प्रत्यय किसे कहते हैं : प्रकार एवं उदाहरण

Pratyay Kise Kahate Hain

Pratyay Kise Kahate Hain :प्रत्यय किसे कहते हैं :प्रकार एवं उदाहरण

स्वागत है आपका आज के इस लेख में हम जानेंगे Pratyay Kise Kahate Hain के बारे में साथ ही इससे जुड़े प्रकार  एवं उदाहरण के बारें में भी चर्चा की जाएगी अतः आपसे निवेदन है कि यह लेख अंत तक जरूर पढ़ें..

प्रत्यय किसे कहते हैं-

ये वे शब्द होते हैं जो किसी शब्दांश या किसी अवयव के अंत में लगकर या जुड़कर एक नए शब्द का निर्माण करते है। उन्हें प्रत्यय कहते है।

प्रत्यय के प्रकार- प्रत्यय के दो प्रकार है

कृत् प्रत्यय किसे कहते हैं? –

जो प्रत्यय क्रिया के मूल रूप के अंत में जुडकर संज्ञा या विशेषण शब्द की रचना करते हैं, कृत् प्रत्यय कहलाते हैं।

 जैसे-

पाठ + क = पाठक

घट् + अना = घटना

उपर्युक्त उदाहरण में ‘पाठ मूल शब्द है, जिसके मूल रूप के अंत में ‘क’ (प्रत्यय) जुड़ने के बाद बना नया शब्द पाठक संज्ञा शब्द है, अतः यहाँ ‘क’ कृत् प्रत्यय है।

तध्दित प्रत्यय

जब संज्ञा, सर्वनाम या विशेषण आदि शब्दों के अंत में कोई प्रत्यय जुड़कर नये शब्द की रचना करते हैं, तो उन्हें तध्दित प्रत्यय कहते हैं।

 जैसे-

पण्डित + आई = पंडिताई

पंच + आयात = पंचायत

उपर्युक्त उदाहरण में ‘पण्डित’ संज्ञा शब्द है, जिसके अंत में ‘आई’ प्रत्यय जुड़ने से नया शब्द पंडिताई की निर्माण हुआ है। अतः यहाँ ‘आई’ तध्दित प्रत्यय है।

कृत् प्रत्यय के भेद –

हिंदी में रूप के अनुसार ‘कृत् प्रत्यय’ के दो भेद है-

विकारी कृत् प्रत्यय के चार भेद होते है-

कर्तृवाचक कृत् प्रत्यय-

कर्ता का बोध कराने वाले प्रत्यय कर्तृवाचक कृत् प्रत्यय कहलाते है। जैसे- रखवाला, रक्षक, लुटेरा, पालनहार इत्यादि।

 कर्मवाचक कृत् प्रत्यय- कर्म का बोध कराने वाले प्रत्यय कर्मवाचक कृत् प्रत्यय कहलाते हैं।

जैसे– ओढ़ना, पढ़ना, छलनी, खिलौना, बिछौना इत्यादि।

करणवाचक कृत् प्रत्यय-

करण यानी साधन का बोध कराने वाले प्रत्यय करणवाचक कृत् प्रत्यय कहलाते हैं।

जैसे– रेती, फाँसी, झाड़ू, बंधन, मथनी, झाड़न इत्यादि।

Also Read 

भाववाचक कृत् प्रत्यय-

क्रिया के व्यापार या भाव का बोध कराने वाले प्रत्यय भाववाचक कृत् प्रत्यय कहलाते हैं। जैसे- लड़ाई, लिखाई, मिलावट, सजावट, बनावट, बहाव, चढ़ाव इत्यादि।

FAQ –

Ques- प्रत्यय किसे कहते हैं कितने प्रकार के होते हैं?

Ans-प्रत्यय शब्द वे शब्द होते हैं जो किसी शब्दांश या किसी अवयव के अंत में लगकर या जुड़कर एक नए शब्द का निर्माण करते है। उन्हें प्रत्यय कहते है।प्रत्यय के दो प्रकार है

कृत प्रत्यय

तद्धित प्रत्यय

Ques-हिंदी में प्रत्यय की संख्या कितनी है?

Ans-हिंदी में कृत प्रत्ययों की संख्या 28 है।

Ques- तद्धित प्रत्यय किसे कहते हैं

Ans- जो प्रत्यय किसी संज्ञा, सर्वनाम अथवा विशेषण के अंत मे जुड़कर नयें शब्दों की रचना करते हैं, उन्हें तद्धित प्रत्यय कहते हैं।

Ques-तद्धित प्रत्यय के कितने भेद हैं

Ans-तद्धित प्रत्यय के निम्नलिखित 8 भेद होते हैं।

आशा करते है कि Pratyay Kise Kahate Hain के बारे में सम्बंधित यह लेख आपको पसंद आएगा एवं ऐसे लेख पढ़ने के लिए हमसे फेसबुक के माध्यम से जुड़े।

 

Exit mobile version