Mount Abu Kahan Hai : Importance and Transportation

Mount Abu Kahan Hai

Mount Abu Kahan Hai  Importance and Transportation

स्वागत है आपका आज के इस लेख में हम जानेंगे Mount Abu Kahan Hai  के बारे में साथ ही इससे जुड़े महत्व एवं परिवहन के बारें में भी चर्चा की जाएगी अतः आपसे निवेदन है कि यह लेख अंत तक जरूर पढ़ें.

माउंट आबू

माउंट आबू राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन है। समुद्र तल से 1220 मीटर की ऊँचाई पर स्थित माउंट आबू को राजस्थान का स्‍वर्ग भी माना जाता है। नीलगिरि की पहाड़ियों पर बसे माउंट आबू की भौगोलिक स्थित राजस्थान के अन्य शहरों से भिन्न है। माउंट आबू हिन्दू और जैन धर्म का प्रमुख तीर्थस्थल है।

ऐतिहासिक महत्व –

यह क्षेत्र नगाओं, भीलों, सोलंकियों और देवड़ा-चौहान के शासन का हिस्सा था। लेकिन यहाँ के सर्वश्रेष्ठ दिलवाड़ा मंदिर का निर्माण सोलंकियों के शासन में हुआ था। इस जगह को गौरव केवल गुर्जर के शासन प्राप्त हुआ था। जिसके बाद इस स्थान को गुर्जरभूमि के रूप में जाना-जाने लगा था। माउंट आबू दुनिया भर में एक आकर्षक पर्यटक स्थल के रूप में प्रसिद्ध है।

माउंट आबू के दर्शनीय स्थल  –

दिलवाड़ा जैन मंदिर-  ये मंदिर राजस्थान के सबसे बड़े मंदिरो मे से एक है। इस मंदिर में कई सारी ऐतिहासिक कलाकृतियां देखने को मिलेगी।यह मंदिर माउंट आबू से 2.5 किलोमीटर की दूरी पर है।

नक्की झील-

नक्की झील पर महात्मा गाँधी की अस्थियाँ विसर्जित की गयीं थीं, उसके बाद यहाँ गाँधी घाट का निर्माण किया गया। नक्की झील की दूरी माउंट आबू से लगभग 1 किलोमीटर है,

गुरु शिखर चोटी –

आबू की सबसे ऊंची चोटी है जो अरावली पर्वतमाला के क्षेत्र में आता है। इसकी ऊँचाई समुद्र तल से लगभग 1722 मीटर है। यहाँ पर माउंट आबू वेधशाला और गुरु दत्तात्रेय जी का गुफा मंदिर भी है।

अरबुडा देवी मंदिर-

रबुडा देवी मंदिर को माउंट आबू का सबसे पवित्र तीर्थ स्थल माना जाता है।अरबुडा देवी का मुख्य मंदिर एक गुफा के भीतर स्थित है और यहाँ तक पहुँचने के लिए आप को लगभग 365 सीढ़ियां चढ़नी पड़ेंगी।

अचलगढ़ किला –

आबू का किला, जिस परमार शासकों ने बनवाया था, उसी के भग्नावशेष पर महाराणा कुम्भा ने अचलगढ़ किला बनवाया।

सनसेट पॉइंट –

सनसेट पॉइंट नक्की झील के निकट ही स्थित है, यहाँ ऊंचाइयों पर अलग अलग व्यू पॉइंट्स बनाये गए हैं जहाँ से आप सूर्यास्त और पहाड़ी श्रृंखलाओं के खूबसूरत दृश्य देख सकते हैं।

धुरधिया वॉटरफॉल –

धुरधिया वॉटरफॉल राजस्थान के सबसे खुबसूरत झरनों में से एक है और यह झरना माउंट आबू के काफी करीब है।

हनीमून पॉइंट –

हनीमून पॉइंट, माउंट आबू से लगभग 2 किलोमीटर दूर है। यहाँ का नज़ारा काफ़ी खूबसूरत और अनोखा होता है।

यातायात और परिवहन

वायु मार्ग

निकटतम हवाई अड्डा उदयपुर यहाँ से 185 किलोमीटर दूर है। उदयपुर से माउंट आबू पहुँचने के लिए बस या टैक्सी की सेवाएँ ले सकते है

रेल मार्ग –

नज़दीकी रेलवे स्टेशन आबू रोड 28 किलोमीटर की दूरी पर है जो अहमदाबाद, दिल्ली, जयपुर और जोधपुर से जुड़ा है। माउंट आबू की पहाड़ से 50 मील उत्तर-पश्चिम में भिन्नमाल स्थित है।

Also Read-

सड़क मार्ग

देश के सभी प्रमुख शहरों से सड़क मार्ग के जरिए जुड़ा है। दिल्ली के कश्मीरी गेट बस अड्डे से माउंट आबू के लिए सीधी बस सेवा है। राजस्थान राज्य सड़क परिवहन निगम की बसें दिल्ली के अलावा अनेक शहरों से माउंट आबू के लिए अपनी सेवाएं मुहैया कराती हैं।

आशा करते है कि Mount Abu Kahan Hai  के बारे में सम्बंधित यह लेख आपको पसंद आएगा एवं ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए हमसे फेसबुक के माध्यम से जुड़े।

 

Exit mobile version