TFI की भविष्यवाणी हुई सच, टाटा नैनो इलेक्ट्रिक कार को फिर से किया जाएगा लॉन्च

टाटा EV की दौड़ में सबसे आगे!

टाटा नैनो EV कार

रतन टाटा की एक तस्वीर इस समय चर्चाओं में है। सफेद रंग के नैनो के बगल में खड़े रतन टाटा की फोटो किसी खास बात की ओर इंगित करती है। दरअसल, बगल में खड़ी नैनो टाटा समूह की पहली EV कार है। टाटा मोटर्स और अन्य वाहन निर्माताओं को EV पावरट्रेन समाधान प्रदान करने वाली इलेक्ट्रा EV ने हाल ही में अपने संस्थापक रतन टाटा को एक कस्टम-निर्मित इलेक्ट्रिक नैनो प्रदान की है। बता दें कि इस पहले ही हमने आपको टाटा नैनो EV कार की संभावना जताई थी।

TFI ने पहले ही TATA EV कार के दिए थे संकेत

बताते चलें कि मुख्यधारा के सस्ते लोकप्रियता वाले न्यूज चैनलों से बहुत पहले और बहुत गम्भीरता से TFI ने EV क्षेत्र में होने वाले बदलावों को कवर किया था। TFI समूह ने लगातार हर छोटे से छोटे होने वाले बदलावों की समीक्षा एवं विवेचना की है। हमनें बताया था कि भारत में कैसे EV का बाजार एक बहुत बड़े बाजार के रूप में विकसित हो सकता है। इस दावे के पीछे कुछ बड़े बदलावों को हम फिर से बता रहे हैं।

भारत में EV चार्जिंग का बड़ा नेटवर्क इस समय सरकार द्वारा विकसित किया जा रहा है। जब ताइवान में सेमीकंडक्टर की परेशानी हुई तब भारत ने खुद को सेमीकंडक्टर क्षेत्र में खुद को स्थापित करने का फैसला किया। भारत ने 2030 तक 30% गाड़ियों को EV करने का लक्ष्य रखकर अपनी महत्वकांक्षा को भी बताया, जिससे विदेशी निवेश पीछे पीछे आया। इस ऊर्जा क्रांति में भारत की कम्पनियों के योगदान ज्यादा हो, इसलिए सरकार ने बड़े स्तर पर सब्सिडी देना भी शुरू कर दिया।

और पढ़ें: TVS ने EV क्रांति को बढ़ावा देते हुए स्विटजरलैंड के E-Mobility ग्रुप में हासिल की एक बड़ी हिस्सेदारी

TATA EV की दौड़ में सबसे आगे

अब इतने सर्व संयोग का मिलन हो और TATA समूह पीछे रह जाये? यह नहीं हो सकता था और वह अब इस क्षेत्र में अपने प्रतिद्वंद्वियों को कठिन चुनौती देने के लिए बाजार में उतर गए। टाटा नैनो कार की दुनिया में बड़ी क्रांति थी। हालांकि, यह बात अलग है कि सबसे अधिक संख्या में इस कार का क्रेता मिडिल क्लास है। विशेषतौर पर नैनो में पेट्रोल के उपयोग को लेकर कई अपवाद भी रहे।

ऐसे में, TATA EV इस पूर्वाग्रह को तोड़ने के लिए काफी है क्योंकि EV में तेल के झंझट से मुक्ति मिलेगी। वहीं, रखरखाव की लागत कम आएगी। टाटा नैनो EV उस टैग को हटा देगा क्योंकि ना सिर्फ इसे मिडिल क्लास बल्कि कोई भी गुणवत्ता के आधार पर इसे खरीद सकेगा। बताते चलें कि टाटा मोटर्स अप्रैल से शुरू होने वाले अगले वित्तीय वर्ष में 50,000 EV का उत्पादन करने की योजना के साथ इलेक्ट्रिक वाहनों की दौड़ में सबसे आगे है। कंपनी ने विक्रेताओं से यह भी कहा है कि वित्तीय वर्ष 2023 में 50,000 EV की एक सुनिश्चित उत्पादन योजना पर और अगले दो वर्षों में इसे सालाना 125,000-150,000 यूनिट तक बढ़ाया जाएगा।

Exit mobile version