ISRO जल्द ही कराएगा आपको अंतरिक्ष की सैर, जानिए कैसे

आप अंतरिक्ष घूमने जा सकें, इसकी पूरी व्यवस्था कर रहा है ISRO

ISRO

दिनों-दिन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) नयी उपलब्धियां और नये गंतव्य हासिल करता जा रहा है। अब इसरो अपनी अंतरिक्ष पर्यटन क्षमता विकसित करने पर काम करने की ओर अग्रसर है। इस लेख में हम जानेंगे अंतरिक्ष पर्यटन के बारे में और इससे संबंधित योजनाओं और तैयारियों के बारे में।

और पढ़ें- स्पेस इंडस्ट्री का शुभारंभ अंतरिक्ष उद्यम के निजीकरण की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है

क्या है अंतरिक्ष पर्यटन?

अंतरिक्ष पर्यटन मनोरंजक उद्देश्यों के लिए मानव अंतरिक्ष यात्रा है। कई अलग-अलग प्रकार के अंतरिक्ष पर्यटन हैं, जिनमें कक्षीय, उपकक्षीय और चंद्र अंतरिक्ष पर्यटन शामिल हैं। अंतरिक्ष पर्यटन वह क्षेत्र है जो भविष्य में बहुत लोकप्रिय होने वाला है क्योंकि जैसे-जैसे अधिक से अधिक लोग अंतरिक्ष की यात्रा करना शुरू करेंगे, वे सीधे एक नये उद्योग के निर्माण को गति देंगे। अंतरिक्ष पर्यटन का भविष्य और भी बड़ा है यदि इस क्षेत्र में बहु-करोड़पति और सरकार निवेश करना जारी रखते हैं।

तीन विदेशी निजी कंपनियों ने अंतरिक्ष पर्यटन की शुरुआत वर्ष 2021 में ही कर दी थी जब जेफ बेजोस ने अपनी निजी स्पेसफ्लाइट कंपनी, ब्लू ओरिजिन से लोगों को उपकक्षीय अंतरिक्ष पर्यटन के लिए ले जाने में सफल रहा। इसके अलावा, एलन मस्क के स्पेसएक्स ने सितंबर 2021 में निजी Inspiration4 mission पर चार गैर-पेशेवर अंतरिक्ष यात्रियों को लॉन्च किया और लौटाया। स्पेसएक्स ने ब्लू ओरिजिन के विपरीत अपने यात्रियों को अंतरिक्ष के किनारे के बजाय कक्षा (orbit) में कई गुना आगे उड़ान भरी, उन्होंने केवल कुछ मिनटों के बजाय कक्षा में तीन दिन बिताए और एक SpaceX यात्रा की कीमत लगभग $200 मिलियन है जो कि जेफ्फ बेज़ोस की अंतरिक्ष यात्रा से कहीं गुना अधिक है।

हालांकि विदेश में सफलता पा रहे अंतरिक्ष पर्यटन को देखकर यह साबित होता दिख रहा है कि यह भविष्य का वह क्षेत्र है जिसमें बड़े पैमाने पर पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने का बल रखता है। इसी के मद्देनज़र विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा है कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) अंतरिक्ष पर्यटन के लिए क्षमताओं को विकसित करने के लिए पृथ्वी की निचली कक्षा में मानव उड़ान क्षमता का परीक्षण कर रहा है। इसरो वर्तमान में दुनिया के 61 देशों के साथ अंतरिक्ष गतिविधि के विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहा है।

सिंह के अनुसार, अंतरिक्ष विभाग (DOS) अब एक संपूर्ण, एकीकृत अंतरिक्ष नीति तैयार कर रहा है जो वाणिज्यिक भारतीय अंतरिक्ष उद्योग के संचालन का मार्गदर्शन करेगी।

और पढ़ें- ‘सस्ता, सुंदर, टिकाऊ’, ISRO बना रहा है भारत का अपना स्पेस शटल

इस समय निजी एयरोस्पेस कंपनियां हावी हैं

अंतरिक्ष पर्यटन बाजार में इस समय निजी एयरोस्पेस कंपनियां हावी हैं जिनमें एलन मस्क अपनी स्पेसएक्स के साथ पर्यटन की इस दौड़ में सबसे आगे हैं और जेफ बेजोस के नेतृत्व वाला ब्लू ओरिजिन इस क्षेत्र का दूसरा बड़ा खिलाड़ी है, जिसका अंतरिक्ष यान पश्चिम टेक्सास से अंतरिक्ष में संक्षिप्त यात्रा के लिए यात्रियों को लेकर लगभग 10 मिनट की उड़ान भरता है, जिससे यात्रियों को अंतरिक्ष से पृथ्वी का दृश्य दिखायी देता है।

हालांकि इसरो ने अपनी बकेट लिस्ट में अंतरिक्ष पर्यटन के इस परियोजना को भी शामिल कर लिया है लेकिन वर्तमान में इसरो कई अन्य मिशनों पर भी काम कर रहा है जिनमें से एक है गगनयान मिशन। गगणयान के हिस्से के रूप में, दो मानव रहित मिशन और एक मानवयुक्त मिशन भारत सरकार द्वारा अनुमोदित हैं। संभवतः वर्ष 2023 तक यह मिशन पूरा हो जायेगा।

मंत्री ने यह भी बताया कि इंडियन नेशनल स्पेस प्रमोशन एंड ऑथराइजेशन सेंटर (IN-SPACe) एंड-टू-एंड स्पेस गतिविधियों को अंजाम देने में निजी क्षेत्र की सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देना चाहता है, जिसमें अंतरिक्ष पर्यटन भी शामिल है। IN-SPACe इसरो केंद्रों में उपलब्ध तकनीकी सुविधाओं और विशेषज्ञता को निजी संस्थाओं के साथ साझा करने में सक्षम बनाने के लिए तंत्र के साथ आएगा।

और पढ़ें- भारत अपना खुद का ‘स्पेस-एक्स’ बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है

अंतरिक्ष विज्ञान के अध्ययन में रुचि रखने वाले युवा, उद्यमियों और छात्रों सहित, अंतरिक्ष क्षेत्र में निजी क्षेत्र की गतिविधियों को बढ़ावा देने, देखरेख करने और अनुमोदन करने के लिए अंतरिक्ष विभाग के तहत IN-SPACe की स्थापना एकल-खिड़की एजेंसी के रूप में की गयी थी। इससे कई निजी उद्योग भी अंतरिक्ष के इन परियोजनाओं का हिस्सा बन पाएंगे और साथ ही इससे भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा।

TFI का समर्थन करें:

सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की ‘राइट’ विचारधारा को मजबूती देने के लिए TFI-STORE.COM से बेहतरीन गुणवत्ता के वस्त्र क्रय कर हमारा समर्थन करें।

Exit mobile version