कोहली की ‘विराट कहानी’ समाप्त, सूर्यकुमार यादव समेत ये 4 खिलाड़ी ले सकते हैं उनकी जगह

विराट को अब संन्यास पर करना चाहिए विचार

Virat Kohli and Suryakumar Yadav

Source- TFIPOST HINDI

परिवर्तन संसार का नियम है। यह सत्य है कि इस परिवर्तन को स्वीकार कर पाना सभी के बस की बात नहीं है पर क्योंकि परिवर्तन शाश्वत सत्य है तो उसकी चर्चा चलती रहनी चाहिए। अब विराट कोहली की ही बात करें तो वो न ही कप्तानी के लायक रह पाए और न ही एक खिलाड़ी के रूप में वो टीम के लिए उपयोगी साबित हो रहे हैं। ऐसे में समय आ गया है कि कप्तानी से हटने के बाद उन्हें स्वयं ही टीम से बाहर हो जाना चाहिए नहीं तो बोर्ड को निर्णय लेते हुए यह कहना चाहिए कि “बस, बहुत हुआ- आपका सफर यहीं तक था।” इस लेख में हम विस्तार से उन 5 खिलाड़ियों के बारे में जानेंगे जो टीम से विराट कोहली को रिप्लेस कर सकते हैं और बोर्ड भी उन पर दांव खेल सकता है।

दरअसल, विराट कोहली ने जब भारत के टेस्ट कप्तान के रूप में पद छोड़ने के अपने चौंकाने वाले फैसले की घोषणा की थी तब पूरी क्रिकेट बिरादरी स्तब्ध थी। यह फैसला टीम इंडिया की दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज की शर्मनाक हार के एक दिन बाद आया था लेकिन अब स्थिति ऐसी हो गई है कि उन्हें खिलाड़ी के रूप में भी टीम में रख पाना बड़ा जटिल जान पड़ता है। इसलिए समय की मांग भी यही है कि अब विराट कोहली को टीम से बाहर कर उन प्रतिभावान खिलाडियों को आगे लाया जाए जिनका खेल प्रेरणा बन चुका है।

और पढ़ें: भारतीय टीम पर बोझ बन गए हैं विराट कोहली, अब शीघ्र ही उन्हें बाहर किया जाए

5. रुतुराज गायकवाड़

इस सूची में पांचवा नाम है- रुतुराज गायकवाड़ का, जो एक भारतीय क्रिकेटर हैं जो घरेलू क्रिकेट में महाराष्ट्र के लिए और इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हैं। उन्होंने जुलाई 2021 में अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया। वो IPL 2021 में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। जून 2021 में गायकवाड़ को श्रीलंका के खिलाफ सीरीज़ के लिए भारत के एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम में चुना गया था। आगामी वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए भी उन्हें भारत की एकदिवसीय टीम में शामिल किया गया है। जून 2022 में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना पहला टी20 अर्धशतक बनाया। अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर रुतुराज गायकवाड़ लोगों के पसंदीदा बन गए हैं और सबसे बड़ी बात यह है कि उनकी आयु भी 25 वर्ष अर्थात् 30 के नीचे हैं। ऐसे में भारतीय टीम के लिए यह कोहली के विकल्प बन सकते हैं।

4. शुभमन गिल

चौथा नाम है- शुभमन गिल का। शुभमन एक भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हैं जो घरेलू क्रिकेट में पंजाब के लिए दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज के रूप में खेलते हैं। वह 2018 अंडर -19 क्रिकेट विश्व कप के लिए भारत की अंडर -19 टीम के उप-कप्तान थे। उन्होंने 17 नवंबर 2017 को 2017-18 रणजी ट्रॉफी में पंजाब के लिए प्रथम श्रेणी में कदम रखा। IPL 2019 में उन्होंने अपने  प्रदर्शन का लोहा मनवाया और लोगों के दिलों में अपनी छाप छोड़ दी। उन्होंने IPL 2019 में इमर्जिंग प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट भी चुना गया था। वो भारतीय टीम के सबसे होनहार और बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक हैं। कई दिग्गज खिलाड़ियों ने भी उनकी बल्लेबाजी का लोहा माना है और कई बार सार्वजनिक रूप से उनकी जमकर तारीफ भी की है। गिल शीर्ष क्रम के खिलाड़ी है और ऐसे में वो कोहली के विकल्प बन सकते हैं।

और पढ़ें: विराट कोहली की बेवकूफी से बुमराह ने करियर की कीमत चुकाई है लेकिन उनके प्रशंसक पार्थिव पटेल को खुलासा करने के लिए गाली दे रहे हैं!

3. सूर्यकुमार यादव

तीसरा नाम है- सूर्यकुमार अशोक यादव। सूर्यकुमार एक भारतीय क्रिकेटर हैं जो भारत के लिए ODI और T20I फॉर्मेट में खेलते हैं। वह घरेलू क्रिकेट में मुंबई का प्रतिनिधित्व करते हैं और इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं। सूर्यकुमार यादव ने 2010-11 में रणजी ट्रॉफी के दौरान दिल्ली के खिलाफ प्रथम श्रेणी क्रिकेट में कदम रखा था। घरेलू और आइपीएल मैचों में अमिट छाप छोड़ेने वाले सूर्यकुमार यादव को जून 2022 में आयरलैंड के खिलाफ टी20 श्रृंखला के लिए उन्हें भारत की टीम में चुना गया था। 10 जुलाई 2022 को यादव ने नॉटिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला टी20 शतक बनाया और 55 गेंदों में 117 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। वो T20 इंटरनेशनल में शतक बनाने वाले केवल 5वें भारतीय खिलाड़ी हैं।

2. श्रेयस अय्यर

दूसरा नाम है- श्रेयस संतोष अय्यर का। श्रेयस एक भारतीय क्रिकेटर हैं, जिन्होंने अपने प्रदर्शन के दम पर राष्ट्रीय टीम में जगह बनाई है लेकिन ज्यादातर मौकों पर उन्हें बेंच पर ही देखा गया है। इंडियन प्रीमियर लीग में अय्यर कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी करते हैं। मार्च 2017 में उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट से पहले विराट कोहली के कवर के रूप में भारत के टेस्ट टीम में शामिल किया गया था और उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन कर सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था। वो भारत के लिए एकदिवसीय और टी20 इंटरनेशनल भी खेलते हुए नजर आते हैं लेकिन सीनियर खिलाड़ियों के रहते टीम में युवा खिलाड़ियों की संख्या क्या होती है ये किसी से छिपा नहीं है। लेकिन अब वो समय आ गया है कि कोहली के विकल्प के रुप में इन्हें टीम में जगह मिल सकती है।

और पढ़ें: विराट कोहली को बनना था अगला तेंदुलकर, लेकिन बन गए विनोद कांबली

1. संजू सैमसन

इस सूची में पहला नाम है- संजू विश्वनाथ सैमसन का। संजू एक भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हैं जो घरेलू क्रिकेट में केरल और इंडियन प्रीमियर लीग में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी करते हैं। वो दाएं हाथ के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज और विकेटकीपर हैं। 14 वर्ष की उम्र में वह रणजी ट्रॉफी के लिए चुने जाने वाले केरल के सबसे कम उम्र के क्रिकेटर थे। उसी वर्ष 2009-10 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए उन्हें केरल टीम में शामिल किया गया था। अगस्त 2014 में संजू को इंग्लैंड के खिलाफ 5 एकदिवसीय और एक टी20 में खेलने के लिए भारत की 17 सदस्यीय टीम में चुना गया था। पिछले कुछ वर्षों से वो घरेलू क्रिकेट और इंडियन प्रीमियर लीग में काफी बेहतर प्रदर्शन करते आ रहे हैं और उसका फल भी उन्हें मिल रहा है। मौजूदा समय में उन्हें वेस्टइंडीज दौरे के लिए भी चुना गया है।

ऐसे में विराट कोहली की विदाई के उपरांत एक खिलाड़ी के रूप में यदि इन पांच नामों पर गौर किया जाता है तो निस्संदेह एक बड़ा परिवर्तन टीम को सामूहिक रूप में देखने को मिलेगा, साथ ही यह भी स्पष्ट हो जाएगा कि सही समय पर लिए गए सही निर्णय बड़े लाभकारी परिवर्तन सिद्ध होते हैं।

TFI का समर्थन करें:

सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की राइट’ विचारधारा को मजबूती देने के लिए TFI-STORE.COM से बेहतरीन गुणवत्ता के वस्त्र क्रय कर हमारा समर्थन करें।

Exit mobile version