बल्ब का आविष्कार किसने किया : करियर एवं इतिहास

Balb ka Aavishkaar kisane kiya

Balb ka Aavishkaar kisane kiya  : बल्ब का आविष्कार किसने किया : करियर एवं इतिहास 

स्वागत है आपका आज के इस लेख में हम जानेंगे  Balb ka Aavishkaar kisane kiya  साथ ही इससे जुड़े करियर एवं इतिहास के बारें में भी चर्चा की जाएगी अतः आपसे निवेदन है कि यह लेख अंत तक जरूर पढ़ें

नाम थॉमस अल्वा एडिसन
जन्म 11 फरवरी 1847
जन्म स्थान मिलन, ऑहियो, संयुक्त राज्य अमेरिका
पिता का नाम सेमुएल ओगडेन एडिसन
माता का नाम नैन्सी मैथ्यु इलियट
राष्ट्रीयता अमेरिकी
धर्म देववादी
मृत्यु 18 अक्टूबर 1931

बल्ब का आविष्कार थॉमस ऐल्वा एडीसन  ने 14 अक्टूबर 1878 में किया था। एडीसन उस समय के एक जाने माने वैज्ञानिक थे। उन्होंने कार्बन फिलामेंट लाइट बल्ब का अविष्कार किया था। जो कि बिजली के तार को जोड़ने से गरम होकर बल्ब जलने लगता था। इस अविष्कार करने में उन्हें लगभग डेढ़ साल का समय लगा था और जब यह बल्ब अविष्कार होने के बाद जलाया गया तो 13 घंटे से भी ज्यादा तक बल्ब जला था। उन्होंने बल्ब का तो अविष्कार किया ही था लेकिन इसके आलावा 1091 प्रकार के छोटे-बड़े उपकरणों का अविष्कार किया जैसे ग्रामोफोन, मोशन पिक्चर कैमरा, कार्बन टेलीफोन ट्रांसमीटर, एल्कलाइन स्टोरेज बैटरी और भी शामिल हैं। इन सारे यंत्रों का एडिसन जी के नाम पर पेटेंट बुक है।

बल्ब क्या है ? –

तपदीप्त लैंप जिसे आम भाषा में बल्ब भी कहा जाता है। यह प्रकाश उत्पन्न करने वाला एक उपकरण है, जो कि गर्म होने पर प्रकाश करता है। बल्ब में एक पतला फिलामेंट यानी तार होता है, जिसके चलते जब धारा बहती है तब वह गरम होकर आपके सामने रोशनी प्रदान करता है।

करियर –

थॉमस एडिसन ने लगभग 12 वर्ष की उम्र में एक रेलवे स्टेशन के पास समाचार पत्रों को बेचने का काम प्रारंभ कर दिया था। इस काम को करने के बाद बचे हुए पैसों से थॉमस एडिशन ने एक छोटी सी प्रयोगशाला बना ली थी। जिसमें थॉमस एडिसन प्रयोग करा करते थे। इसके बाद थॉमस एडिसन ने और काम किया एवं बचे हुए पैसों से प्रयोगशाला में लगने वाली रासायनिक सामग्री खरीद ली। समाचार पत्रों का काम पूरा करके बचे हुए समय में थॉमस अल्वा एडिसन प्रयोगशाला में प्रयोग करते थे। थॉमस अल्वा एडिसन का मानना था। कि कोई व्यक्ति अगर सुधार के रास्ते पर निरंतर प्रयास करें। तो वह अपने आने वाले समय में कुछ बड़ा कर सकता है। इसके बाद थॉमस एडिसन ने 15 वर्ष की उम्र तक रेलवे स्टेशन पर समाचार पत्र बेचे। इसके उपरांत खुद की एक समाचार पत्र छापने वाली कम का काम शुरू कर दिया। रोज की तरह वह समाचार पत्र बेच रहे थे। तब रेलवे स्टेशन के मास्टर ने उन्हें टेलीग्राम के बारे में बताया और थॉमस एडिसन ने 20 वर्ष की उम्र तक एक टेलिफोन ऑपरेटर के रूप में काम किया।

विवाह और निजी जीवन –

थॉमस अल्वा एडिसन जब महज 24 साल के थे, तो उन्होंने 16 साल की एक खूबसूरत लड़की मैरी स्टीलवेल से 25 दिसंबर 1871 में शादी कर लिया। थॉमस अल्वा एडिसन अपनी पत्नी से बेहद प्रेम करते थे।

एलईडी बल्ब का अविष्कार –

एलईडी बल्ब का आविष्कार सन 1962 में अमेरिका की कंपनी जनरल इलेक्ट्रिक में काम करने वाले इंजीनियर निक होलोनाइक ‘Nick Holonyak’ ने किया था।

बल्ब का इतिहास –

बल्ब का आविष्कार करने वाले थॉमस एडिसन ने कई सालों तक बल्ब को बनाने के लिए कड़ी मेहनत की और हजारों कोशिश करने के बाद भी वह नाकाम रहे। लेकिन इस नाकाम से वह निराश नहीं हुए क्योंकि उन्हें पता था कि सफलता उन्हीं मिलती है जो कोशिश करते रहते हैं। और बाद में आखिरकार दुनिया को बिजली के द्वारा चलने वाला बल्ब का आविष्कार मिला और दुनिया को एक ऐसा तोहफा दिया जिससे लोग आज अपनी जिंदगी आसानी से बिता रहे हैं।

एडिशन ने बल्ब को बनाने के लिए कई बार कोशिश की और नाकाम भी रहे, लेकिन वह अपनी इस आविष्कार को दुनिया के सामने पेश करना चाहते थे, इसलिए थॉमस एडिसन ने बल्ब का फिलामेंट बनाने के लिए दो हजार अलग-अलग सामग्री को आजमाया। वह अपने बल्ब का आविष्कार करने के लिए कई प्रयास कर रहे थे और उन्होंने अपने इस आविष्कार को सफल बनाने के लिए हजारों बार फेल हुए लेकिन इसी बीच एक पत्रकार ने थॉमस अल्वा एडिशन से एक सवाल किया उसने पूछा कि आपको हजारों बार फेल होने के बाद की सफलता पर आपको कैसा लग रहा है? इस सवाल पर एडिशन ने बहुत ही अच्छा जवाब देते हुए कहा कि मैं हजार बार फेल नहीं हुआ हूं बल्कि मैंने सफलतापूर्वक हजार ऐसे तरीके ढूंढ लिए हैं जो काम नहीं आएंगे।

और आखिरकार थॉमस एडिसन ने अपने इस आविष्कार में वह सफलता पा ली थी, जिसे दुनिया नाकाम समझ रही थी। इस असाधारण आविष्कार को सफल बनाया और साल 1879 वह साल था जब दुनिया ने बल्ब का आविष्कार देखा।

अविष्कारों की सूची –

Also Read-

मृत्यु –

थॉमस अल्वा एडिसन की मृत्यु 18 अक्टूबर 1931 में  हुआ था।

FAQ

Ques-बल्ब का आविष्कार क्यों हुआ?

Ans-रोशनी देने के लिए।

Ques-बल्ब का आविष्कार किसने किया?

Ans-थॉमस अल्वा एडिसन।

Ques-बल्ब का आविष्कार कब हुआ?

Ans-21 अक्टूबर 1879 को।

Ques-विश्व का पहला बल्ब किसने बनाया?

Ans-थॉमस अल्वा एडिसन ने।

आशा करते है कि Balb ka Aavishkaar kisane kiya के बारे में सम्बंधित यह लेख आपको पसंद आएगा एवं ऐसे लेख पढ़ने के लिए हमसे फेसबुक के माध्यम से जुड़े।

Exit mobile version