अरबपति गौतम अडानी ने अरबपति मुकेश अंबानी को मीलों पीछे छोड़ दिया है, फासला डबल का है

दोनों अरबपतियों के बीच चल रहे युद्ध में ये तो होना ही था, हमने पहले ही बताया था।

As predicted by TFI, Gautam Adani has left Mukesh Ambani miles behind

Source: TFI

दुनिया के शीर्ष अरबपतियों के बीच एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ लगी रहती है। इस होड़ में भारत के दो अरबपति सबसे आगे रहते हैं। गौतम अडानी और मुकेश अंबानी। इन दोनों अरबपतियों के बीच अपनी एक अलग ही होड़ चलती रहती है। कभी गौतम अडानी आगे होते हैं, तो कभी मुकेश अंबानी। लेकिन हालिया आंकड़ें हमें बताते हैं कि गौतम अडानी मुकेश अंबानी से मीलों आगे निकल गए हैं।

कुछ दिन पहले ही टीएफ़आई ने अपने एक विश्लेषण में आपको बताया था कि जल्द ही गौतम अडानी, मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ देंगे। हमने बताया था कि दोनों अरबपति जिस तरह से व्यापार को आगे ले जा रहे हैं, उससे साफ-साफ दिखता है कि जल्द ही मुकेश अंबानी पीछे छूट जाएंगे। हमारा वो विश्लेषण बिल्कुल सही साबित हो रहा है। जी हां, दुनिया के टॉप 10 अमीरों की सूची में अडानी 5वें पायदान पर पहुंच गए हैं। वहीं मुकेश अंबानी 10वें पायदान पर हैं। यानी दोनों भारतीय उद्योगपतियों के बीच रैंकिंग में डबल का फासला हो गया है।

और पढ़ें: घर में कलह ना हो इसलिए ऐसे अपने साम्राज्य का बंटवारा कर रहे हैं भारतीय अरबपति मुकेश अंबानी

गौतम अडानी की कंपनी के शेयरों में निरंतर उछाल हो रही है। इसका असर उनकी नेट बर्थ पर भी पड़ा है। नेट बर्थ में हुई इसी बढ़ोतरी के चलते रियल टाइम बिलिनियर्स के अनुसार 103.3 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं। टॉप-10 की इस सूची में भारत से सिर्फ एक और उद्योगपति शामिल है।

रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमेन- मुकेश अंबानी। रियल टाइम बिलिनियर्स के अनुसार मुकेश अंबानी की संपत्ति 88.2 अरब डॉलर है। इस संपत्ति के साथ मुकेश अंबानी दसवें नंबर पर मौजूद हैं। इस हिसाब से देखें तो अडानी की संपत्ति, अंबानी के मुकाबले 15.1 अरब डॉलर ज्यादा है। यह आंकड़े लेख लिखे जाने तक के हैं।

और पढ़ें: अरबपति मुकेश अंबानी ने छोड़ी Reliance Jio की कमान, अब ‘सिंहासन’ पर बैठेगा ये अंबानी

गौतम अडानी से आगे दुनिया के चार उद्योगपति बैठे हैं। इनमें शीर्ष पर एलन मस्क हैं, जिनकी संपत्ति 225.5 अरब डॉलर है। दूसरे नंबर पर बर्नार्ड अर्नाल्ट हैं, जिनकी संपत्ति 148.1 अरब डॉलर है। तीसरे नंबर पर जेफ़ बेजोस हैं, जिनकी संपत्ति 139.2 अरब डॉलर है। चौथे नंबर पर बिल गेट्स हैं, जिनकी संपत्ति 123.7 बिलियन डॉलर है और पांचवें नंबर पर गौतम अडानी हैं।

इन आंकड़ों से एक बात तो पूरी तरह से साफ है कि मुकेश अंबानी, गौतम अडानी से मीलों पीछे छूट चुके हैं। अब देखना यह होगा कि धीरूभाई अंबानी का अरबपति बेटा मुकेश अंबानी कैसे गौतम अडानी टक्कर देगा।

TFI का समर्थन करें:

सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की ‘राइट’ विचारधारा को मजबूती देने के लिए TFI-STORE.COM से बेहतरीन गुणवत्ता के वस्त्र क्रय कर हमारा समर्थन करें।

Exit mobile version