Women’s Asia Cup 2022: भारतीय महिला टीम का पहला मैच आज, जानें पूरा शिड्यूल

भारतीय टीम अपना पहला मैच श्रीलंका (भारत बनाम श्रीलंका) के खिलाफ खेलेगी। टूर्नामेंट में भारत, थाईलैंड बांग्लादेश, श्रीलंका के अलावा पाकिस्तान, मलेशिया और यूएई की टीमें हिस्सा ले रही हैं।

All captains with Women's Asia Cup 2022 trophy

Women’s Asia Cup 2022 क्रिकेट टूर्नामेंट आज दिनांक अक्टूबर 1 से शुरू हो रहा है। एशिया कप बांग्लादेश में खेला जाएगा। एशिया कप का पहला मैच भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। मैच दोपहर एक बजे से शुरू होगा।

महिला एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट (Women’s Asia Cup 2022) आज दिनांक अक्टूबर 1 से शुरू हो रहा है। इस वर्ष एशिया कप बांग्लादेश में खेला जा रहा है। एशिया कप का पहला मैच भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर एक बजे शुरू होगा। टूर्नामेंट के मैच सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित किए गए हैं। इस वर्ष एशिया कप में 7 टीमें खेलेंगी। आइए, बात करते हैं क्या रहेगा भारत का पूरा शिड्यूल एवं किस पर रहेंगी निगाहें।

Indian team for Women’s Asia Cup 2022

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), जेमिमा रोड्रिगेज, पूजा वस्त्रकार, राजेश्वरी गायकवाड़, एस मेघना, स्नेह राणा, दीप्ति शर्मा, रेणुका ठाकुर, राधा यादव, शेफाली वर्मा, डी हेमलता, मेघना सिंह, किरण नवगिरे।

हरमनप्रीत कौर एवं स्मृति मांधना के साथ जेमिमा रोड्रिगेज पर सभी की निगाहें रहेंगी एवं झूलन गोस्वामी की अनुपस्थिति में रेणुका सिंह एवं राजेश्वरी पर गेंदबाजी में खुद का साबित करने का अच्छा मौका है।

क्या है एशिया कप में भारत का पूरा शेड्यूल

1 अक्टूबर – भारत vs श्रीलंका

3 अक्टूबर – भारत vs मलेशिया

4 अक्टूबर – भारत vs यूएई

7 अक्टूबर – भारत vs पाकिस्तान

8 अक्टूबर – भारत vs बांग्लादेश

10 अक्टूबर – भारत vs थाईलैंड

ज्ञात रहे कि सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार दोपहर एक बजे ही खेलें जायेंगे।

जानकारी के लिए बता दे कि इस वर्ष भारतीय महिला टीम ने काफी बेहतरीन प्रदर्शन किया है एवं इस वर्ष आयोजित अपने पहले ही Commonwealth games में महिला टीम ने final तक का सफर तय किया था, साथ ही बेहद करीबी मुकाबले में सिल्वर अपने नाम किया। बीते कई वर्षों में भारतीय महिला टीम ने कई उपलब्धियां हासिल की हैं, अब उनकी नज़र एशिया कप (Women’s Asia Cup 2022) के ख़िताब पर है और आशा करते है कि भारत की बेटियां फिर से एशिया में विजय प्राप्त करेंगी।

Also Read: झूलन गोस्वामी: ‘दादा’ के बंगाल की पहली वास्तविक महिला क्रिकेट सुपरस्टार

Exit mobile version