओं को सुलझाने तथा मानवीय अधिकारों के प्रति समान भावना बढ़ाने में अन्तर्राष्ट्रीय सहयोग प्राप्त करना .
iv.समान उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए राज्य द्वारा किए जाने वाले कार्यों को सामंजस्य का केन्द्र बनाना .
प्रारम्भ में संयुक्त राष्ट्र संघ में 51 सदस्य देश थे, किन्तु अब इसके सदस्य देशों की संख्या 193 हो चुकी है .

ध्वज

इन राष्ट्रों ने शपथ लेने के दौरान कहा था- ”मैं संयुक्त राष्ट्र संघ की इच्छानुसार उसके हितार्थ कार्य करूँगा तथा अन्य राष्ट्रों के निर्देशों को नहीं मानूँगा .” संयुक्त राष्ट्र के लिए ध्वज 20 अक्टूबर, 1947 को अपनाया गया था. यह ध्वज हल्का नीला होने के साथ इसका मध्य भाग सफेद है . इस ध्वज पर विश्व का मानचित्र बना हुआ है. जो उत्तरी ध्रुव की ओर से उठा हुआ दिखाई देता है.इस झंडे पर जैतून की शाखाएं भी है जो एक युग्म शान्ति के प्रतीक के रूप में अंकित है .

और पढ़े: एमनेस्टी इंटरनेशनल का मुख्यालय कहां हैं? सिद्धांत, आलोचना और लक्ष्य

संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा मान्यता प्राप्त छ: भाषाएं हैं:

1. अंग्रेजी, 2. फ्रेंच ,3. रूसी ,4. चीनी ,5. अरबी ,6. स्पेनिश

संयुक्त राष्ट्र संघ के छः अंग हैं:

1. महासभा ,2. सुरक्षा परिषद ,3. आर्थिक एवं सामाजिक परिषद ,4. न्यासी परिषद ,5. अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय ,6. सचिवालय

संयुक्त राष्ट्र 1945 में स्थापित एक अंतर्राष्ट्रीय संगठन है. वर्तमान में यह 193 सदस्य राष्ट्रों से बना है. संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्यालय न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित है. अन्तर्राष्ट्रीय शान्ति और सुरक्षा को बनाए रखना इसकी जिम्मेदारी है . संयुक्त राष्ट्र के वर्तमान महासचिव एंटोनियो गुटेरेश है जो पुर्तगाल के हैं, जिन्होने 1 जनवरी 2017 को अपना कार्यकाल सँभाला है .इसके 15 सदस्य होते है, जिनमें 5 स्थायी सदस्य एवं 10 अस्थायी सदस्य हैं . अमेरिका, ब्रिटेन, रूस, फ्रांस एवं चीन इसके स्थायी सदस्य है .

अस्थायी सदस्यों का निर्वाचन महासभा द्वारा सभी सदस्यों के दो-तिहाई बहुमत से दो वर्षों के लिए होता है . सुरक्षा परिषद के प्रत्येक सदस्य को किसी मामले में मत देने का अधिकार होता है, किन्तु पाँचों स्थायी सदस्यों के पास मत देने के अधिकार के साथ-साथ निषेधाधिकार (बीटी) का विशेष अधिकार भी होता है .
इसके सदस्यों का कार्यकाल 8 वर्ष का होता है. संयुक्त राष्ट्र संघ के अंग के रूप में अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय की स्थापना 3 अप्रैल, 1946 को की गई थी .

इसका मुख्यालय हेग (नीदरलैण्ड) में है इसका मुख्य कार्य अन्तर्राष्ट्रीय विधि सम्बन्धी मामलों का समाधान करना है . इसमें 16 न्यायाधीश होते है, जिनकी नियुक्ति नौ वर्षों के लिए होती है . प्रत्येक तीन वर्ष बाद पाँच न्यायाधीश अवकाश ग्रहण करते है . कोई भी दो न्यायाधीश एक ही देश के नहीं हो सकते हैं. आशा करते है कि यह लेख संयुक्त राष्ट्र दिवस कब बनाया जाता है? आपको पसंद आया होगा ऐसे ही लेख और न्यूज पढ़ने के लिए कृपया हमारा ट्विटर फॉलो करें.

Exit mobile version