Meditation Essay in Hindi with Benefits and Types

Meditation Essay in Hindi

मैडिटेशन पर निबंध

स्वागत है आपका आज के इस लेख में हम जानेंगे मेडिटेशन पर निबंध (Meditation Essay in Hindi) साझा करने जा रहे है एवं साथ ही इसके कुछ मुख्य प्रकार का भी वर्णन किया गया है, मैडिटेशन के लाभ के बारें में भी चर्चा की जाएगी अतः आपसे निवेदन है कि यह लेख अंत तक जरूर पढ़ें।

Meditation Essay in Hindi

प्रस्तावना – मेडिटेशन एक ऐसा रास्ता है, जिसके जरिए आप अपनी तनावपूर्ण जिंदगी से बाहर आ सकते हैं और अपनी जीवनशैली को और अच्छा कर सकते हैं। क्योंकि आजकल के समय में लोग सबसे ज्यादा मानसिक रोग से गुजरते हैं जिसके कारण उनकी दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो जाती हैमेडिटेशन का उद्देश्य वास्तव मे कोई लाभ प्राप्त करना नहीं होना चाहिए, परंतु फिर भी इसकी सहायता से इंसान अपने उद्देश्य पर अपना ध्यान केन्द्रित करके अपने लक्ष्य की प्राप्ति कर सकता है.

वैसे अगर देखा जाए तो मेडिटेशन का मुख्य उद्देश्य मनुष्य के मन मे करुणा, प्रेम, धैर्य, उदारता, क्षमा, आदि गुणो को बनाए रखना है. मेडिटेशन करने के तरीके में कुछ खास नियम शामिल हैं। इन्हें ध्यान रखना बहुत जरूरी है। इन्हें अपनाकर आप मेडिटेशन की शुरुआत कर सकते हैं

प्रक्रिया

सबसे पहले आप वज्रासन, सुखासन या पद्मासन में बैठ जाएं। बैठने की स्थिति में ध्यान रहे कि आपकी रीढ़ सीधी रहे, ताकि आप सही से सांस ले सकें। वहीं, अगर आप किसी वजह से इन आसनों में बैठ पाने में समर्थ नहीं हैं, तो कुर्सी का इस्तेमाल कर सकते हैं।

सांस लेना- आराम की अवस्था को हासिल करने के बाद अपने सांस लेने की प्रक्रिया पर ध्यान दें। अपने शरीर को प्राकृतिक रूप से सांस लेने के लिए प्रेरित करें। इसके बात धीरे-धीरे गहरी सांस लें और फिर उसे उसी प्रकार बाहर निकालें। ध्यान के लाभ को हासिल करने के लिए इस क्रिया को पूरे मन से कई बार दोहराएं।

Types of Mediation in Hindi

कुंडलिनी ध्यान-कुंडलिनी योग एक ऐसा ध्यान का आधार है, जिसके जरिए आप शारीरिक रूप से सक्रिय हो सकते हैं। इसमें मंत्रों का उच्चारण करने, गहरी सांस लेने और कई मूवमेंट्स भी शामिल होती हैं। इसके लिए आमतौर पर लोग क्लास लेते हैं ताकि वो इसके मंत्रो को और उन मूवमेंट्स को जान सके जिससे उन्हें इस अभ्यास में कोई दिक्कत ना हो। हालांकि इसके मंत्रो और इसके तरीके को सीखने के बाद आप इसे घर पर भी बड़ी आसानी से कर सकते हैं।

ज़ेन मेडिटेशन-ज़ेन मेडिटेशन बौद्ध परंपरा का एक हिस्सा है। इसका अभ्यास एक ट्रेंड प्रोफेशनल के मार्गदर्शन में करना चाहिए। इसके अभ्यास में कुछ विशेष स्टेप्स और आसन शामिल होते हैं। यह आपके दिमाग को तेज़ करने में मदद करता है और आपको तनाव दूर करके रिलैक्सेशन प्रदान करता हैमाइंडफुलनेस

मेडिटेशन-माइंडफुलनेस मेडिटेशन का ध्यान का एक रूप है जो अभ्यास करने वाले व्यक्ति को वर्तमान में जागरूक और उपस्थित रहने में मदद करता है। इस मेडिटेशन के अभ्यास से आप खुद को सचेत और सतर्क बना सकते हैं।

इसके अभ्यास के दौरान आप अपने आस-पास हो रही सभी गतिविधियों, ध्वनियों और महक पर ध्यान केंद्रित करते हैं। इसका अभ्यास कहीं भी, कभी भी किया जा सकता है।मंत्र मेडिटेशन-मंत्र जिसे संस्कृत का शब्द कहा जाता है। ये दो शब्दों से मिलकर बना है मन जिसका अर्थ है “मस्तिष्क” या “सोचना” और त्राइ जिसका अर्थ है ”रक्षा करना” या ”से मुक्त करना”। इसके अभ्यास से आप अपने आसपास पैदा होने वाली नेगिटिव एनर्जी को दूर रख सकते हैं। जो आपके मन को शांत और रिलेक्स कर देगा।

Also Read: Anushasan ka Mahatva Essay in Hindi – अनुशासन का महत्त्व

Benefits of meditation in Hindi

जो आपको कई रूपो में स्वास्थ लाभ प्रदान करती है। इसके फायदे भी कई होते हैं। ये व्यक्ति को मानसिक रूप से और शारीरिक रूप से सेहतमंद बनाती है। इसके रोजाना अभ्यास करने से आपको कई फायदे मिलते हैं।:-

तनाव से मुक्ति :- तनाव मुक्त जीवन जीना चाहते हैं तो आपको तो मैडिटेशन को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। क्योंकि इससे आपका स्ट्रेस लेवल कम होता है और आपके दिमाग को आराम भी मिलता है।

अवसाद से मुक्ति :- मेडिटेशन एंग्जायटी, डिप्रेशन आदि जैसे परेशानी से निजात दिलाता है, इसके साथ ही मैडिटेशन वह है, जिसके नियमित अभ्यास से एंग्जायटी डिसऑर्डर कम हो जाएगा।

Other benefits of meditation in Hindi

आत्मविश्वास में वृद्धि
अधिक केन्द्रित व स्पष्ट मन
बेहतर स्वास्थ्य
बेहतर मानसिक शक्ति व ऊर्जा
अधिक गतिशीलता

आशा करते है कि मैडिटेशन पर निबंध (Meditation Essay in Hindi) से सम्बंधित यह लेख आपको पसंद आएगा एवं ऐसे ही रोचक लेख एवं देश विदेश की न्यूज़ पढ़ने के लिए हमसे फेसबुक के माध्यम से जुड़े।

Exit mobile version