Zomato डिलीवरी बॉय की बर्बरता से की गयी हत्या, निहंग सिखों पर लगा है आरोप!

कब रुकेगा 'आतंक'?

zomaito

Source Google

सिगरेट पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारिक अवश्य है परंतु क्या यह किसी की जान लेने का कारण बन सकता है? क्या केवल किसी को इस कारण मौत के घाट उतारा जा सकता है कि वो सिगरेट पी रहा था? आप सोच रहे होंगे कि यह कैसी बेतुकी बातें हैं। भला सिगरेट कैसे किसी की मौत का कारण बन सकती है। परंतु ऐसा हुआ है जोमैटो के एक डिलीवरी एजेंट के साथ जिसे केवल सिगरेट पीने के कारण मौत के घाट उतार दिया गया।

डिलीवरी एजेंट के सीने में कृपाण घोंपकर की गयी हत्या

यह घटना राजधानी दिल्ली के तिलक नगर थाना क्षेत्र के कृष्णा पार्क की है। यहां हाल ही में एक जोमैटो डिलीवरी एजेंट के सीने में कृपाण घोंपकर हत्या कर दी गयी। हत्या का आरोप दो निहंग सिखों पर लगा है। जानकारी के अनुसार पूरा विवाद सिगरेट का धुआ आने के बाद शुरू हुआ जो अंत में हत्या तक पहुंच गया। मृत डिलीवरी एजेंट का नाम सागर सिंह बताया गया है।

और पढ़ें- चीन ने रूस से भारत को S-400 की डिलिवरी देरी से करने को कहा, रूस ने कहा “अब मैं समय से पहले दूँगा”

पूरा मामला कुछ ऐसा है कि घटना वाली रात सागर एक ऑर्डर के लिए खाना लेने रेस्टोरेंट आया था। इस दौरान ही बीच में वो सिगरेट पीने लगा, यहां उसके साथ दोनों निहंग सिख भी खड़े थे जिन्होंने सागर को सिगरेट पीने से टोका। दरअसल, दोनों व्यक्तियों को सिगरेट के धुएं से समस्या हो रही थी इसलिए उन्होंने सागर को सिगरेट पीने से मना किया।

इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में बहस हो गयी, जिसके बाद निहंग ने अपनी कृपाण निकालकर सागर के सीने पर हमला कर दिया। इस दौरान सागर स्वयं की जान बचाने का प्रयास करने लगा वहीं आरोपियों ने उसके चेहरे पर पत्थर से भी वार कर दिया। सागर वहीं गिरकर तड़पने लगा।

अस्पताल जाने में बहुत देर हो गयी

घायल अवस्था में भी सागर घटनास्थल पर ही 15-20 मिनट तक पड़ा रहा परंतु उसे किसी से मदद नहीं मिली। थोड़ी देर बाद वहां से गुजर रहे एक अन्य डिलीवरी बॉय ने एंबुलेंस बुलाकर सागर को अस्पताल भिजवाया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी क्योंकि सागर की मृत्यु हो चुकी थी। कहा जा रहा है कि अगर समय रहते सागर को मदद मिल गयी होती तो उनकी जान बचायी जा सकती थी।

इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और घटनास्थल से CCTV फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। 24 घंटे के भीतर ही पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया जिसकी पहचान 22 वर्षीय हर्षदीप सिंह के तौर पर हुई। वहीं दूसरे आरोपी की तलाश अभी जारी हैं।

और पढ़ें- SBI और इंडियन बैंक ने गर्भवती महिला को नहीं दी नौकरी, हर जगह हो रही है थू-थू

इस पूरे घटनाक्रम से एक बात तो स्पष्ट हो जाती है कि यहां एक मानव की जान तो गयी ही है इसके साथ साथ मानवता की भी पूरी बर्बरता के साथ हत्या कर दी गयी है।

TFI का समर्थन करें:

सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की ‘राइट’ विचारधारा को मजबूती देने के लिए TFI-STORE.COM से बेहतरीन गुणवत्ता के वस्त्र क्रय कर हमारा समर्थन करें।

 

Exit mobile version