पर्यावरण पर निबंध: कक्षा 5 से 9 के विद्यार्थियों के लिए

पर्यावरण पर निबंध

पर्यावरण पर निबंध: कक्षा 5 से 9 के विद्यार्थियों के लिए

स्वागत है आपका आज के इस लेख में हम जानेंगे पर्यावरण पर निबंध के बारे में ज्ञात रहे कि यह लेख कक्षा कक्षा 5 से 9 के विद्यार्थियों के लिए ही लिखा गया है अतः आपसे निवेदन है कि यह लेख अंत तक जरूर पढ़ें.

पर्यावरण पर निबंध प्रस्तावना: पर्यावरण न सिर्फ जीवन को विकसित और पोषित करने में मद्द करता है, बल्कि इसे नष्ट करने में भी मद्द करता है. पर्यावरण, जलवायु के संतुलन में मद्द करता है और मौसम चक्र को ठीक रखता है.

मानव और पर्यावरण एक-दूसरे के पूरक हैं और दोनों एक-दूसरे पर पूरी तरह से निर्भर हैं. वहीं अगर किसी प्राकृतिक अथवा मानव निर्मित कारणों की वजह से पर्यावरण प्रभावित होता है तो, इसका सीधा असर हमारे जीवन पर पड़ता है.पर्यावरण प्रदूषण की वजह से जलवायु और मौसम चक्र में परिवर्तन, मानव जीवन को कई रुप में प्रभावित करता है और तो और यह परिवर्तन मानव जीवन के आस्तित्व पर भी गहरा खतरा पैदा करता है.

पर्यावरण का अर्थ – पर्यावरण शब्द मुख्य रुप से दो शब्दों से मिलकर बना है, परि+आवरण. परि का अर्थ है चारो ओर और आवरण का मतलब है ढका हुआ अर्थात जो हमे चारों ओर से घेरे हुए है. ऐसा वातावरण जिससे हम चारों  तरफ से घिरे हुए हैं, पर्यावरण कहलाता है.

पर्यावरण प्रदूषित होने का कारण – द्वारा निर्मित फैक्ट्री से निकलने वाले अवशेष हमारे पर्यावरण को प्रदूषित करते हैं और पर्यावरण को हानि पहुँचता है. लेकिन यह भी संभव नहीं है कि इस विकास की दौड़ में हम अपने पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए अपने विकास को नजर अंदाज कर दें. लेकिन हम कुछ बातों को ध्यान में रखकर अपने पर्यावरण को दूषित होने से बचा सकते हैं. जैसे कारखानों की चिमनियाँ नीची लगी होती हैं जिसकी वजह से उनसे निकलने वाला धुआं हमारे चारों ओर वातावरण में फैल जाता है और पर्यावरण को दूषित कर देता है. मिलों, कारखानों तथा व्यवसायिक इलाकों से बाहर निकलने वाले धुएं तथा विषैली गैसों ने पर्यावरण की समस्या को उत्पन्न कर दिया है. 

पर्यावरण कितने प्रकार के होते हैं-

पर्यावरण के मुख्य रूप से चार प्रकार होते हैं –

प्राकृतिक पर्यावरण- यह पर्यावरण का वो भाग है जो प्रकृति से हमें वरदान के रूप में मिला है. जो प्राकृतिक शक्तियाँ, प्रक्रियाएँ और तत्व मनुष्य के जीवन को प्रभावित करते हैं, उन्हें प्राकृतिक पर्यावरण के साथ में जोड़कर देखा जाता है. ये वो शक्तियाँ हैं जिनसे पृथ्वी पर विभिन्न वातावरणीय चीजें जन्म लेती हैं, जिसमें जैविक चीजें और अजैविक चीजें दोनों ही मौजूद होती हैं. जैविक चीजों में मनुष्य, पेड़-पौधे, जीव-जंतु, प्राकृतिक वनस्पति आदि चीजें आती हैं, तो वहीं अजैविक चीजों में जल, तापमान, हवा, तालाब, नदी, महासागर, पहाड़, झील, वन, रेगिस्तान, ऊर्जा, मिट्टी, आग आदि चीजें शामिल हैं.

मानव निर्मित पर्यावरण-  मानव द्वारा निर्मित चीजें शामिल होती हैं, जैसे- उद्योग, शैक्षणिक संस्थाएँ, अधिवास, कारखाने, यातायात के साधन, वन, उद्यान, श्मशान, कब्रिस्तान, मनोरंजन स्थल, शहर, कस्बा, खेत, कृत्रिम झील, बांध, इमारतें, सड़क, पुल, पार्क, अन्तरिक्ष स्टेशन आदि. मानव अपनी शिक्षा और ज्ञान के बल पर विज्ञान तथा तकनीक की मदद से भौतिक पर्यावरण के साथ क्रिया कर जिस परिवेश का निर्माण करता है, उसे ही हम मानव निर्मित पर्यावरण कहते हैं.

भौतिक पर्यावरण- मानव का किसी भी तरह का कोई हस्तक्षेप शामिल नहीं होता है. भौतिक पर्यावरण में जलमण्डल, स्थलमण्डल और वायुमण्डल का अध्ययन किया जाता है. इसके अलावा स्थलरूप, जलीय भाग, जलवायु, मृदा, शैल तथा खनिज पदार्थ आदि विषयों का भी इसमें अध्ययन करने को मिलता है.

जैविक पर्यावरण- मानव और जीव-जन्तुओं के मिलकर एक-दूसरे की मदद से जैविक पर्यावरण का निर्माण किया है. मानव एक सामाजिक प्राणी है जिस वजह से वह सामाजिक, भौतिक तथा आर्थिक गतिविधियों से जुड़ा रहता है. इसमें सभी तरह के जीव प्रणाली शामिल होते हैं. इन सभी के बीच जो संबंध होता है उसको परिस्थितिकी कह जाता है. यह एक प्रकार से संतुलन बनाए रखने की प्रक्रिया भी होती है. इसके अंतर्गत पेड़-पौधे, जीव-जन्तु, सूक्ष्म जीव, मानव आदि का अध्ययन शामिल है.

पर्यावरण का महत्व – 

हर किसी के जीवन के लिए पर्यावरण का बहुत महत्व है, क्योंकि पृथ्वी पर जीवन, पर्यावरण से ही संभव है. समस्त मनुष्य, जीव-जंतु, प्राकृतिक वनस्पतियां, पेड़-पौड़े, मौसम, जलवायु सब पर्यावरण के अंतर्गत ही निहित हैं. पर्यावरण न सिर्फ जलवायु में संतुलन बनाए रखने का काम करता है 

आधुनिकीकरण, औद्योगीकरण और बढ़ती टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से पर्यावरण पर गलत प्रभाव पड़ा रहा है.धरती का तापमान बढ़ रहा है और ग्लोबल वार्मिंग की समस्या उत्पन्न हो रही है, जो कि मनुष्य के स्वास्थ्य के लिए काफी खतरनाक है.

Also Read: भूमि प्रदूषण क्या है और भूमि प्रदुषण के कारण की व्याख्या

पर्यावरण पर निबंध उपसंहार

पर्यावरण संरक्षण के उपाय – 

आशा करते है कि पर्यावरण पर निबंध से सम्बंधित यह लेख आपको पसंद आएगा एवं ऐसे ही रोचक लेख एवं देश विदेश की न्यूज़ पढ़ने के लिए हमसे फेसबुक के माध्यम से जुड़े.

Exit mobile version