केरल की राजधानी क्या है दर्शनीय स्थल एवं इतिहास

केरल की राजधानी क्या है

केरल की राजधानी क्या है दर्शनीय स्थल एवं इतिहास

स्वागत है आपका आज के इस लेख में हम जानेंगे केरल की राजधानी क्या है के बारे में साथ ही इससे जुड़े दर्शनीय स्थल एवं इतिहास  के बारें में भी चर्चा की जाएगी अतः आपसे निवेदन है कि यह लेख अंत तक जरूर पढ़ें.

  केरल की राजधानी ‘तिरुवनंतपुरम ‘ है। यह केरल की एक जिला भी है। तिरुवनंतपुरम का मुख्यालय तिरुवनंतपुरम ही है। पहले यह ‘त्रावनकोर कोचीन’ की राजधानी थी परंतु 1956 ई. में केरल राज्य की गठन के बाद इसे इस राज्य की राजधानी स्थापित कर दिया गया।तिरुवनंतपुरम का शाब्दिक अर्थ “भगवान अनन्त का वासस्थान” होता है। हिन्दू मान्यताओं के अनुसार ‘अनन्त’ का मतलब शेषनाग होता है जो भगवान श्री विष्णु का पद्मासन है। यहां का श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर काफी प्रचलित है, जहां भगवान श्री विष्णु शेषनाग जी पर आराम की मुद्रा में बैठे हैं। कहा जाता है कि इसी कारण से यहाँ का नाम भी तिरुवनंतपुरम रख दिया गया। क्योंकि ब्रिटिश शासन के समय इस नगर को ‘त्रिवेन्द्रम’ नाम से जानते थे।

केरल की राजधानी का इतिहास

केरल का इतिहास हजारों साल पुरना है। पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान् परशुराम ने अपना परशु समुद्र में फेंका जिस कारण परसु के आकार की धरती समुद्र से बाहर निकल गई और केरल का उद्गम हुआ। मानव जाति के प्रमाण इस धरती पर 10वीं ईसा पूर्व में मिले थे। प्रारंभिक युग में लोग पहाडी इलाकों में अपना जीवन यापन करते थे।

दूसरा चरण की शुरुआत 300 ई.पू से 800 ई पू तक माना जाता है इस युग को संघमकाल के नाम से भी जाना जाता है। इसी काल के दौरान भारत अन्य प्रान्तों से लोग आकर रहने लगे थे। और इसी युग में ब्राह्मण, बौद्ध धर्म और जैन धर्मों का प्रचार हुआ।15 वी शताब्दी में पुर्तगाली व्यापारियों का मसालों के व्यापार करने के लिए यहाँ  आगमन किया और व्यापारिक दृष्टिकोण से भारत और यूरोपीय देशों के लिए सभी रास्ते साफ़ हो गए। 20 वी शताब्दी के दौरान केरल दो भागों में विभाजित था। पहला भाग त्रावण कोर राज्य और दूसरा भाग कोची साम्राज्य था।

केरल की राजधानी का दर्शनीय स्थल –

श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर

तिरुवनंतपुरम का सबसे प्रसिद्ध मंदिर है श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर। यह मंदिर करीब 260 वर्ष पुराना है। यहाँ का एक रिवाज है कि इस मंदिर में पुरुष मात्र श्वेत धोती पहनकर ही अंदर प्रवेश कर सकते है। इस मंदिर का नियंत्रण तिरुवनंतपुरम के त्रावणकोर राजसी परिवार द्वारा किया जाता है। यहाँ मात्र दर्शन के लिए काफी भक्त आते है।

चिड़ियाघर

इसका निर्माण 1857 ई. में त्रावणकोर के महाराजा द्वारा किया गया था। यह लगभग 55 एकड़ तक फैला हुआ है जो तिरुवनंतपुरम के पी.एम.जी. संगम के पास स्थित है। यह भारत के दूसरा सबसे पुराना चिड़ियाघर है। इस स्थान पर देशी-विदेशी वनस्पति और जंतुओं का संग्रह देखा जा सकता है। तिरुवनंतपुरम का इस चिड़ियाघर में आप नीलगिरी लंगूर, भारतीय गैंडा, एशियाई सिम्ह और राजसी बंगाल व्याघ्र आदि को देख सकते है साथ ही यहाँ पर रैप्टाइल हाउस में सांपों की अनेक प्रजातियां को भी देखा जा सकता है।

तिरुवनंतपुरम वेधशाला

यह भारत की सबसे पुरानी वेधशालाओं में से एक है। इसका निर्माण महाराजा स्वाति तिरुनाल ने 1837 ई. को कराया था। यहाँ आप अंतरिक्ष से सम्बन्धित विभिन्न जानकारीयों को प्राप्त करने के साथ साथ आप उसे कृत्रिम रूप से देख भी सकते है।

केरल में परिवहन एवं यातायात की सुविधा

 सड़क मार्ग से-  देश के कुछ प्रमुख शहर जैसे चेन्नई  बेंगलुरु, कोच्चि एवं कन्याकुमारी से शहर के लिए नियमित बस सुविधा उपलब्ध है। तिरुअनंतपुरम बस अड्डे से लंबी दूरी की बसें चलती है। राष्ट्रीय राजमार्ग यानी नेशनल हाईवे से अन्य निजी वाहनों द्वारा भी सड़क मार्ग से यहां पहुंचा जा सकता है।

Also Read-

वायु मार्ग बेंगलुरु – देश के अन्य मुख्य शहरों जैसे दिल्ली मुंबई चेन्नई गोवा आदि से तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय विमानपत्तन के लिए उड़ाने भरी जाती है जिनमें  देश के विभिन्न फ्लाइट कंपनियां कार्य करती है।

रेल मार्ग से – तिरुवनंतपुरम के लिए मुंबई दिल्ली चेन्नई गोवा बैंगलोर कन्याकुमारी और उन जैसे कुछ अन्य नगरों से  नियमित रूप से ट्रेनें चलती है। यहां के रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन दूसरे शहरों के लिए ट्रेनें आती और जाती है।

केरल की राज्यभाषाकेरल की राज्यभाषा मलयालम हैं। यहाँ के अधिकांश आबादी इसी भाषा का उपयोग करते है

FAQ –

Ques- केरल की राजधानी का नाम क्या है?

Ans-केरल की राजधानी का नाम तिरुअनंतपुरम है।

Ques- केरल के वर्तमान मुख्यमंत्री कौन है?

Ans-केरल के वर्तमान मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन है.

Ques- केरल में कितने जिले है?

Ans-केरल में कुल 14 ज़िले है। जनसंख्या की दृष्टि से केरल राज्य का सबसे बड़ा जिला मलप्पुरम और सबसे कम जनसंख्या वाला जिला वायनाड है।

Ques- केरल राज्य की राजभाषा क्या है?

Ans-केरल में मलयालम बोली जाती है।

Ques- केरल घुमने के लिए सबसे अच्छा समय कौन सा है?

Ans- केरल घुमने के लिए सबसे अच्छा समय नवंबर से अप्रैल के बिच अच्छा समय मना जाता है क्योकि इस समय मौसम अनुकूल रखता है।

Ques- केरल के राज्यपाल वर्तमान में कौन है?

Ans-केरल के राज्यपाल वर्तमान में आरिफ मोहम्मद खान है।

Ques- केरल राज्य का गठन कब हुआ था?

Ans-केरल राज्य का गठन 1 नवम्बर 1956 में हुआ था।

आशा करते है कि केरल की राजधानी क्या है के बारे में सम्बंधित यह लेख आपको पसंद आएगा एवं ऐसे ही  लेख पढ़ने के लिए हमसे फेसबुक के माध्यम से जुड़े।

 

 

Exit mobile version