एक दिन में पांच रेप के मामले: पाकिस्तानी पंजाब में आपातकाल घोषित

पाकिस्तानी पंजाब में औरतों का जीना हुआ दूभर!

pak Rape

TFIPOST.in

क्या आपने कभी यह सुना है कि किसी देश ने अपने यहां बलात्कार की वजह से आपातकाल लगाया हो? नहीं? परंतु ऐसा हकीकत में हुआ है। ऐसा पड़ोसी देश पाकिस्तान में हुआ है। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बलात्कार के मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही हैं। यहां हालात इतने खराब हो गए हैं कि सरकार को आपातकाल तक लगाने को मजबूर होना पड़ा।

हर दिन आ रहे हैं बलात्कार के चार से पांच मामले

जी हां, पंजाब प्रांत के महिलाओं और बच्चियों के विरुद्ध यौन शोषण के मामलों में बढ़ोतरी के बाद वहां आपातकाल घोषित करने का फैसला किया गया है। पाकिस्तान के गृह मंत्री अट्टा तरार ने इसको लेकर जानकारी देते हुए बताया कि बलात्कार के बढ़ते मामलों से निपटने के लिए प्रशासन को आपातकाल लगाने के लिए मजबूर होना पड़ा। उन्होंने कहा कि पंजाब प्रांत से हर दिन बलात्कार के चार से पांच मामले सामने आ रहे हैं। यहां महिलाओं और बच्चों के खिलाफ यौन शोषण मामलों में तेजी से हो रही वृद्धि समाज और सरकारी अधिकारियों के लिए गंभीर मुद्दा बन गया है।

और पढ़ें- चीन बड़ी ही बेशर्मी से पाकिस्तान पोषित आतंकवाद के समर्थन में लगा है

पाकिस्तान के गृह मंत्री ने आगे कहा कि कैबिनेट समिति द्वारा बलात्कार और कानून व्यवस्था के मामलों पर समीक्षा की जाएगी। साथ ही नागरिक समाज, महिला अधिकार संगठनों, शिक्षकों और वकीलों से भी परामर्श करेंगे। अट्टा तरार ने परिजनों से अपील की कि वो अपने बच्चों को सुरक्षा के महत्व को लेकर जागरूक करें और साथ ही यह भी कहा कि वे “बच्चों को घरों में अकेला न छोड़ें।“

गृह मंत्री ने कहा कि पुलिस के द्वारा आरोपियों को लगातार हिरासत में लेकर कार्रवाई की जा रही हैं। हालातों के सुधरने तक सरकार एंटी रेप अभियान भी चला रही है और छात्रों को स्कूल में यौन शोषण से जुड़ी जानकारी भी दिलवाई जा रही है।

इससे साफ तौर पर पता चलता है कि पाकिस्तान के हालात इस वक्त क्या हैं। तेजी से बढ़ रहे बलात्कार के मामलों ने सरकार को भी चिंता में डाल दिया। एक हफ्ते पहले ही पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बंदूक की नोंक पर दो हिंदू बहनों के साथ बलात्कार किए जाने की घटना सामने आयी थी। पंजाब प्रांत में दो व्यक्तियों द्वारा हिंदू बहनों के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था। दोनों पीड़ित बहनों की उम्र 16 से 17 थी।

और पढ़ें- पाकिस्तान में जैसी बाइक चलायी जा रही हैं वैसी बाइक को भारत में कोई पूछता भी नहीं है!

गर्भवती महिला के साथ किया गया सामूहिक बलात्कार

इसके अलावा पंजाब प्रांत से ही गर्भवती महिला के साथ पांच लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया था। यह घटना भी इसी महीने की है। रिपोर्ट के अनुसार झेलम शहर में पांच हथियारबंद हैवानों ने घर में घुसकर गर्भवती महिला के साथ बलात्कार किया। इस दौरान उन्होंने महिला के पति को रस्सी से बांध दिया था। इससे पहले के मामलों पर ध्यान दिया जाए तो पिछले महीने पंजाब के जकारिया में चलती ट्रेन में एक युवती के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया था।

पाकिस्तान के मानवाधिकार आयोग (HRCP) की एक हालिया रिपोर्ट बताती हैं कि हर दिन पाकिस्तान में कम से कम 11 बलात्कार के मामले दर्ज किए जाते हैं। पिछले 6 वर्षों में 22 हजार से भी अधिक घटनाएं पुलिस में दर्ज कराई गई हैं। वहीं पंजाब सूचना आयोग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार बीते छह महीनों में पाकिस्तान के पंजाब क्षेत्र में ऑनर किलिंग के नाम पर 2439 महिलाओं के साथ बलात्कार किया गया है। इनमें से 90 महिलाओं की हत्या कर दी गई।

पाकिस्तान में महिलाओं के खिलाफ हिंसा व्यापक है। इसके अलावा लैंगिक समानता को लेकर भी पाकिस्तान के हालत बद से बदतर है। ग्लोबल जेंडर गैप इंडेक्ट 2021 रैंकिग के अनुसार 156 देशों की सूची में लैंगिक समानता के मामले में पाकिस्तान 153वें स्थान पर हैं। उससे नीचे केवल इराक, यमन और अफगानिस्तान है।

TFI का समर्थन करें:

सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की ‘राइट’ विचारधारा को मजबूती देने के लिए TFI-STORE.COM से बेहतरीन गुणवत्ता के वस्त्र क्रय कर हमारा समर्थन करें।

Exit mobile version