Festival Essay in Hindi with Explanation of few festivals

Festival Essay in Hindi

साभार: जनसत्ता

त्यौहार पर निबंध

स्वागत है आपका आज के इस लेख में हम त्यौहार पर निबंध (Festival Essay in Hindi) लेकर आये है एवं साथ ही भारत के मुख्य त्योहारों का भी वर्णन किया गया है, अतः आपसे निवेदन है कि यह लेख अंत तक जरूर पढ़ें।

प्रस्तावना – भारत में मनाये जानें वाले त्यौहार यहाँ की संस्कृति और सभ्यता को प्रदर्शित करते हैंजो भारत को एक नई पहचान दिलानें के साथ ही विशेष बनाते है | सबसे खास बात यह है, कि इस त्योहारों का प्रभाव और महत्व इतना अधिक है कि विदेश में रहनें वाले भारतीय भी इन्हें बहुत ही उत्साह और जूनून से मानते है. आईये त्यौहार पर निबंध (Festival Essay in Hindi) शुरू करते है, यह लेख कक्षा 5 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए लिखा गया है।

Few famous Festival of India in Hindi

महाशिवरात्रि- यह त्यौहार हिन्दु धर्म के लोगो का एक प्रमुख त्यौहार है |इस दिन लोग उपवास करनें के साथ ही नए कपड़े पहनकर भगवान शिव की पूजा करते हैं | यह व्रत महिलाओं के लिये खास माना जाता है मान्यता है कि यदि कोई कन्या इस दिन व्रत रखती है, तो उसका विवाह अति शीघ्र हो जाता है।

रक्षाबंधन – रक्षाबंधन के इस पावन पर्व की मान्यता बहुत अधिक है. मुख्य रूप से यह त्यौहार भाई बहनों का त्योहार है यह त्योहार भाई बहन के रिश्तो से सम्बंधित है, इस दिन बहन अपनें भाई की कलाई पर रक्षा-सूत्र बांधती है और भाई अपनी बहन की रक्षा का बचन देता है।

दीपावली- भारत का एक प्रमुख त्यौहार है इसे भारत के प्रत्येक राज्य में मनाया जाता है दीपावली का अपने आप में एक खास महत्व है दीपावली के दिन पर हम अपने घर में माता लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा करते हैं दीपावली हिंदुओं का एक प्रमुख त्योहार है पूरे भारत में इसे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है इसी दिन भगवान श्री राम अपनी पत्नी सीता के साथ अपनी नगरी अयोध्या वापस आए थे। जिसके कारण वहां के निवासियों ने दीप जला कर उनका स्वागत किया था .दीपावली को बुराई पर अच्छाई के जीत के तौर पर भी देखा जाता है।

Also Read: दुनिया में नवरात्रि जैसा कोई पर्व नहीं, ये भक्ति के साथ नारी शक्ति के सम्मान का पर्व है

नवरात्रि – नवरात्रि नौ दिनों का पावन पर्व है, जिसमें माता दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा होती है। मान्यता है कि नवरात्रि के पावन दिनों में माता दुर्गा का धरती पर आगमन होता है, वह अपने भक्तों के घर पर नौ दिनों तक वास करती हैं। भक्त भी माता की उपासना करते हैं। जिसे शक्ति या देवी के रूप में भी जाना जाता है। इस त्यौहार को बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। नवरात्रि में लोग 9 दिन व्रत रखते हैं और आखिरी दिन मां की पूजा करके नौ कन्याओं को भोजन कराते हैं। यह त्यौहार अलग-अलग जगह पर अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है। काफी जगह इस दिन लोग गरबा और डांडिया भी खेलते हैं। सब जगह मेले लगते हैं।

दशहरा- दशहरा हिंदुओं के प्रमुख त्याहारों में से एक है, यह त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत का सबसे बड़ा प्रतीक माना जाता है | हिंदू पचांग के अनुसार
दशहरा दीवाली से ठीक 20 दिन पहले आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। जिसे सभी देशवासी बहुत ही हर्षोउल्लास से मनाते है।

इस दिन जगह-जगह पर रामलीलाओं का आयोजन किया जाता है और रावण का पुतला बनाकर रावण दहन भी किया जाता है और साथ ही कुम्भकर्ण और मेघनाथ का भी दहन किया जाता है। इस प्रकार दशहरा के पर्व पर तीन पुतलों को जलाया जाता है। हम यूँ भी कह सकते हैं कि दशहरा हिन्दु धर्म में मनाया जाने वाले सबसे लोकप्रिय त्योहारों में से एक है जिसे 10 दिनों तक मनाया जाता है।

आशा करते है कि त्यौहार पर निबंध (Festival Essay in Hindi) से सम्बंधित यह लेख आपको पसंद आएगा एवं ऐसे ही रोचक लेख एवं देश विदेश की न्यूज़ पढ़ने के लिए हमसे फेसबुक के माध्यम से जुड़े।

Exit mobile version