सर्वनाम के कितने भेद होते है एवं इसके उदाहरण

सर्वनाम के कितने भेद होते है

सर्वनाम के कितने भेद होते है एवं इसके उदाहरण

स्वागत है आपका आज के इस लेख में हम जानेंगे सर्वनाम के कितने भेद होते है इसके बारें में चर्चा की जाएगी अतः आप से निवेदन है कि यह लेख अंत तक जरूर पढ़ें.

सर्वनाम किसे कहते हैं –

संज्ञा के स्थान  जिन शब्दों का प्रयोग किया  जाता है, उसे सर्वनाम कहते है। किसी वस्तु, स्थान या जीव के नाम को हम संज्ञा  कहते है। संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त होने वाले सर्वनाम शब्द जैसे- हम, तुम, वे, वह, उसका, उसके आदि। सर्वनाम का शाब्दिक अर्थ “सबका का नाम” होता है।

सर्वनाम क्या हैं? –

सर्वनाम, जो संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त होने वाले शब्द हैं, उन शब्दों के रूप में परिभाषित किए जाते हैं जो सभी नामों की जगह लेते हैं। सर्वनाम में (मैं, आप, हम, वे, आप, आदि) जैसे शब्द शामिल हैं।

सर्वनाम के कितने भेद होते हैं

सर्वनाम के 6 भेद होते हैं –

पुरुषवाचक सर्वनाम-

जो पुरुषों जिसमे (स्त्री और पुरुष ) के नाम के बदले आते हैं, उन्हें पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं। यह सर्वनाम तीन प्रकार के होते हैं, उत्तम पुरुष, मध्यम पुरुष, और अन्य पुरुष। वक्ता (बोलने वाले) या लेखक (लिखने वाले) के लिए उत्तम पुरुष का प्रयोग किया जाता हैं।

पुरुषवाचक सर्वनाम के तीन भेद है

उत्तम पुरुष – बोलने वाला व्यक्ति स्वयं अपने लिए जिन सर्वनामों का प्रयोग करता है, उत्तम पुरुष सर्वनाम कहते है  जैसे – मै, मेरा, मुझे, हम, हमारा, हमें आदि ।

उतम पुरुष के उदाहरण –

मैं पढ़ता हूँ।

मैं स्कूल जाऊँगा।

हम पढ़ते हैं।

मैं खाना बना रही हूँ।

मध्यम पुरुष – जो सर्वनाम शब्द सुनने वाले के लिए प्रयुक्त किये जाते है, उन्हें मध्यम पुरुष सर्वनाम कहते है । जैसे – तू, तुम, तेरा, तुझे, आदि।

मध्यम पुरुष के उदाहरण –

तू पढ़ता है।

तुम पढ़ते हो।

तुम खेल रहे हो।

अन्य पुरुष – जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग बोलने वाला व्यक्ति अपने अथवा सुनने वाले व्यक्ति के अतिरिक्त किसी अन्य व्यक्ति के लिए करता है, उन्हें अन्य पुरुष सर्वनाम कहते है । जैसे – वह, वे, उसे, उनके आदि।

अन्य पुरुष के उदाहरण –

वह क्रिकेट बहुत अच्छा खेलता है।

मैंने आपको कुछ बताया था|

निश्चयवाचक सर्वनाम –

निश्चयवाचक सर्वनाम: जिन सर्वनाम शब्दों से किसी दर के या समीप वस्तु, व्यक्ति प्राणियों, निश्चितता का जिक्र हो, उन शब्दों को निश्चयवाचक सर्वनाम कहा जाता हैं। जैसे- यह, ये, उस, इस, वे आदि।

निश्चयवाचक सर्वनाम के उदाहरण-

वह गाड़ी जो खड़ी है, वह मेरी है।

ये हमारा वाला खाना है और वह तुम्हारा वाला।

अनिश्चयवाचक सर्वनाम: ऐसे शब्द जिनमें स्थान, व्यक्ति, वस्तु आदि के द्वारा निश्चितता का बोध न होता हो अर्थात् वह शब्द जो वस्तु या पदार्थ के निश्चित होने का बोध नहीं करवाता हो, वे शब्द अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहलाते हैं। जैसे कुछ, किसी, कोई आदि।

अनिश्चयवाचक सर्वनाम के उदाहरण

सम्बन्धवाचक सर्वनाम –

सम्बन्धवाचक सर्वनाम: जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग किसी वस्तु या व्यक्ति का सम्बन्ध बताने के लिए किया जाए, वे शब्द “सम्बन्धवाचक सर्वनाम” कहलाते हैं।

संबंधवाचक सर्वनाम के उदाहरण –

जो मेहनत करेगा उसको सफलता मिलेगी ।

मेरा वह गिफ्ट कही खो गया जो मुझे जन्मदिन पर मिला था।

निजवाचक सर्वनाम –

जो सर्वनाम तीनों पुरूषों (उत्तम, मध्यम और अन्य) में निजत्व का बोध कराता है, उसे निजवाचक सर्वनाम कहते हैं। जैसे- मैं खुद लिख लूँगा। तुम अपने आप चले जाना। वह स्वयं गाडी चला सकती है। उपर्युक्त वाक्यों में खुद, अपने आप और स्वयं शब्द निजवाचक सर्वनाम हैं।

निजवाचक सर्वनाम के उदाहरण –

मैं अपना कार्य स्वयं करता हूं।

मेरी माता भोजन अपने आप बनाती है।

मैं अपनी गाड़ी से जाऊंगा

Also Read-

प्रश्नवाचक सर्वनाम –

जो सर्वनाम संज्ञा शब्दों के स्थान पर तो आते ही हैं किंतु वाक्य को प्रश्नवाचक भी बनाते हैं उन्हें हम प्रश्नवाचक सर्वनाम कहते हैं।

सरल भाषा में कहें तो जिन भी वाक्य में आपको अंत में प्रश्नवाचक चिन्ह दिखे उसे हम प्रश्नवाचक कहेंगे।

प्रश्नवाचक सर्वनाम के उदाहरण –

FAQ –

Ques- सर्वनाम की सामान्य परिभाषा क्या है।

Ans- सर्वनाम की यह परिभाषा है कि वे शब्द जो संज्ञा के स्थान पर काम आते हैं उन्हें सर्वनाम कहते हैं।

Ques- किसी भी वाक्य में सर्वनाम का क्या मुख्य कार्य होता है?

Ans- किसी वाक्य में सर्वनाम के मुख्य कार्य की बात की जाए तो इसका मुख्य कार्य होता है कि यह संज्ञा के पुनरावृति को रोककर उसके स्थान पर अपना का प्रयोग करें।

Ques- आधुनिक हिंदी में सर्वनामो की संख्या कितनी मानी गई है?

Ans-आधुनिक हिंदी में सर्वनाम ओं की संख्या 11 मानी गई है।

Ques- आधुनिक हिंदी के 11 सर्वनाम कौन कौन से हैं?

Ans-आधुनिक हिंदी के 11 सर्वनाम अधोलिखित हैं : मैं, तुम, आप, यह, वह, कुछ, कोई, जो, सो, कौन, क्या।

Ques- आधुनिक हिंदी में संज्ञा और सर्वनाम में क्या अंतर है?

Ans-संज्ञा का अर्थ किसी व्यक्ति, वस्तु, जाती, स्थान के नाम से होता है

आशा करते है कि सर्वनाम के कितने भेद होते है के बारे में सम्बंधित यह लेख आपको पसंद आएगा एवं ऐसे ही  लेख पढ़ने के लिए हमसे फेसबुक के माध्यम से जुड़े।

 

 

Exit mobile version