Bollywood 2023: इस वर्ष साथ नजर आएगी कई हिट जोड़ियां, क्या दर्शकों के दिल में बना पाएगीं जगह?

इस साल कई बॉलीवुड जोड़ियों ने पर्दे पर धमाल मचाने के लिए अपनी कमर कस ली है। इस सूची में कई सुपरहिट जोड़ियां है तो कई ऐसी जोड़ियां भी है जिन्हें आप देखना तो दूर उनके बारे में सुनना भी पसंद नहीं करेंगे।

Source- TFI

बॉलीवुड जगत में कई ऐसी जोड़ियां है, जो पर्दें पर आकर तूफान मचा देती हैं। वहीं कुछ जोड़ियां ऐसी भी होती हैं जिन्हें जनता द्वारा पूरी तरह से नकार दिया जाता है। वर्तमान समय में तो बॉलीवुड का भाग्य किस स्याही से लिखा जा रहा है, इसके बारे में किसी को मालूम नहीं। बड़े बजट में बनीं सुपरस्टार की फिल्मों का हाल वर्ष 2022 में हुआ। बीते साल बॉलीवुड की कुछ जोड़ियों जैसे अजय देवगन-तब्बू और कार्तिक आर्यन-कियारा आडवाणी को छोड़ दें, तो बाकी सभी जोड़ियों को दर्शकों ने पूरी तरह से नकार दिया था।

खैर, अब नया साल शुरू हो गया, जो बॉलीवुड के लिए कुछ नई उम्मीदें लेकर आया है। इस नए साल में भी कई बॉलीवुड जोड़ियों ने पर्दे पर धमाल मचाने के लिए अपनी कमर कस ली है। इस सूची में कई सुपरहिट जोड़ियां हैं तो कई ऐसी जोड़ियां भी है जिन्हें आप देखना तो दूर उनके बारे में सुनना भी पसंद नहीं करेंगे। तो आइये जानते हैं कि इस वर्ष कौन-कौन सी जोड़ियां पर्दे पर एक साथ नजर आने वाली हैं?

और पढ़ें: ए आर रहमान नहीं अमित त्रिवेदी हैं आधुनिक बॉलीवुड के लीजेंड

अजय देवगन-तब्बू

अजय देवगन और तब्बू एक साथ हाल ही में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘दृश्यम 2’ में नज़र आए थे। इस जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर काफी धमाल मचाया है। दृश्यम-2 वर्ष 2022 की उन गिनी-चुनी फिल्मों की सूची में शामिल रहीं, जिन्हें दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया और खूब प्यार भी मिला। ‘दृश्यम 2 ने दर्शकों का काफी ज्यादा मनोरंजन किया है। वैसे ये पहली बार नहीं था, जब ये जोड़ी एक साथ पर्दे पर दिखाई दीं। इससे पहले भी अजय और तब्बू एक साथ ‘विजयपथ’, ‘हकीकत’, ‘दृश्यम’, ‘गोलमाल अगेन’, ‘दे दे प्यार दे’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। अब बात वर्ष 2023 की करें तो इस वर्ष अजय और तब्बू की ये सुपरहिट जोड़ी फिल्म  ‘भोला’ में साथ दिखाई देने वाली है, जिसका दर्शकों को काफी बेसब्री से इंतज़ार है। उम्मीद तो यही की जा रही है कि यह फिल्म इस साल भी जमकर मनोरंजन करेगीं।

सलमान खान-कटरीना कैफ

एक समय ऐसा था जब सलमान खान और कटरीना कैफ की जोड़ी की गिनती बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा जोड़ी में की जाती थीं। ‘मैंने प्यार क्यों किया’ से लेकर ‘एक था टाइगर’ तक कई फिल्मों में सलमान खान-कटरीना कैफ ने एक साथ काम किया। पहले दर्शक इनकी जोड़ी को भर-भर के प्यार देते हुए भी नजर आते थे। हालांकि बीते कुछ वर्षों से इनकी जोड़ी को लोगों ने मुंह तक नहीं लगाया है। अब दोनों साल 2023 में ‘टाइगर’ फ्रेंचाइजी की अपनी तीसरी फिल्म ‘टाइगर 3’ के साथ बॉक्स ऑफिस पर आने वाले हैं। बाकी सुपरस्टार की तरह सलमान खान का करियर भी इस समय ढलान की ओर जाता दिख रहा है। ऐसे में टाइगर 3 का क्या हाल होता है, यह देखना काफी दिलचस्प रहने वाला है।

और पढ़ें: ‘बच्चन पांडे से लाल सिंह चड्ढा’ तक: 2022 की सबसे घटिया बॉलीवुड फिल्में

कार्तिक आर्यन-कियारा आडवाणी

इस सूची में कार्तिक आर्यन-कियारा आडवाणी की जोड़ी का भी शामिल है। वर्ष 2022 में आई ‘भूल भुलैया 2’ को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। पिछले साल जहां एक के बाद एक बड़े-बड़े सुपरस्टार्स की फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर रही थी वहीं इस बीच भूल भुलैया 2 ने आकर मानों बॉलीवुड की डूबी नैया को बचाने का प्रयास किया। अब कार्तिक-कियारा की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर दिखने वाली है। वर्ष 2023 में दोनों की एक साथ ‘सत्य प्रेम की कथा’ फिल्म आने वाली हैं, जिससे लोगों को काफी उम्मीदें हैं। इस फिल्म में लोग इनकी जोड़ी को कैसी प्रतिक्रिया देते हैं ये तो वक्त ही बताएगा।

आलिया भट्ट-रणवीर सिंह

आलिया भट्ट-रणवीर सिंह एक साथ ‘गली बॉय’ फिल्म में एक साथ देखा गया था। इस दौरान जहां फिल्म तो फिर भी ठीक ठाक चल ही गयी थीं, परंतु रणवीर-आलिया की जोड़ी को लोगों के द्वारा बिलकुल भी पसंद नहीं किया गया था। हालांकि अब इस साल करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ से पर्दें पर वापसी करने वाले हैं।

और पढ़ें: 2022 में इन 7 सितारों ने बॉलीवुड में आजमाई किस्मत, एक को छोड़कर सारे ‘फ्लॉप’ रहे

कार्तिक आर्यन-कृति सेनन

आगे बढ़ते हैं और बात करते हैं कार्तिक आर्यन-कृति सेनन  की जोड़ी की, जो ‘लुका-छुपी’ में एक साथ नजर आई थीं। यहां लोगों ने इनकी जोड़ी को मिली जुली प्रतिक्रिया दी थी। वैसे तो दोनों एक साथ अच्छे लगते हैं, लेकिन अब दर्शक इनकी जोड़ी को एक बार फिर से पर्दे पर देखना चाहते है या नहीं, ये तो इनकी इसी साल आने वाली फिल्म ‘शहजादा’ की लोकप्रियता से ही पता चलेगा।

शाहरुख खान-दीपिका पादुकोण

इस सूची में आखिरी जोड़ी हैं शाहरुख खान-दीपिका पादुकोण की। शाहरुख-दीपिका एक साथ ‘ओम शांति ओम’, ‘हैप्पी न्यू ईयर’ और ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ जैसी कई हिट फिल्मों में नजर आ चुके हैं। वहीं अब बहुत जल्द ही इन की फिल्म ‘पठान’ भी प्रदर्शित होने वाली है, जो पिछले काफी समय से विवादों के कारण सुर्खियों में बनी हुई है। इनकी पहले की फिल्मों की तरह इस बार भी जोड़ी को जनता का काफी पसंद किया था। परंतु अब पठान को लेकर जो आक्रोश लोगों के बीच देखने मिल रहा है, उसे देखकर तो कम ही संभावना लगती है कि यह फिल्म कुछ खास कमाल दिखा पाएगी या शाहरुख-दीपिका की जोड़ी का वो जादू चल पाएगा, जो पहले चला करता था।

और पढ़ें: बॉलीवुड के इन 5 आउटसाइडर्स के आगे पानी भरते हैं ‘स्टार किड्स’

वैसे तो इस सूची के अलावा और भी कई जोड़ियां है, जो साल 2023 में एक साथ स्क्रीन शेयर करती हुई नज़र आएंगी। लेकिन इनमें से कौन सी जोड़ी दर्शकों के दिल को छू पाएगी, ये देखना काफी दिलचस्प होने वाला है।

https://www.youtube.com/watch?v=llpy0yNeGWo

TFI का समर्थन करें:

सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की ‘राइट’ विचारधारा को मजबूती देने के लिए TFI-STORE.COM से बेहतरीन गुणवत्ता के वस्त्र क्रय कर हमारा समर्थन करें।

Exit mobile version